एक्सप्लोरर

शुरुआती तेजी के बाद फिसला बाजारः सेंसेक्स 32 अंक ऊपर 31846 पर बंद, निफ्टी 10,000 के करीब

ऑटो और पीएसयू बैंकों में मामूली गिरावट रही लेकिन एनर्जी शेयरों में करीब 1 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार बंद हुआ है. इंफ्रा शेयर 0.36 फीसदी नीचे बंद हुए हैं. मीडिया शेयरों में 1.06 फीसदी की बड़ी गिरावट रही और एफएमसीजी शेयर 0.6 फीसदी टूटे.

नई दिल्लीः नए हफ्ते की शुरुआत में भारतीय बाजार में आज धमाकेदार तेजी आई और निफ्टी 10,000 के पार हो गया था लेकिन सुस्त ग्लोबल संकेतों के चलते निफ्टी कारोबार के आखिर में 10,000 के नीचे ही बंद हुआ है. आज बाजार में शुरुआती कारोबार में उछाल देखा गया था पर दिन खत्म होते-होते बाजार मामूली तेजी पर ही बंद होने में कामयाब रहा.

क्यों आई आज बाजार में कमजोरी आज के कारोबार के दौरान निवेशकों ने खरीदारी को लेकर ज्यादा उत्साह नहीं दिखाया क्योंकि कंपनियों के दूसरी तिमाही के नतीजों से पहले बाजार में सतर्क रुख देखा गया. वहीं आज ज्यादातर एशियाई बाजारों के बंद रहने से भी बाजार को तेजी के लिए कोई संकेत नहीं मिला. 22 सितंबर के बाद पहली बार निफ्टी में 10 हजार से ऊपर के स्तर देखे गए लेकिन ट्रेडर्स का ज्यादा सपोर्ट न मिलने की वजह से ये इस अहम स्तर से नीचे आ गया.

कैसी रही बाजार की चाल आज के कारोबार के दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 32.67 अंक यानी 0.10 फीसदी की हल्की बढ़त के साथ 31,846.89 पर जाकर बंद हुआ है और एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 9.05 अंक यानी 0.09 फीसदी की मामूली तेजी के साथ 9988.75 पर जाकर बंद हुआ है.

सेक्टरवार प्रदर्शन आज ऑटो, इंफ्रा, एनर्जी, सीपीएसई और पीएसयू बैंक सेक्टर में गिरावट देखी गई. हालांकि रियलटी शेयरों की 2.33 फीसदी की उछाल के चलते बाजार को सपोर्ट भी मिला है. ऑटो और पीएसयू बैंकों में मामूली गिरावट रही लेकिन एनर्जी शेयरों में करीब 1 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार बंद हुआ है. इंफ्रा शेयर 0.36 फीसदी नीचे बंद हुए हैं. मीडिया शेयरों में 1.06 फीसदी की बड़ी गिरावट रही और एफएमसीजी शेयर 0.6 फीसदी टूटे.

निफ्टी के सबसे ज्यादा चढ़ने वाले/गिरने वाले शेयर आज निफ्टी के 50 शेयरों में से 23 शेयरों में गिरावट के लाल निशान के साथ और बाकी के 27 शेयरों में तेजी के हरे निशान के साथ कारोबार बंद हुआ है. आज सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयरों में यस बैंक 1.69 फीसदी, टेक महिंद्रा 1.5 फीसदी, कोल इंडिया 1.46 फीसदी, डॉ रेड्डीज 1.43 फीसदी और एचयूएल 1.26 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हो पाए हैं.

निफ्टी के सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयरों में अरबिंदो फार्मा 2.21 फीसदी, ओेनजीसी 1.75 फीसदी, पावर ग्रिड 1.73 फीसदी, गेल 1.60 फीसदी और बीपीसीएल 1.57 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हो पाए है.

मीनाक्षी प्रकाश इस समय abp न्यूज में बिजनेस सेक्शन के कामकाज को देख रही हैं. इन्होंने अपने पत्रकारिता के करियर की शुरुआत देश के सबसे बड़े आर्थिक पोर्टल मनीकंट्रोल डॉटकॉम के हिंदी संस्करण हिंदी.मनीकंट्रोल डॉटकॉम के साथ की थी. भारतीय अर्थव्यवस्था के साथ भारतीय राजनीति से जुड़े विषयों पर भी इनकी नजर रहती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Netflix करेगी इतिहास की सबसे बड़ी छंटनी, 6% कर्मचारियों को निकालेगी 
Netflix करेगी इतिहास की सबसे बड़ी छंटनी, 6% कर्मचारियों को निकालेगी 
20 रुपए में दूध, अंबानी की डेयरी बिजनेस में एंट्री, अमूल को मिलेगी टक्कर!
20 रुपए में दूध, अंबानी की डेयरी बिजनेस में एंट्री, अमूल को मिलेगी टक्कर!
जियो ने फाइल किया RHP, 21 अक्टूबर से खुलेगा IPO, जारी होंगे 27 करोड़ शेयर
जियो ने फाइल किया RHP, 21 अक्टूबर से खुलेगा IPO, जारी होंगे 27 करोड़ शेयर
रेलवे कर्मचारियों को बोनस के रूप में अधिकतम कितने रुपए मिलेंगे?
रेलवे कर्मचारियों को बोनस के रूप में अधिकतम कितने रुपए मिलेंगे?

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget