एक्सप्लोरर

शेयर मार्केट पर चुनाव नतीजों का असर, सेंसेक्स 260 अंक ऊपर, निफ्टी भी 11000 पार

महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव के नतीजों का असर बाजार पर भी दिख रहा है. सेंसेक्स 260 अंक ऊपर है तो वहीं निफ्टी भी 11000 पार है.

Market: आज देश भर में लोग महाराष्ट्र और हरियाणा के विधानसभा चुनाव के नतीजों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. दोनों राज्यों में बीजेपी ने बढ़त बना ली है और सरकार बनाती हुई दिख रही है. इसका असर भारतीय बाजारों पर भी देखनें को मिल रहा है. भारतीय बाजारों की शुरुआत आज हरे निशान में हुई है. सेंसेक्स करीब 260 अंकों की मजबूती के साथ 39,319.02 के स्तर पर नजर आ रहा है. वहीं निफ्टी 58 अंक की बढ़त के साथ 11660 के पार निकल गया है.

इस वक्त निफ्टी का आईटी इंडेक्स 0.81 फीसदी, एफएमसीजी इंडेक्स 0.53 फीसदी, रियल्टी इंडेक्स 0.67 फीसदी, फार्मा इंडेक्स 0.09 फीसदी, ऑटो इंडेक्स 0.50 फीसदी और मेटल इंडेक्स 0.06 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं.

शेयर बाजार में बुधवार कभी देखी गई तेजी

इससे पहले बुधवार को भी बाजारों में तेजी दर्ज की गई. प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 94.99 अंकों की तेजी के साथ 39,058.83 पर और निफ्टी 15.75 अंकों की मामूली तेजी के साथ 11,604.10 पर बंद हुआ. बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 100 अंकों की तेजी के साथ 39,063.84 पर खुला और 94.99 अंकों या 0.24 फीसदी तेजी के साथ 39,058.83 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 39,196.67 के ऊपरी और 38,866.08 निचले स्तर को छुआ.

सेंसेक्स के 30 में से 19 शेयरों में तेजी रही. एचसीएल टेक (2.93 फीसदी), मारुति (2.55 फीसदी), भारतीय स्टेट बैंक (1.87 फीसदी), हीरोमोटो कॉर्प (1.45 फीसदी) व एचडीएफसी (1.35 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही. सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे- भारती एयरटेल (3.66 फीसदी), वीईडीएल (1.95 फीसदी), ओएनजीसी (1.53 फीसदी), रिलायंस (1.51 फीसदी) व यस बैंक (1.06 फीसदी.

बीएसई के मिडकैप सूचकांक में गिरावट रही व स्मॉलकैप सूचकांक में तेजी रही. बीएसई का मिडकैप सूचकांक 11.78 अंकों की गिरावट के साथ 14,395.58 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 32.69 अंकों की तेजी के साथ 13,223.06 पर बंद हुआ. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 7.85 अंकों की मामूली तेजी के साथ 11,596.20 पर खुला और 15.75 अंकों या 0.14 फीसदी की मामूली तेजी के साथ 11,604.10 पर बंद हुआ. दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 11,651.60 के ऊपरी स्तर और 11,554.40 के निचले स्तर को छुआ.

बीएसई के 19 में से 11 सेक्टरों में तेजी रही। ऑटो (1.18 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (1.15 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (0.80 फीसदी), बिजली (0.75 फीसदी) व तेज खपत उपभोक्ता वस्तुएं (0.53 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही. बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे- दूरसंचार (3.04 फीसदी), तेल एवं गैस (1.45 फीसदी), ऊर्जा (1.43 फीसदी), रियल्टी (1.08 फीसदी) व औद्योगिक (0.45 फीसदी).

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IDBI बैंक के कर्मचारियों ने किया भूख हड़ताल का ऐलान, बेचने पर हो रहा बवाल
IDBI बैंक के कर्मचारियों ने किया भूख हड़ताल का ऐलान, बेचने पर हो रहा बवाल
कंडोम पर कितना Tax वसूलती है सरकार? हर साल नवरात्रों में बढ़ जाती है सेल
कंडोम पर कितना Tax वसूलती है सरकार? हर साल नवरात्रों में बढ़ जाती है सेल
मसालों से मेवों तक के बढ़े दाम, धनतेरस की खरीदारी भी पड़ेगी जेब पर भारी
मसालों से मेवों तक के बढ़े दाम, धनतेरस की खरीदारी भी पड़ेगी जेब पर भारी
UPI PIN से 5 मिनट में 11 बार निकले 72000 रुपए, अब ग्राहक को हर्जाना देगा बैंक
UPI PIN से 5 मिनट में 11 बार निकले 72000 रुपए, अब ग्राहक को हर्जाना देगा बैंक

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
Embed widget