एक्सप्लोरर

3 दिन की छुट्टी से पहले स्टॉक मार्केट भी सुस्तः बाजार एकदम सपाट बंद

आज बाजार में गिरावट के पीछे लॉन्ग वीकेंड का भी कुछ असर होने की संभावना है. अब बाजार 3 दिन बाद यानी मंगलवार को खुलेंगे. कल दशहरा, परसों रविवार और 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के चलते भारतीय शेयर बाजार बंद रहेगा.

नई दिल्लीः आज घरेलू शेयर बाजार में अक्टूबर सीरीज का पहला कारोबारी दिन था. बाजार की शुरुआत अच्छी होने के बावजूद आज कारोबार के आखिर में मार्केट सपाट ही बंद हुआ है. आज बढ़त के दौरान निफ्टी ने 65 अंकों और सेंसेक्स ने करीब 250 अंकों की बढ़त दिखाई थी. हालांकि कारोबार बंद होते होते बाजार की सारी तेजी हवा हो गई और बाजार कल के ही स्तरों पर बंद हुआ है. आज मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स ने 1 फीसदी से ज्यादा की तेजी दर्ज की.

कैसी रही बाजार की चाल आज के कारोबार के दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 1.24 अंक ऊपर की मामूली बढ़त यानी एकदम सपाट रहकर 31,283.72 पर बंद हुआ और एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 19.65 अंक यानी 0.20 फीसदी की मामूली तेजी के साथ 9,788 पर जाकर बंद हुआ है.

आगे 3 दिन बंद रहेगा स्टॉक मार्केट आज बाजार में गिरावट के पीछे लॉन्ग वीकेंड का भी कुछ असर होने की संभावना है. अब बाजार 3 दिन बाद यानी मंगलवार को खुलेंगे. कल दशहरा, परसों रविवार और 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के चलते भारतीय शेयर बाजार बंद रहेगा.

सेक्टरवार प्रदर्शन आज के कारोबार के दौरान एफएमसीजी और आईटी सेक्टर को छोड़कर बाकी सभी सेक्टोरियल इंडेक्स में तेजी के हरे निशान के साथ कारोबार बंद हुआ है. एफएमसीजी में करीब 1 फीसदी और आईटी में करीब 0.5 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार बंद हुआ है. आज सबसे ज्यादा 2.65 फीसदी की तेजी रियलटी शेयरों में देखी गई है और मेटल शेयरों में 1.4 फीसदी की गिरावट देखी गई है. ऑटो शेयर 1.19 फीसदी की कमजोरी के साथ लाल निशान में बंद हुए हैं. इंफ्रा शेयरों में 1.10 फीसदी नीचे कारोबार बंद हुआ है. सीपीएसई में 1.18 फीसदी की सुस्ती के साथ कारोबार बंद हुआ है.

निफ्टी के सबसे ज्यादा चढ़ने वाले/गिरने वाले शेयर आज के कारोबार के दौरान निफ्टी के 50 में से 18 शेयरों में गिरावट के साथ और 31 शेयरों में बढ़त के हरे निशान के साथ कारोबार बंद हुआ है. चढ़ने वाले शेयरों में सबसे ज्यादा गेल का शेयर 5.70 फीसदी ऊपर रहा है. आयशर मोटर्स 3.42 फीसदी, एचपीसीएल 3.34 फीसदी और अरबिंदो फार्मा 2.72 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुए हैं.

निफ्टी के सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयरों में एचयूएल 2.76 फीसदी और विप्रो 2 फीसदी की गिरावट पर बंद हुए हैं, डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज 1.89 फीसदी और टीसीएस 1.57 फीसदी की कमजोरी पर रहे. आईटीसी 1.40 फीसदी और इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस 1.17 फीसदी नीचे रहकर बंद हो पाए हैं.

Good News: अगस्त में कुल 90,669 करोड़ रुपये का GST टैक्स कलेक्शन

आज से अगले चार दिन तक बैंक रहेंगे बंद, कैश के लिए एटीएम पर रहना होगा निर्भर

यात्रियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरीः फ्लेक्सी फेयर स्कीम में बदलाव संभव

मेट्रो किराये में बढ़ोतरी पर हरकत में दिल्ली सरकारः बढ़ोतरी रोकने का हल खोजने का आदेश

21 दिन पहले ही डॉक्टर्स को दीवाली का ‘तोहफा’, रिटायरमेंट की उम्र बढ़कर 65 साल हुई

मीनाक्षी प्रकाश इस समय abp न्यूज में बिजनेस सेक्शन के कामकाज को देख रही हैं. इन्होंने अपने पत्रकारिता के करियर की शुरुआत देश के सबसे बड़े आर्थिक पोर्टल मनीकंट्रोल डॉटकॉम के हिंदी संस्करण हिंदी.मनीकंट्रोल डॉटकॉम के साथ की थी. भारतीय अर्थव्यवस्था के साथ भारतीय राजनीति से जुड़े विषयों पर भी इनकी नजर रहती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MDR विरोध के बीच सितंबर में UPI लेनदेन ने तोड़ा रिकॉर्ड, 29 लाख करोड़ पहुंचा
MDR विरोध के बीच सितंबर में UPI लेनदेन ने तोड़ा रिकॉर्ड, 29 लाख करोड़ पहुंचा
सोने ने मारी छलांग, 1 अक्टूबर को बढ़े दाम, जानें सोना- चांदी की ताजा कीमत
सोने ने मारी छलांग, 1 अक्टूबर को बढ़े दाम, जानें सोना- चांदी की ताजा कीमत
गौतम अडानी का जलवा, बने भारत के सबसे अमीर; दूसरे नंबर पर अंबानी
गौतम अडानी का जलवा, बने भारत के सबसे अमीर; दूसरे नंबर पर अंबानी
FlyDubai के स्मित मच्छार की कमाई कितनी, दुबई में पायलटों को कितनी मिलती है सैलरी?
FlyDubai के स्मित मच्छार की कमाई कितनी, दुबई में पायलटों को कितनी मिलती है सैलरी?

वीडियोज

पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?
बढ़ रहा सियासी क्लेश..ज्ञानेश देंगे इस्तीफा? विश्लेषका का विश्लेषण
Jammu Kashmir में सुरक्षाबलों ने लश्कर आतंकी Hashim Musa को मार गिराया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP का ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आंदोलन से पहले बयान, सौरभ दास बोले- 'हर किसी को...'
CJP का ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आंदोलन से पहले बयान, सौरभ दास बोले- 'हर किसी को...'
'तो मैं बता दूंगा...' इस्तीफा देने के सवालों पर राजा वडिंग की पहली प्रतिक्रिया
'तो मैं बता दूंगा...' इस्तीफा देने के सवालों पर राजा वडिंग की पहली प्रतिक्रिया
कर्नाटक SIR पर बवाल: नाराज CM डीके शिवकुमार बोले '...मैं इसमें नाकाम रहा हूं'
कर्नाटक SIR पर बवाल: नाराज CM डीके शिवकुमार बोले '...मैं इसमें नाकाम रहा हूं'
कार्थी की 'सरदार 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म?
कार्थी की 'सरदार 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म?
टीम इंडिया के रिकॉर्ड चेज से खुश नहीं गौतम गंभीर, कहा- 'ये क्रिकेट नहीं, सिर्फ...'
टीम इंडिया के रिकॉर्ड चेज से खुश नहीं गौतम गंभीर, कहा- 'ये क्रिकेट नहीं, सिर्फ...'
पायलट पर कुल्हाड़ी से हमला हुआ! जानें विमान के कॉकपिट में क्यों रखी जाती है ये ‘क्रैश एक्स’?
पायलट पर कुल्हाड़ी से हमला हुआ! जानें विमान के कॉकपिट में क्यों रखी जाती है ये ‘क्रैश एक्स’?
बिहार की पहली महिला जो संभालेंगी विदेशी जहाज, कौन हैं कैप्टन रितु?
बिहार की पहली महिला जो संभालेंगी विदेशी जहाज, कौन हैं कैप्टन रितु?
गेहूं-चने के अलावा किन फसलों पर बढ़ा MSP? जान लें काम की बात
गेहूं-चने के अलावा किन फसलों पर बढ़ा MSP? जान लें काम की बात
Embed widget