एक्सप्लोरर

अमेरिका-ईरान तनाव गहराने के बीच सेंसेक्स 52 अंक टूटा

Market Live: बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स दिन में कारोबार के दौरान एक समय करीब 400 अंक तक नीचे आ गया.

मुंबई: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव गहराने की खबरों के बीच बुधवार को बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 52 अंक टूट गया. बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स दिन में कारोबार के दौरान एक समय करीब 400 अंक तक नीचे आ गया था. बाद में नुकसान की कुछ भरपाई हुई और अंत में सेंसेक्स 51.73 अंक या 0.13 प्रतिशत के नुकसान से 40,817.74 अंक पर बंद हुआ.

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 27.60 अंक या 0.23 प्रतिशत के नुकसान से 12,025.35 अंक पर आ गया. सेंसेक्स की कंपनियों में एलएंडटी में सबसे अधिक 2.19 प्रतिशत की गिरावट आई. ओएनजीसी, टाइटन, सनफार्मा, हीरो मोटोकॉर्प और इन्फोसिस के शेयर भी नीचे आ गए.

वहीं दूसरी ओर भारती एयरटेल, टीसीएस, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फाइनेंस और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर 2.74 प्रतिशत तक लाभ में बंद हुए. विश्लेषकों ने कहा कि वैश्विक शेयर बाजारों के अनुरूप घरेलू बाजार भी नीचे आए. ईरान द्वारा इराक में अमेरिका के सैन्य ठिकानों पर मिसाइल हमले के बाद पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ा है, जिससे निवेशकों की सोच प्रभावित हुई है.

पश्चिम एशिया की घटनाओं से प्रभावित वायदा करोबार में ब्रेंट कच्चा तेल 0.62 प्रतिशत बढ़कर 68.67 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया. अंतर बैंक विदेशी विनिमय बाजार में दिन में रुपया तीन पैसे की गिरावट के साथ 71.78 प्रति डॉलर पर चल रहा था. शुरुआती कारोबार में रुपया 20 पैसे टूटकर खुला था.

चीन का शंघाई, हांगकांग का हैंगसेंग, जापान का निक्की और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी 1.57 प्रतिशत तक नुकसान में रहे. शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजार भी नुकसान में चल रहे थे.

घरेलू मोर्चे पर आर्थिक वृद्धि दर के अग्रिम अनुमान के अनुसार चालू वित्त वर्ष में देश की वृद्धि दर पांच प्रतिशत पर रहेगी, जो इसका 11 साल का निचला स्तर होगा. इसके चलते भी घरेलू निवेशकों ने सतर्कता बरती.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Netflix करेगी इतिहास की सबसे बड़ी छंटनी, 6% कर्मचारियों को निकालेगी 
Netflix करेगी इतिहास की सबसे बड़ी छंटनी, 6% कर्मचारियों को निकालेगी 
20 रुपए में दूध, अंबानी की डेयरी बिजनेस में एंट्री, अमूल को मिलेगी टक्कर!
20 रुपए में दूध, अंबानी की डेयरी बिजनेस में एंट्री, अमूल को मिलेगी टक्कर!
जियो ने फाइल किया RHP, 21 अक्टूबर से खुलेगा IPO, जारी होंगे 27 करोड़ शेयर
जियो ने फाइल किया RHP, 21 अक्टूबर से खुलेगा IPO, जारी होंगे 27 करोड़ शेयर
रेलवे कर्मचारियों को बोनस के रूप में अधिकतम कितने रुपए मिलेंगे?
रेलवे कर्मचारियों को बोनस के रूप में अधिकतम कितने रुपए मिलेंगे?

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget