एक्सप्लोरर

बाजार में धमाकेदार कारोबारः सेंसेक्स पहली बार 35000 के पार, निफ्टी 10,800 के पार बंद

अमेरिकी और आज के कारोबार के दौरान अमेरिकी और एशियाई बाजारों में कमजोर कारोबार के बावजूद भारतीय शेयर बाजारों की अच्छी शुरुआत हुई .

नई दिल्लीः घरेलू शेयर बाजार के लिए आज शानदार कारोबार का दिन रहा. आज के कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने पहली बार 35,000 का ऐतिहासिक स्तर पार कर लिया और निफ्टी ने भी 10,800 का मील का पत्थर पार कर लिया.

कैसी रही बाजार की चाल आज बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 310.77 अंक यानी 0.89 फीसदी की उछाल के साथ 35,081.82 पर जाकर बंद हुआ और एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स 88.10 अंक यानी 0.82 फीसदी की उछाल के साथ 10,788.55 पर जाकर बंद हुआ है.

क्यों दिखा बाजार में उछाल अमेरिकी और आज के कारोबार के दौरान अमेरिकी और एशियाई बाजारों में कमजोर कारोबार के बावजूद भारतीय शेयर बाजारों की अच्छी शुरुआत हुई और दिन के कारोबार के दौरान मार्केट ने ऑलटाइम हाई का स्तर छू लिया. इससे पहले 15 जनवरी को निफ्टी ने रिकॉर्ड हाई लेवल 10,782.65 को छुआ था वहीं सेंसेक्स भी 34963.69 के रिकॉर्ड लेवल पर जा पहुंचा था. वहीं 12 और 11 जनवरी को भी सेंसेक्स-निफ्टी ने रिकॉर्ड हाई लेवल पार किए थे.

सेक्टोरियल इंडेक्स आज मीडिया शेयरों में 1.89 फीसदी की गिरावट के अलावा बाकी सभी सेक्टोरियल इंडेक्स में बढ़त के हरे निशान के साथ कारोबार बंद हुआ. पीएसयू बैंक 4.17 फीसदी की शानदार उछाल के साथ और फार्मा शेयर 1.26 फीसदी ऊपर बंद हुए. निजी बैंक और मेटल शेयर 1-1 फीसदी ऊपर बंद होने में कामयाब रहे हैं. आईटी शेयरों में 0.8 फीसदी की जोरदार तेजी दर्ज की गई.

निफ्टी के सबसे ज्यादा चढ़ने वाले/गिरने वाले शेयर आज निफ्टी के 50 में से सिर्फ 12 शेयरों में कमजोरी रही और बाकी 38 शेयरों में तेजी के हरे निशान के साथ कारोबार बंद हुआ है. चढ़ने वाले शेयरों में एक्सिस बैंक 4.27 फीसदी और एसबीआई 4 फीसदी की उछाल के साथ बंद हुए. आईसीआईसीआई बैंक 2.77 फीसदी की उछाल पर बंद हुए हैं. अरबिंदो फार्मा 2.28 फीसदी और अदानी पोर्ट्स 2.08 फीसदी की उछाल के साथ बंद होने में कामयाब रहे हैं.

निफ्टी के गिरने वाले शेयरों में जी एंटरटेनमेंट 3.47 फीसदी नीचे बंद हुए और विप्रो का शेयर 1.81 फीसदी की कमजोरी के साथ बंद हुए. ओेएनजीसी करीब 1 फीसदी और एमएंडएम 0.68 फीसदी तो टेक महिंद्रा 0.65 फीसदी की हल्की गिरावट के साथ बंद हो पाए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ethanol: एथेनॉल नहीं होता तो आज 125 रुपए लीटर होता पेट्रोल का दाम, सरकार ने संसद में कहा
एथेनॉल नहीं होता तो आज 125 रुपए लीटर होता पेट्रोल का दाम, सरकार ने संसद में कहा
FMCG: अब मच्छरों को मारना पड़ेगा महंगा, बढ़ गए रोजाना इस्तेमाल वाले प्रोडक्ट्स के दाम
अब मच्छरों को मारना पड़ेगा महंगा, बढ़ गए रोजाना इस्तेमाल वाले प्रोडक्ट्स के दाम
1601 करोड़ की बिल्डिंग में शिफ्ट होंगे CM फडणवीस, ऐसे बचेगा करोड़ों का किराया
1601 करोड़ की बिल्डिंग में शिफ्ट होंगे CM फडणवीस, ऐसे बचेगा करोड़ों का किराया
Indias Fiscal Deficit: कहां खर्च हो रहा देश का पैसा? अप्रैल से जून में 13.6 लाख करोड़ पहुंचा राजकोषीय घाटा
कहां खर्च हो रहा देश का पैसा? अप्रैल से जून में 13.6 लाख करोड़ पहुंचा राजकोषीय घाटा

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बिहार में बदले वाहन चेकिंग के नियम, सिपाही-ASI नहीं करेंगे गाड़ी चेक
बिहार में बदले वाहन चेकिंग के नियम, सिपाही-ASI नहीं करेंगे गाड़ी चेक
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
Birth Anniversary: 15 साल बड़े शादीशुदा डायरेक्टर से शादी, शराब की थी बुरी लत, 39 की उम्र में निधन, मीना कुमारी का दर्दभरा सफर
मीना कुमारी: 15 साल बड़े शादीशुदा डायरेक्टर से शादी, शराब की थी बुरी लत, 39 की उम्र में निधन
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
Embed widget