एक्सप्लोरर

बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 189 अंक नीचे 31702 पर, निफ्टी 9912 पर बंद

कल दोपहर उत्तर कोरिया के हाइड्रोजन बम के परमाणु परीक्षण की खबरों के बाद एशियाई बाजारों में जापान, दक्षिण कोरिया समेत सभी बाजारों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई. घरेलू स्टॉक मार्केट भी इस खबर के असर से अछूता नहीं रहा.

नई दिल्लीः हफ्ते के पहले दिन भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. अंतर्राष्ट्रीय जगत में जारी जियो-पॉलिटिकल उठापठक के चलते एशियाई बाजारों समेत भारतीय बाजार भी बड़ी गिरावट के साथ कारोबार बंद हुआ है. उत्तर कोरिया के हाइड्रोजन बम परीक्षण की खबरों के बीच दुनियाभर के बाजारों में घबराहट का माहौल देखा जा रहा है.

आप पर भी हो सकता है असर उत्तर कोरिया के बम परीक्षण के बाद अब अमेरिका के भी इस कार्रवाई के बदले नॉर्थ कोरिया पर कुछ एक्शन लेने का अंदेशा है. अगर ऐसा हुआ तो अंतर्राष्ट्रीय जगत में हलचल और बढ़ेगी, डॉलर के भी टूटने, बाजारों में और गिरावट आने की आशंका है. ऐसा हुआ तो भारतीय शेयर बाजार में भी कमजोरी आएगी और निवेशकों को बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है.

0409201702_HC_Stock_Market_Intraday-600

क्यों आई ग्लोबल/घरेलू बाजार में गिरावट कल दोपहर उत्तर कोरिया के हाइड्रोजन बम के परमाणु परीक्षण की खबरों के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि व्यापार जगत पर इसका असर होगा और ऐसा ही हुआ. एशियाई बाजारों में जापान, दक्षिण कोरिया समेत सभी बाजारों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई. घरेलू स्टॉक मार्केट भी इस खबर के असर से अछूता नहीं रहा और यहां भी कारोबार की शुरुआत गिरावट के लाल निशान में ही हुई. वहीं रियलटी और इंफ्रा सेक्टर में आई बड़ी गिरावट ने भी बाजार को नीचे खींचा.

कैसी रही बाजार की चाल आज के कारोबार के दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 189.98 अंक यानी 0.60 फीसदी की बड़ी गिरावट के साथ 31702.25 पर जाकर बंद हुआ है. वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 61.55 अंक यानी 0.62 फीसदी की गिरावट के साथ 9912.85 पर बंद हुआ है.

सेक्टरवार प्रदर्शन आज बाजार में मीडिया और मेटल शेयरों को छोड़कर बाकी सभी सेक्टरोयिल इंडेक्स में गिरावट के लाल निशान के साथ कारोबार बंद हुआ है. मीडिया में 0.6 फीसदी और मेटल शेयरों में 0.14 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार बंद हुआ है. रियलटी सेक्टर 1.65 फीसदी की गिरावट पर बंद हुआ है और इंफ्रा शेयरों में भी करीब 1 फीसदी की गिरावट पर बंद मिला है. निजी बैंक शेयरों में 0.87 फीसदी की गिरावट पर कारोबार बंद हुआ. आज ऑटो शेयर 0.8 फीसदी और फाइनेंशियल शेयर में 0.67 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार बंद हुआ है.

निफ्टी के सबसे ज्यादा चढ़ने वाले/गिरने वाले शेयर आज निफ्टी के 50 में सिर्फ 11 शेयरों में ही तेजी के हरे निशान में कारोबार बंद हुआ है. वहीं 39 शेयरों में गिरावट पर कारोबार बंद हुआ है. चढ़ने वाले शेयरों में 3.18 फीसदी की तेजी कोल इंडिया के शेयर में देखी गई और सन फार्मा 2.89 फीसदी की उछाल के साथ कारोबार बंद हुआ है. बॉश का शेयर 1.41 फीसदी की तेजी के साथ बंद होने में कामयाब रहा और ओएनजीसी 0.91 फीसदी ऊपर बंद हुआ है.

आज निफ्टी के गिरने वाले शेयरों में आईओसी 4.33 फीसदी, अदानी पोर्ट्स 2.70 फीसदी नीचे बंद हुए हैं. एसीसी 2.51 फीसदी, टाटा मोटर्स डीवीआर 2.25 फीसदी और इंफोसिस 2.17 फीसदी की गिरावट पर बंद हुआ है. अंबुजा सीमेंट 2.03 फीसदी नीचे बंद हुआ है और टाटा पावर 2 फीसदी की सुस्ती दिखाकर बंद हुए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज करवाचौथे के दिन महंगा हुआ सोना, चांदी के भी बढ़े दाम; चेक करें लेटेस्ट रेट
आज करवाचौथे के दिन महंगा हुआ सोना, चांदी के भी बढ़े दाम; चेक करें लेटेस्ट रेट
बिना OTP, बिना अलर्ट के खातों से पैसा गायब, किसने लूटे PNB के 35 करोड़?
बिना OTP, बिना अलर्ट के खातों से पैसा गायब, किसने लूटे PNB के 35 करोड़?
एक Email ने छीनी 250 लोगों की नौकरी, महीने भर में Amazon की दूसरी बड़ी छंटनी
एक Email ने छीनी 250 लोगों की नौकरी, महीने भर में Amazon की दूसरी बड़ी छंटनी
दीवाली से पहले बढ़ेगी गैस सिलेंडर की कीमत? चेक करें आज का बुकिंग रेट
दीवाली से पहले बढ़ेगी गैस सिलेंडर की कीमत? चेक करें आज का बुकिंग रेट

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
Bihar MLC Winners List: बिहार की 8 सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
बिहार की 8 MLC सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget