एक्सप्लोरर

Vedanta Dividend: डिविडेंड में वेदांता ने की देरी, अब 45 दिनों में करना होगा इतना भुगतान

SEBI on Vedanta Dividend: बाजार नियामक सेबी ने वेदांता को डिविडेंड का भुगतान करने में देरी के चलते ये ऑर्डर जारी किया है और 45 दिनों में पेमेंट करने के लिए कहा है...

मेटल-माइनिंग सेक्टर की दिग्गज कंपनी वेदांता को डिविडेंड के भुगतान में देरी करना भारी पड़ गया है. इसके चलते अब कंपनी को बाजार नियामक सेबी ने फटकार लगाई है और 78 करोड़ रुपये का भुगतान करने के लिए कहा है.

45 दिनों में करना होगा इतना भुगतान

सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया यानी सेबी ने इस संबंध में मंगलवार को एक आदेश जारी किया. जारी आदेश में सेबी ने वेदांता को कहा कि वह डिविडेंड में हुई देरी के चलते केयर्न यूके होल्डिंग को 77.6 करोड़ रुपये (9.38 मिलियन डॉलर) का भुगतान करे. इसके लिए वेदांता को 45 दिनों का समय दिया गया है. अगर वेदांता 45 दिनों में भुगतान नहीं करती है तो सेबी उसके खिलाफ आगे कार्रवाई कर सकता है.

दो दिन पहले भी मिली वॉर्निंग

सेबी की वेबसाइट पर उपलब्ध आदेश के अनुसार, वेदांता को 45 दिनों के भीतर निश्चित तौर पर केयर्न यूके को भुगतान करना होगा, वर्ना उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. इससे 2 दिन पहले भी सेबी ने अलग कारणों से वेदांता को वॉर्निंग दी थी. सेबी ने तब कॉरपोरेट अनाउंसमेंट और प्रेस रिलीज आदि के मामले में इंटरनल कंट्रोल को मजबूत बनाने के लिए कहा था.

कई देशों में है कंपनी का काम

वेदांता लिमिटेड मुंबई मुख्यालय वाली एक मेटल व माइनिंग कंपनी है. यह लंदन स्थित वेदांता रिसॉर्सेज लिमिटेड की अनुषंगी है. भारत में वेदांता की उपस्थिति कई राज्यों में है, जहां वह कोयला से लेकर लौह अयस्क और सोने के खदानों का परिचालन कर रही है. कंपनी भारत के अलावा दक्षिण अफ्रीका और नामीबिया जैसे देशों में भी खदानों का परिचालन कर रही है.

नुकसान में ट्रेड कर रहा शेयर

सेबी के ताजे एक्शन के बाद वेदांता के शेयरों पर दबाव दिख रहा है. आज के कारोबार में दिन के 10 बजकर 45 मिनट पर वेदांता का शेयर ढाई फीसदी से ज्याद लुढ़का हुआ था. कंपनी का शेयर 2.55 फीसदी के नुकसान के साथ 261 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. बीते 5 दिनों में वेदांता के शेयर में 7 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई है.

ये भी पढ़ें: वैश्विक सपोर्ट से मजबूत खुला बाजार, 6 फीसदी से ज्यादा उछला आईटीसी स्टॉक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?
Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?
बिना हॉलमार्क वाला सोना बेचने पर ज्वैलर पर क्या हो सकती है कार्रवाई? जानिए कानून और जुर्माना
बिना हॉलमार्क वाला सोना बेचने पर ज्वैलर पर क्या हो सकती है कार्रवाई? जानिए कानून और जुर्माना
Soyoil Import: फेस्टिव सीजन में बढ़ी सोयाबीन तेल की मांग, भारत में टूट सकता है Import रिकॉर्ड
फेस्टिव सीजन में बढ़ी सोयाबीन तेल की मांग, भारत में टूट सकता है Import रिकॉर्ड
सीवर की खुदाई में निकला 98 करोड़ का गोल्ड, सिक्का समझा था, निकला सोने का पहाड़
सीवर की खुदाई में निकला 98 करोड़ का गोल्ड, सिक्का समझा था, निकला सोने का पहाड़

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget