एक्सप्लोरर

कल की गिरावट से उबरा बाजारः सेंसेक्स 258 अंक ऊपर बंद, निफ्टी 9800 के पार

आज के कारोबार के दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 258.07 अंक यानी 0.82 फीसदी की बड़ी उछाल के साथ 31,646.46 पर जाकर बंद हुआ है.

नई दिल्लीः कल बाजार में दिखी जोरदार गिरावट को आज बाजार ने कवर कर लिया. अमेरिकी और एशियाई बाजारों की जोरदार तेजी की बदौलत भारतीय बाजार में भी जोरदार तेजी लौटी. कल अगस्त सीरिज की एक्सपायरी है और आज स्टॉक मार्केट में तेजी लौटने से सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 193 अंक चढ़ गया, वहीं निफ्टी 9800 के ऊपर निकल गया. बैंकिंग, पेट्रोलियम और रोजमर्रा के उपभोग के सामान बनाने वाली कंपनियों के शेयरों में तेजी का रुख रहा.

क्यों आई बाजार में तेजी अमेरिकी बाजार में कल डाओ जोंस में अच्छी बढ़त पर बंद मिलने से घरेलू बाजारों को सपोर्ट मिला है. एशियाई बाजारों की बढ़त ने भी स्टॉक में दोबारा जोश भरने का काम किया. अगस्त की एफएंडओ (फ्यूचर एंड ऑप्शन) सौदों के निपटान का दिन नजदीक आने से सटोरिये कारोबारी अपने बकाया सौदों को समेटने लगे हैं. अगस्त डेरिवेटिव सौदों का कल निपटान होना है और इसी के चलते कारोबारियों ने शॉर्टकवरिंग की. इसी के जरिए बाजार में तेजी लौटने को सहारा मिला है.

कैसी रही बाजार की चाल आज के कारोबार के दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 258.07 अंक यानी 0.82 फीसदी की बड़ी उछाल के साथ 31,646.46 पर जाकर बंद हुआ है, वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 88.35 अंक यानी 0.90 फीसदी की उछाल के साथ 9,884.40 पर जाकर बंद हुआ है.

सेक्टोरियल प्रदर्शन आज के कारोबार के दौरान आईटी सेक्टर को छोड़कर बाकी सभी सेक्टोरियल इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुए हैं. सबसे ज्यादा 2.65 फीसदी का उछाल मेटल शेयरों में देखा गया और एनर्जी शेयर भी करीब 2 फीसदी की तेजी के साथ बंद होने में कामयाब रहे हैं. वहीं रियलटी शेयरों में भी आज 1.7 फीसदी की मजबूती पर कारोबार बंद हुआ है. इंफ्रा शेयरों में 0.83 फीसदी की जोरदार तेजी रही और बैंक निफ्टी भी आज करीब 0.8 फीसदी ऊपर बंद हुआ है.

निफ्टी के सबसे ज्यादा चढ़ने वाले/गिरने वाले शेयर आज के कारोबार के दौरान निफ्टी के 50 में से सिर्फ 11 शेयर ही गिरावट के लाल निशान में बंद हुए हैं. वहीं 37 शेयरों में तेजी के हरे निशान के साथ बंद मिला है. आज पावर ग्रिड और विप्रो के शेयर सपाट कारोबार के साथ बंद हुए हैं. चढ़ने वाले शेयरों में बॉश का शेयर 6 फीसदी और हिंडाल्को का शेयर 4 फीसदी की उछाल पर बंद हुआ है. आईओसी 3.68 फीसदी और बीपीसीएल 3.35 फीसदी ऊपर बंद हुए. वेदांता 2.21 फीसदी और रिलायंस इंडस्ट्रीज भी आज 2 फीसदी की मजबूती पर बंद हुआ है.

निफ्टी के सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयरों में आज टेक महिंद्रा 1.38 फीसदी नीचे और एमएंडएम 1.23 फीसदी की गिरावट पर बंद हुआ है. डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज 0.44 फीसदी और एनटीपीसी 0.36 फीसदी टूटकर बंद हुआ है. ल्यूपिन का शेयर 0.33 फीसदी की सुस्ती के साथ बंद हुआ है.

1000 रुपये का नोट फिर लाने का इरादा नहीं: वित्त मंत्रालय जुलाई में जीएसटी से भरा सरकार का खजाना..हुई इतनी कमाई कि नहीं था अनुमान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेलवे को 17951 रुपए, बाकी कर्मचारियों को सालाना 6908 का ही बोनस क्यों?
रेलवे को 17951 रुपए, बाकी कर्मचारियों को सालाना 6908 का ही बोनस क्यों?
SBI ग्राहकों को तगड़ा झटका, बढ़ी ब्याज दरें, अब हर महीने ज्यादा भरनी होगी EMI
SBI ग्राहकों को तगड़ा झटका, बढ़ी ब्याज दरें, अब हर महीने ज्यादा भरनी होगी EMI
पुराने कपड़े कैसे बेच सकते हैं, क्या ऑनलाइन होती है बिक्री?
पुराने कपड़े कैसे बेच सकते हैं, क्या ऑनलाइन होती है बिक्री?
देश में 9.1% बढ़ेगा कर्मचारियों का वेतन, नई रिपोर्ट से मिली खुशखबरी
देश में 9.1% बढ़ेगा कर्मचारियों का वेतन, नई रिपोर्ट से मिली खुशखबरी

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
लद्दाख को 3,350 करोड़ की सौगात देकर बोले पीएम मोदी- 'हमारा फोकस युवाओं पर'
लद्दाख को 3,350 करोड़ की सौगात देकर बोले पीएम मोदी- 'हमारा फोकस युवाओं पर'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
Embed widget