एक्सप्लोरर

बाजार में उछाल: सेंसेक्स 106 अंक ऊपर 30570 पर, निफ्टी 9450 के पास बंद

नई दिल्लीः हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज भारतीय शेयर बाजार की चाल सुस्त पड़ गई. वैसे बाजार अच्छी तेजी के साथ बंद होने में कामयाब रहा लेकिन दिन के ऊपरी स्तरों से बाजार में बड़ी गिरावट आई. आज बाजार दिन में जोरदार तेजी के दौरान 9500 तक चला गया था और सेंसेक्स भी 30700 के लेवल को छू गया था. बाद में दूसरे कारोबारी सेशन में मुनाफावसूली हावी होने के चलते बाजार ऊपरी स्तर से करीब 150 अंक नीचे बंद हुआ.

कैसी रही बाजार की चाल आज के कारोबार के दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 106.05 अंक यानी 0.35 फीसदी की उछाल के साथ 30,570 पर जाकर बंद हुआ है और एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 10.35 अंक यानी 0.11 फीसदी की उछाल के साथ 9438 पर जाकर बंद हुआ है.

सेक्टरवार प्रदर्शन आज बाजार में एफएमसीजी, आईटी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और इंफ्रा शेयरों को छोड़कर बाकी सभी सेक्टोरियल इंडेक्स में गिरावट के लाल निशान में कारोबार बंद हुआ है. एफएमसीजी में 3.60 फीसदी और आईटी में 0.46 फीसदी की उछाल के साथ कारोबार बंद हुआ है. वहीं इंफ्रा में 0.15 फीसदी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.33 फीसदी की मजबूती रही है. वहीं आज गिरने वाले सेक्टर्स को देखें तो आज के कारोबार के दौरान पीएसयू बैंक में 4.17 फीसदी की बड़ी गिरावट देखी गई है और फार्मा शेयर करीब 2 फीसदी टूटे हैं. रियलटी शेयरों में 1.47 फीसदी नीचे कारोबार बंद हुआ है और ऑटो शेयर 0.67 फीसदी की सुस्ती के साथ बंद हुए हैं.

निफ्टी के सबसे ज्यादा चढ़ने वाले/गिरने वाले शेयर आज निफ्टी के 50 में से सिर्फ 19 शेयरों में ही तेजी के हरे निशान के साथ कारोबार बंद हुआ है और बाकी 31 शेयरों में गिरावट के लाल निशान के साथ कारोबार बंद हुआ है. आज आईटीसी का शेयर सबसे ज्यादा 5.87 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुआ है और भारती इंफ्राटेल 2.44 फीसदी की तेजी दिखाकर बंद हुआ है. एचसीएल टेक में 1.69 फीसदी की उछाल दर्ज की गई और एलएंटी 1.65 फीसदी ऊपर बंद हुआ है. टाटा मोटर्स 1.32 फीसदी की तेजी के साथ बंद होने में कामयाब रहा है. अदानी पोर्ट्स में 1.27 फीसदी की मजबूती देखी गई.

वहीं निफ्टी के गिरने वाले शेयरों में एसबीआई 4.42 फीसदी, ल्यूपिन 4.42 फीसदी, अरबिंदो फार्मा 3.49 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए हैं. गेल में 3.04 फीसदी और अंबुजा सीमेंट 3 फीसदी नीचे बंद हुए हैं. आयशर मोटर्स में 2.95 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई और बैंक ऑफ बडौदा 2.91 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पारले का लाइसेंस सस्पेंड, रेड में मिली एक्सपायर्ड Frooti और Appy
पारले का लाइसेंस सस्पेंड, रेड में मिली एक्सपायर्ड Frooti और Appy
भारतीय बैंकों से क्या चाहते हैं पीएम मोदी? लाल किले से बताया
भारतीय बैंकों से क्या चाहते हैं पीएम मोदी? लाल किले से बताया
विंडफॉल टैक्स घटा, क्या आज कम हुईं पेट्रोल डीजल की कीमत?
Petrol- Diesel Price: विंडफॉल टैक्स घटा, क्या आज कम हुईं पेट्रोल डीजल की कीमत?
65 के बाद भी संभाल रहीं करोड़ों का कारोबार, भारत की इन महिलाओं ने बनाई अलग पहचान
65 के बाद भी संभाल रहीं करोड़ों का कारोबार, भारत की इन महिलाओं ने बनाई अलग पहचान

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
श्रीलंका में कप्तान गिल ने फहराया तिरंगा, पूरी टीम ने एकसाथ मनाया Independence Day
श्रीलंका में कप्तान गिल ने फहराया तिरंगा, पूरी टीम ने एकसाथ मनाया स्वतंत्रता दिवस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget