एक्सप्लोरर

ग्लोबल संकेतों का असरः सेंसेक्स 209 अंक ऊपर 35,700 के करीब, निफ्टी 10,842 पर बंद

आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरियाई प्रमुख किम जोंग उन की ऐतिहासिक बैठक के बाद विश्व शांति की दिशा में एक कदम बढ़ने का असर ग्लोबल बाजारों पर देखा गया और शेयर बाजारों में अच्छी बढ़त रही.

नई दिल्लीः वैश्विक बाजारों से अच्छे संकेत के बलबूते भारतीय बाजार में भी आज उत्साह देखा गया और बाजार शानदार तेजी के साथ बंद होने में कामयाब रहे. आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरियाई प्रमुख किम जोंग उन की ऐतिहासिक बैठक के बाद विश्व शांति की दिशा में एक कदम बढ़ने का असर ग्लोबल बाजारों पर देखा गया और शेयर बाजारों में अच्छी बढ़त रही. घरेलू बाजार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में 0.5 फीसदी से ज्यादा की मजबूती रही. आज एशियाई बाजारों की शुरुआत भी अच्छी रही और इसके असर से घरेलू बाजार में भी जोरदार बढ़त दर्ज की गई.

ज्यादातर शेयर बाजार के जानकारों का मानना है कि वैश्विक स्थिरता बढ़ने से दुनियाभर के शेयर बाजारों में तेजी आएगी और निवेशकों को आगे कमजोरी की आशंका से कुछ समय के लिए राहत मिल सकती है. इसका फायदा एशियाई बाजार के साथ-साथ भारतीय बाजार को भी मिलेगा.

कैसी रही बाजार की चाल आज के कारोबार के दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 209.05 अंक यानी 0.59 फीसदी की उछाल के साथ 35,692 पर जाकर बंद हुआ है और एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 55.90 अंक यानी 0.52 फीसदी की तेजी के साथ 10,842 पर जाकर बंद हुआ है.

सेक्टोरियल इंडेक्स आज लगभग सभी सेक्टोरियल इंडेक्स तेजी के हरे निशान के साथ बंद हुए हैं और कमोडिटीज और सीपीएसई में गिरावट दर्ज की गई है. सबसे ज्यादा 2.58 फीसदी फार्मा शेयर और 2.33 फीसदी पीएसयू बैंक शेयर उछले हैं. एनर्जी शेयरों में 0.73 फीसदी और इंफ्रा शेयरों में 0.61 फीसदी की तेजी देखने को मिली है.

निफ्टी के शेयरों का हाल आज के कारोबार में निफ्टी के शेयरों में 21 शेयरों में गिरावट के साथ और बाकी 29 शेयरों में तेजी के हरे निशान के साथ कारोबार बंद हुआ है. चढ़ने वाले शेयरों में ल्यूपिन 6.38 फीसदी और डॉ रेड्डीज लैब्स 5.37 फीसदी की उछाल पर बंद हुआ है. वहीं तेजी वाले शेयरों में एसबीआई 3.65 फीसदी ऊपर बंद हुआ है और इंडसइंड बैंक में 2.53 फीसदी की मजबूती के साथ कारोबार बंद हुआ है. एचयूएल 2.44 फीसदी की बढ़त पर बंद होने में कामयाब रहा है और हीरो मोटोकॉर्प 2.23 फीसदी ऊपर बंद हुआ.

निफ्टी के गिरने वाले शेयरों में आज भारती एयरटेल 2.15 फीसदी, हिंडाल्को 1.63 फीसदी, टाटा स्टील 1.54 फीसदी, आयशर मोटर्स 1.50 फीसदी और कोल इंडिया का शेयर 1.37 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ है. वहीं यूपीएल का शेयर 1.32 फीसदी की कमजोरी के साथ बंद हो पाए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cheapest Dilwali Shopping 2026: दीवाली पर घर सजाने का पूरा सामान 500 में कहां से खरीदें?
Cheapest Dilwali Shopping 2026: दीवाली पर घर सजाने का पूरा सामान 500 में कहां से खरीदें?
DA Hike: सैलरी में बंपर इजाफा, लेवल 1 से 10 तक के कर्मचारियों को कितना फायदा?
DA Hike: सैलरी में बंपर इजाफा, लेवल 1 से 10 तक के कर्मचारियों को कितना फायदा?
करवाचौथ पर पत्नी को देना है खास तोहफा? 5,000 रुपये के बजट में मिलेंगे शानदार गिफ्ट
करवाचौथ पर पत्नी को देना है खास तोहफा? 5,000 रुपये के बजट में मिलेंगे शानदार गिफ्ट
मैनेजर ने 3 बार चुराया टिफिन, बदले में कर्मचारी ने खाया लंच तो HR ने भेजा नोटिस
मैनेजर ने 3 बार चुराया टिफिन, बदले में कर्मचारी ने खाया लंच तो HR ने भेजा नोटिस

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
UP MLC Election Results 2026 Live: सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
CM योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget