एक्सप्लोरर

सेंसेक्स 122 अंक ऊपर 29531 पर बंद, निफ्टी 9150 के करीब बंद

नई दिल्लीः आज अमेरिकी और एशियाई बाजारों से मिले अच्छे संकेतों की बदौलत घरेलू शेयर बाजार में शानदार तेजी के साथ बंद देखने को मिला है. हालांकि बाजार की शुरुआत थोड़ी सुस्त हुई थी लेकिन दिन चढ़ने के साथ बाजार में तेजी बढ़ती गई. आज कारोबार में निफ्टी में उछाल के दौरान ये 9150 के भी ऊपर चला गया था लेकिन बंद होते-होते 9150 के थोड़ा नीचे ही बंद हुआ है वहीं सेंसेक्स 29500 के ऊपर बंद हुआ.

कैसी रही बाजार की चाल? बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 122 अंक यानि 0.4 फीसदी की तेजी के साथ 29,531.4 के स्तर पर बंद हुआ है. वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 43 अंक यानि 0.5 फीसदी की तेजी के साथ 9144 के स्तर पर बंद हुआ है. हालांकि आज सुप्रीम कोर्ट के 1 अप्रैल से देश में बीएस-3 वाहनों पर बैन लगाने के फैसले के चलते ऑटो सेक्टर में बड़ी गिरावट देखने को मिली जिसके चलते आज ऑटो सेक्टर गिरावट के लाल निशान के साथ 0.43 फीसदी नीचे बंद हुआ है.

सेक्टरवार प्रदर्शन आज के कारोबार के दौरान सिर्फ फार्मा, ऑटो और रियलटी शेयरों में गिरावट देखी गई और बाकी के सेक्टर्स में तेजी के साथ कारोबार बंद हुआ है. फार्मा 0.74 फीसदी, ऑटो 0.43 फीसदी और रियलटी शेयरों में 0.35 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार बंद हुआ है. आज सबसे ज्यादा पीएसयू बैंक सेक्टर 1.6 फीसदी की उछाल के साथ बंद हुआ है और इसके बाद फाइनेंशियल शेयरों में 0.88 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई. वहीं एफएमसीजी शेयरों में 0.87 फीसदी की मजबूती के साथ कारोबार बंद हुआ है और इंफ्रा शेयरों में 0.77 फीसदी ऊपर कारोबार बंद हुआ है.

मिडकैप शेयरों में दबाव दिखा लेकिन स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी मिली है. बीएसई मिडकैप इंडेक्स 0.15 फीसदी बढ़कर बंद हुआ जबकि निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स सपाट ही बंद हुआ. वहीं बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स 0.3 फीसदी तक बढ़त दिखाकर बंद हो पाया है.

निफ्टी के सबसे ज्यादा चढ़ने वाले/गिरने वाले शेयर आज निफ्टी के 50 शेयरों में से 19 शेयरों में गिरावट के लाल निशान के साथ बंद मिला और एक शेयर सपाट बंद हुआ है. लिहाजा 30 शेयरों में तेजी के हरे निशान के साथ बंद मिला है. गिरने वाले शेयरों में हीरो मोटोकॉर्प 2.68 फीसदी, सन फार्मा 1.80 फीसदी और अरबिंदो फार्मा 1.88 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए हैं. ग्रासिम 0.91 फीसदी और टाटा मोटर्स डीवीआर 0.82 फीसदी नीचे बंद हुआ है.

आज निफ्टी के चढ़ने वाले शेयरों में भारती इंफ्राटेल टावर कारोबार का कुछ हिस्सा बेचने की खबरों के चलते चढ़ा और 6 फीसदी की उछाल के साथ बंद हुआ है. एसबीआई 2.34 फीसदी और आईसीआईसीआई बैंक 1.91 फीसदी की उछाल के साथ बंद हुआ है. एचसीएल 1.64 फीसदी और हिंडाल्को 1.53 फीसदी ऊपर बंद होने में कामयाब रहा है. इसके साथ ही भारती एयरटेल भी 1.42 फीसदी की मजबूती के साथ हरे निशान में बंद हुआ है.

मीनाक्षी प्रकाश इस समय abp न्यूज में बिजनेस सेक्शन के कामकाज को देख रही हैं. इन्होंने अपने पत्रकारिता के करियर की शुरुआत देश के सबसे बड़े आर्थिक पोर्टल मनीकंट्रोल डॉटकॉम के हिंदी संस्करण हिंदी.मनीकंट्रोल डॉटकॉम के साथ की थी. भारतीय अर्थव्यवस्था के साथ भारतीय राजनीति से जुड़े विषयों पर भी इनकी नजर रहती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एथेनॉल में चीनी के इस्तेमाल पर लगा बैन, सरकार का बड़ा फैसला
एथेनॉल में चीनी के इस्तेमाल पर लगा बैन, सरकार का बड़ा फैसला
2027 में जापान को पछाड़ देगा भारत, बनेगा चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- IMF
2027 में जापान को पछाड़ देगा भारत, बनेगा चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- IMF
आपको गुमराह कर रही ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट, Big Basket और Flipkart को नोटिस
आपको गुमराह कर रही ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट, Big Basket और Flipkart को नोटिस
3500 रुपये महीना कमाने वाले पर लगा 1.46 करोड़ टैक्स, ITAT ने कैसे दी राहत?
3500 रुपये महीना कमाने वाले पर लगा 1.46 करोड़ टैक्स, ITAT ने कैसे दी राहत?

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, OTT पर देखना ना भूलें
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, ओटीटी पर देखना ना भूलें
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
Embed widget