एक्सप्लोरर

बाजार में मामूली तेजीः सेंसेक्स 34 अंक ऊपर 36,616 पर बंद, निफ्टी 10,934 पर ठहरा

बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 34.07 अंक यानी 0.09 फीसदी की मामूली तेजी के साथ 36,616 पर जाकर बंद हुआ है.

नई दिल्लीः अमेरिकी बाजारों से मिले अच्छे संकेतों की बदौलत आज सुबह घरेलू शेयर बाजार मामूली तेजी के साथ खुला था. इसके बाद बाजार में बिकवाली हावी हो गई और बाजार में गिरावट देखी गई. हालांकि आखिरी घंटों में शेयरों की खरीदारी की बदौलत बाजार तेजी के हरे निशान में बंद होने में कामयाब रहा है. आज सेंसेक्स-निफ्टी मामूली तेजी के साथ बंद होने में कामयाब रहे हैं. कैसी रही बाजार की चाल आज के कारोबार में बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 34.07 अंक यानी 0.09 फीसदी की मामूली तेजी के साथ 36,616 पर जाकर बंद हुआ है और एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 22.10 अंक यानी 0.20 फीसदी की हल्की तेजी के साथ 10,934 पर बंद होने में कामयाब रहा है. सेक्टोरियल इंडेक्स सेक्टरवार कारोबार देखें तो आज मिलाजुला कारोबार देखने को मिला है. बैंक निफ्टी में 0.31 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार देखा गया है. सबसे ज्यादा 2.3 फीसदी की तेजी मीडिया शेयरों में देखी गई है और गिरने वाले सेक्टर्स को देखें तो रियलटी सेक्टर 2.25 फीसदी टूटा है. एफएमसीजी, मेटल, फार्मा और पीएसयू बैंक में गिरावट के साथ कारोबार देखा जा रहा है. निफ्टी के शेयरों का हाल आज के कारोबार को देखें तो निफ्टी के 50 में से 19 शेयरों में गिरावट है, एक शेयर सपाट है और 30 शेयरों में तेजी के साथ कारोबार बंद हुआ है. चढ़ने वाले शेयरों में जी एंटरटेनमेंट करीब 5 फीसदी की उछाल के साथ बंद हुआ है और टाइटन का शेयर 4.17 फीसदी ऊपर रहा है. यूपीएल 3.62 फीसदी और डॉ रेड्डीज लैब्स 3 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुए हैं. इसके अलावा हीरो मोटोकॉर्प 2.94 फीसदी ऊपर बंद होने में कामयाब रहा है. उज्ज्वला से आया बड़ा बदलाव, भारत बना दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा LPG उपभोक्ता जनवरी महीने में जीएसटी कलेक्शन 1.02 लाख करोड़ रुपये पहुंचा मोदी सरकार के अंतरिम बजट पर क्या है देशभर के लोगों की प्रतिक्रिया, जानें यहां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीवाली पर कंपनी ने नहीं दिया बोनस, बॉस को हो सकती है जेल! जानें क्या कहते हैं नियम
दीवाली पर कंपनी ने नहीं दिया बोनस, बॉस को हो सकती है जेल! जानें क्या कहते हैं नियम
सितंबर में दिखा महंगे हवाई टिकट का असर, 6.5% घटी यात्रियों की संख्या
सितंबर में दिखा महंगे हवाई टिकट का असर, 6.5% घटी यात्रियों की संख्या
Microsoft: नौकरी छोड़ने का ऑफर ठुकराया तो क्या होगा? भारत में भी बड़ी छंटनी
Microsoft: नौकरी छोड़ने का ऑफर ठुकराया तो क्या होगा? भारत में भी बड़ी छंटनी
डीजल बेचकर तिजोरी भरेगा भारत, 2030 तक बनेगा दुनिया का सप्लायर
डीजल बेचकर तिजोरी भरेगा भारत, 2030 तक बनेगा दुनिया का सप्लायर

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget