एक्सप्लोरर

Market Crash: बाजार में 'ब्लैक मंडे' का असर, 2000 अंक टूटा सेंसेक्स और 17,000 के नीचे जा गिरा Nifty

Market Crash: शेयर बाजार की गिरावट रुकने का नाम नहीं ले रही और अब सेंसेक्स 2000 अंक से ज्यादा टूटकर कारोबार कर रहा है. निफ्टी और सेंसेक्स दोनों में करीब 3.5 फीसदी की गिरावट देखी जा रही है.

Market Crash: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज सोमवार को बाजार ऐसा गिरा है कि इसे 'ब्लैक मंडे' कहना गलत नहीं होगा. बीएसई का सेंसेक्स (BSE Sensex) आज 2000 अंक से ज्यादा टूट चुका है. सेंसेक्स और निफ्टी (Nifty) दोनों 3-3 फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं.

बाजार की गिरावट के बड़े फैक्टर
मिडकैप इंडेक्स 9 महीने की सबसे बड़ी गिरावट पर है. इंट्रा-डे में निफ्टी 17,000 के नीचे फिसल गया है और निफ्टी 27 दिसंबर 2021 के बाद पहली बार 17,000 के नीचे गया है. निफ्टी में इंट्रा-डे में ये अप्रैल 2021 के बाद की सबसे बड़ी गिरावट है. 

निफ्टी में 17,000 के नीचे का लेवल-सेंसेक्स 2000 पॉइंट टूटा
निफ्टी में 620 अंकों की भारी गिरावट देखी गई है और ये 16,997.85 पर जा गिरा यानी 17,000 के नीचे ही फिसल गया है. सेंसेक्स में 2000 अंंकों की जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है.

सेंसेक्स 1900 अंक टूटा
दोपहर 2 बजकर 13 मिनट पर सेंसेक्स 1960.53 अंक यानी 3.32 फीसदी टूटकर 57,076.65 पर कारोबार कर रहा है. निफ्टी 597.70 अंक यानी 3.39 फीसदी फिसलकर 17,019.45  पर जा गिरा है. 

निवेशकों के 8 लाख करोड़ रुपये हुए साफ
आज की गिरावट में बाजार पूंजीकरण के हिसाब से देखें तो निवेशकों के कुल 8 लाख करोड़ रुपये साफ हो चुके है. शुक्रवार को देखें तो बाजार पूंजीकरण 270 लाख करोड़ रुपये था जो आज गिरकर 262 लाख करोड़ रुपये पर आ चुका है. 

दोपहर 1.45 पर बाजार का हाल
Nifty का हाल देखें तो दोपहर 1 बजकर 45 मिनट पर निफ्टी में 447.30 अंक यानी 2.54 फीसदी की गिरावट के साथ 17,169.85 पर कारोबार हो रहा है. यानी निफ्टी ने 17200 का अहम मनोवैज्ञानिक स्तर भी तोड़ दिया है. इसी समय पर सेंसेक्स 1466.82 अंक यानी 2.48 फीसदी टूटकर 57,570 पर कारोबार कर रहा है. 

लगातार पांचवे दिन शेयर बाजार में गिरावट-एक हफ्ते में साफ हुए 18 लाख करोड़ रुपये 
स्टॉक मार्केट में ये लगातार पांचवें दिन की गिरावट के चलते कुल मिलाकर पांच दिन में बाजार 3471 अंक टूट गया है. पिछले हफ्ते भी लगातार चार दिन की गिरावट में सेंसेक्स 2271 पॉइंट गिर गया था. आज की 1224 अंक की गिरावट देखी जाए तो इसे मिलाकर पूरे 3500 पॉइंट की गिरावट बाजार में देखी जा रही है. पिछले हफ्ते की सेंसेक्स की गिरावट में बुधवार और गुरुवार को ये 656 अंक और 634 पॉइंट टूटा था. एक हफ्ते में मार्केट कैपिटलाइजेन 18 लाख करोड़ रुपए घट गया है क्योंकि पिछले सोमवार को यह 280 लाख करोड़ रुपये पर था. 

आज की गिरावट ने बढ़ाई चिंता
आज बाजार शुरू होने से पहले के संकेतों से ऐसा लग रहा था कि बाजार शायद ऊपरी स्तरों पर कारोबार करते दिखेंगे लेकिन इसकी ओपनिंग ही रेड जोन में हुई. हरेक पल के साथ इसमें गिरावट बढ़ती हुई दिखी. निफ्टी ने 17300 का ऊपरी स्तर भी तोड़ दिया और इसमें 2 फीसदी की बड़ी गिरावट दिखी. इस गिरावट से निवेशकों पर भारी चिंता सवार 
हो गई है और ये बाजार के सेंटीमेंट के लिए अच्छा नहीं है. 

ये भी पढ़ें

Startups Share Carnage: 2021 में आईपीओ लाकर शेयर बाजार में धूम मचाने वाले स्टार्टअप कंपनियों के शेयर औंधे मुंह गिरे, निवेशक कर रहे त्राहि त्राहि

Market Crash: शेयर बाजार में भूचाल, सेंसेक्स 1200 अंक से ज्यादा टूटकर 58,000 के नीचे फिसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FDA पर उल्टा पड़ा दांव, दुकान सील करने पर लगा 5 लाख का जुर्माना
FDA पर उल्टा पड़ा दांव, दुकान सील करने पर लगा 5 लाख का जुर्माना
Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?
Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?
बिना हॉलमार्क वाला सोना बेचने पर ज्वैलर पर क्या हो सकती है कार्रवाई? जानिए कानून और जुर्माना
बिना हॉलमार्क वाला सोना बेचने पर ज्वैलर पर क्या हो सकती है कार्रवाई? जानिए कानून और जुर्माना
Soyoil Import: फेस्टिव सीजन में बढ़ी सोयाबीन तेल की मांग, भारत में टूट सकता है Import रिकॉर्ड
फेस्टिव सीजन में बढ़ी सोयाबीन तेल की मांग, भारत में टूट सकता है Import रिकॉर्ड

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget