एक्सप्लोरर

सेंसेक्स 430 अंक टूटकर 33400 के नीचे फिसला, निफ्टी 10,250 के नीचे जा गिरा

बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 429.58 अंक यानी 1.27 फीसदी की गिरावट के साथ 33,317 पर जाकर बंद हुआ है.

नई दिल्लीः आज का दिन शेयर बाजार के लिए बेहद खराब साबित हुआ जब ऊपरी स्तरों से बाजार में करीब 750 अंकों की गिरावट दर्ज की गई. हालांकि कारोबारी सत्र के पूरा होते होते बाजार में रिकवरी लौटी और आखिर में बाजार 430 अंकों की गिरावट के साथ बंद हो पाया है. आज अच्छे वैश्विक संकेतों के बावजूद शेयर बाजार में कमजोरी का रुख देखा गया और भारतीय बाजार को ग्लोबल संकेतों से सहारा नहीं मिल पाया है.

कैसी रही बाजार की चाल आज के कारोबार के दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 429.58 अंक यानी 1.27 फीसदी की गिरावट के साथ 33,317 पर जाकर बंद हुआ है और एनएसई का 50 शेयरों का इंडेक्स निफ्टी 109.60 अंक यानी 1.06 फीसदी की गिरावट के साथ 10,249 पर जाकर बंद हुआ है.

सेक्टोरियल इंडेक्स आज के कारोबार में मीडिया शेयरों को छोड़कर बाकी सभी सेक्टोरियल इंडेक्स में गिरावट के साथ कारोबार बंद हुआ है. मीडिया शेयरों में करीब आधे फीसदी की तेजी रही. गिरने वाले सेक्टर्स में 2.87 फीसदी पीएसयू बैंकों में और रियलटी शेयरों में 2.27 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार बंद हुआ है. निजी बैंकों में 1.36 फीसदी और ऑटो शेयरों में 1.37 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है.

निफ्टी के सबसे ज्यादा चढ़ने वाले/गिरने वाले शेयर आज निफ्टी के 50 में से 9 शेयरों में तेजी के साथ और बाकी 41 शेयरों में गिरावट के लाल निशान के साथ कारोबार बंद हुआ है. चढ़ने वाले शेयरों में बीपीसीएल में 2.5 फीसदी और अल्ट्राटेक सीमेंट 1.33 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुए हैं. इंडसइंड बैंक 1.23 फीसदी, सिप्ला 1 फीसदी और जी के शेयरों में 0.80 फीसदी की उछाल के साथ कारोबार बंद हुआ है.

चढ़ने वाले शेयरों में आज सन फार्मा 3.30 फीसदी, एसबीआई 3.09 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार बंद हुआ है. वहीं आईआसीआईसीआई बैंक 2.84 फीसदी, यूपीएल 2.70 फीसदी और एमएंडएम 2.66 फीसदी की कमजोरी के साथ बंद हुए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सस्ता होम लोन चाहिए? इन 12 सरकारी बैंकों में 7% से शुरू हो रहीं ब्याज दरें
सस्ता होम लोन चाहिए? इन 12 सरकारी बैंकों में 7% से शुरू हो रहीं ब्याज दरें
फर्जी KYC लिंक ने उड़ाई कपल की नींद, अब SBI ग्राहक को देगा 1.35 लाख 
फर्जी KYC लिंक ने उड़ाई कपल की नींद, अब SBI ग्राहक को देगा 1.35 लाख 
इमरजेंसी के लिए 5 लाख कहां रखें, FD, सेविंग्स या लिक्विड फंड?
इमरजेंसी के लिए 5 लाख कहां रखें, FD, सेविंग्स या लिक्विड फंड?
केरल की बेकरी ने कमाए 822 करोड़, बिना किसी से पैसा उठाए, कैसे बनी बड़ा ब्रांड?
केरल की बेकरी ने कमाए 822 करोड़, बिना किसी से पैसा उठाए, कैसे बनी बड़ा ब्रांड?

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत में लिए जाने के बाद ममता बनर्जी का बड़ा बयान - 'मैं सोमवार को...'
हिरासत में लिए जाने के बाद ममता बनर्जी का बड़ा बयान - 'मैं सोमवार को...'
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
'बॉलिंग मशीन ही लगा दो', 250 चेज होने पर भारतीय स्पिनर का बड़ा बयान; जानें क्या कहा
'बॉलिंग मशीन ही लगा दो', 250 चेज होने पर भारतीय स्पिनर का बड़ा बयान; जानें क्या कहा
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'मरने से कोई फरिश्ता नहीं बन जाता...', तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आई सिंगर ने कही बड़ी बात
'मरने से कोई फरिश्ता नहीं बन जाता...', तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आई सिंगर ने कही बड़ी बात
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
Embed widget