एक्सप्लोरर

सेंसेक्स करीब 50 अंक नीचे 29,927 पर बंद, निफ्टी सपाट रहकर 9260 के ऊपर बंद

नई दिल्लीः आज भारतीय बाजारों की शुरुआत तेजी के साथ हुई थी लेकिन दिन चढ़ते-चढ़ते कमजोर ग्लोबल संकेतों के चलते ये तेजी गिरावट में बदल गई. कारोबार खत्म होने पर सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान के साथ बंद हुए. 2 दिन लगातार चढ़ने के बाद आज बाजार में सुस्ती दिखी. आरबीआई की क्रेडिट पॉलिसी से बाजार को कोई सपोर्ट नहीं मिला वहीं खराब ग्लोबल संकेतों के चलते बाजार पर दबाव था. कारोबार के अंत में सेंसेक्स 46.90 अंक गिरकर 30,000 के नीचे फिसल गया.

कैसी रही बाजार की चाल? आज के कारोबार के दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 46.90 अंक यानी 0.16 फीसदी की हल्की गिरावट के साथ 29,927.34 पर जाकर बंद हुआ है और एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 3.20 अंक यानी 0.03 फीसदी की मामूली गिरावट या लगभग सपाट कारोबार के साथ 9,261 पर जाकर बंद हुआ है.

किन वैश्विक संकेतों ने बिगाड़ा बाजार का मूड? अमेरिकी बाजारों में कल बड़ी गिरावट देखी गई. कल यूएस फेडरल रिजर्व ने मार्च बैठक की अहम बातें जारी की जिसमें मार्च में प्राइवेट सेक्टर में ज्यादा नौकरियां मिली हैं. इसके बाद अमेरिकी बाजार में बड़ी गिरावट देखी गई जिसका असर ग्लोबल बाजारों के संकेतों पर पड़ा है. यूरोपीय बाजार में आज मिलाजुला कारोबार रहा जबकि एशियाई बाजारों में आज कमजोर शुरुआत देखने को मिली थी.

सेक्टरवार प्रदर्शन आज के कारोबार के दौरान बैंक, फाइनेंशियल सर्विसेज, एफएमसीजी, फार्मा, पीएसयू बैंक, प्राइवेट बैंक, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स इन सभी सेक्टर्स में गिरावट के लाल निशान के साथ कारोबार बंद हुआ है. पीएसयू बैंक में 1.07 फीसदी और एफएमसीजी में 1 फीसदी की गिरावट देखी गई. वहीं फार्मा में 0.68 फीसदी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.28 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार बंद हुआ है.

निफ्टी के सबसे ज्यादा चढ़ने वाले/गिरने वाले शेयर आज निफ्टी के 50 में से 26 शेयरों में तेजी के हरे निशान के साथ और बाकी 24 शेयरों में गिरावट के लाल निशान के साथ कारोबार बंद हुआ है. गिरने वाले शेयरों में हिंडाल्को 2.19 फीसदी और आईटीसी 1.77 फीसदी की कमजोरी के साथ बंद हुआ है और एसबीआई 1.72 फीसदी नीचे बंद हुआ है. आईसीआईसीआई बैंक 1.63 फीसदी की गिरावट के साथ और कोल इंडिया 1.28 फीसदी की सुस्ती के साथ बंद हुआ है. मारुति सुजुकी में 1.20 फीसदी नीचे कारोबार बंद हुआ है.

आज निफ्टी के चढ़ने वाले शेयरों में टाटा स्टील 2.05 फीसदी और जी एंटरटेनमेंट 1.78 फीसदी की उछाल के साथ बंद हुआ है. बजाज ऑटो 1.67 फीसदी की मजबूती के साथ और अंबुजा सीमेंट 1.63 फीसदी ऊपर बंद हुआ है. अल्ट्राटेक सीमेंट 1.46 फीसदी और बीपीसीएल 1.45 फीसदी की बढ़त के साथ बंद होने में कामयाब रहा है.

मीनाक्षी प्रकाश इस समय abp न्यूज में बिजनेस सेक्शन के कामकाज को देख रही हैं. इन्होंने अपने पत्रकारिता के करियर की शुरुआत देश के सबसे बड़े आर्थिक पोर्टल मनीकंट्रोल डॉटकॉम के हिंदी संस्करण हिंदी.मनीकंट्रोल डॉटकॉम के साथ की थी. भारतीय अर्थव्यवस्था के साथ भारतीय राजनीति से जुड़े विषयों पर भी इनकी नजर रहती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अपनी आंखें खोलें! 1.5 लाख का iPhone या परिवार का हेल्थ इंश्योरेंस, क्या जरूरी?
अपनी आंखें खोलें! 1.5 लाख का iPhone या परिवार का हेल्थ इंश्योरेंस, क्या जरूरी?
कभी एलन मस्क से ज्यादा अमीर थे मुकेश अंबानी, फिर कैसे पलट गई बाजी?
कभी एलन मस्क से ज्यादा अमीर थे मुकेश अंबानी, फिर कैसे पलट गई बाजी?
त्योहारों पर घर और फ्लैट खरीदने पर भारी छूट, क्या सच में होगी लाखों की बचत?
त्योहारों पर घर और फ्लैट खरीदने पर भारी छूट, क्या सच में होगी लाखों की बचत?
सितंबर में 5.54% बढ़ी खुदरा महंगाई, खाने-पीने की चीजों के भी बढ़े दाम
सितंबर में 5.54% बढ़ी खुदरा महंगाई, खाने-पीने की चीजों के भी बढ़े दाम

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
3-4 शतक की थी तैयारी, फिर क्यों लिया टेस्ट से संन्यास; विराट कोहली पर दिग्गजों का खुलासा
3-4 शतक की थी तैयारी, फिर क्यों लिया टेस्ट से संन्यास; विराट पर दिग्गजों का खुलासा
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
Embed widget