एक्सप्लोरर

Zuckerberg India: मार्क जकरबर्ग ने भारत को बताया वर्ल्ड लीडर, बोले- दुनिया को सिखा रहे हैं इस देश के लोग

Mark Zuckerberg Mumbai Event: मार्क जकरबर्ग मुंबई में अपनी कंपनी के एक कार्यक्रम में वर्चुअल तरीके से हिस्सा ले रहे थे और उसी दौरान उन्होंने भारत की जमकर तारीफ की...

दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शुमार व फेसबुक के मालिक मार्क जकरबर्ग का नाम उन प्रभावशाली लोगों में शामिल हो गया है, जो भारत के कायल हो चुके हैं. मार्क जकरबर्ग पहले भी भारत की प्रशंसा कर चुके हैं. ताजा मामले में उन्होंने भारत को वर्ल्ड लीडर करार दिया. उन्होंने कहा कि भारत के लोग और कंपनियां टेक्नोलॉजी को अपनाने में सबसे आगे हैं.

वर्चुअली संबोधित कर रहे थे मार्क

मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सऐप ने बुधवार को एक कार्यक्रम में पेमेंट सॉल्यूशन से लेकर कई अन्य सुविधाओं की शुरुआत की. व्हाट्एसेप और फेसबुक अब मेटा कंपनी का हिस्सा है, जिसके सीईओ मार्क जकरबर्ग हैं. वह मुंबई में आयोजित व्हाट्सऐप के कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित कर रहे थे. इसी संबोधन के दौरान उन्होंने भारत की प्रशंसा में टिप्पणियां की.

कंपनियों के लिए वेरिफिकेशन

इस मौके पर व्हाट्सऐप ने पेयू और रेजरपे के साथ हाथ मिलाने का ऐलान किया. इस गठजोड़ से व्हाट्सऐप के यूजर्स को डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई ऐप आदि से पेमेंट करने की सुविधा मिलेगी. इसके अलावा मार्क जकरबर्ग ने व्हाट्सऐप पर बिजनेसेज के लिए वेरिफिकेशन की सुविधा की शुरुआत की. उन्होंने कहा कि उनसे कई भारतीय कंपनियां ऐसी सुविधा की मांग कर रही थीं, ताकि उपभोक्ताओं को असली और नकली की पहचान हो सके.

व्हाट्सऐप का नया फीचर ‘फ्लोज’

मार्क जकरबर्ग ने इस कार्यक्रम के दौरान व्हाट्सऐप फ्लोज नामक नए फीचर की भी शुरुआती की. यह फीचर कंपनियों को चैट कस्टमाइज व पर्सनलाइज करने की सुविधा देगा. जकरबर्ग ने उदाहरण देते हुए इस फीचर को समझाया. मान लीजिए कोई बैंक है, तो वह इस फीचर के जरिए ग्राहकों को चैट में ही बैंक अकाउंट ओपन करने या अपनी किसी अन्य सर्विस का लाभ उठाने की सुविधा दे सकता है. इसी तरह एयरलाइन टिकट बुक करने की सुविधा दे सकती हैं. इसमें कस्टमर चैट से बाहर निकले बिना सर्विस का लाभ उठा सकेंगे.

इन मामलों में भारत है सबसे आगे

भारत ने किस तरीके से डिजिटल पेमेंट को अपनाया है, मेटा सीईओ ने अपने संबोधन में इस बात की तारीफ की. उन्होंने कहा कि भारत के लोग व भारत की कंपनियां टेक्नोलॉजी को अपनाने में सबसे आगे हैं. भारत इस मामले में भी दुनिया की अगुवाई कर रहा है कि विभिन्न प्रकार के काम को निपटाने के लिए लोग और कंपनियां किस तरह से मैसेजिंग का फायदा उठा सकती हैं.

ये भी पढ़ें: क्या है इरडा का प्रस्तावित बीमा सुगम, जिसे एक्सपर्ट बता रहे हैं इंश्योरेंस का यूपीआई? जानें कैसे करेगा काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

5436 बैंक खाते और 10 करोड़ का फ्रॉड, कौन है Insta इन्फ्लुएंसर रोहन जाधव, हुआ अरेस्ट
5436 बैंक खाते और 10 करोड़ का फ्रॉड, कौन है Insta इन्फ्लुएंसर रोहन जाधव, हुआ अरेस्ट
Air India: टर्बुलेंस विवाद के बीच सैलरी हाइक पर Air India का बड़ा फैसला, CEO ने साफ की स्थिति
टर्बुलेंस विवाद के बीच सैलरी हाइक पर Air India का बड़ा फैसला, CEO ने साफ की स्थिति
8th Pay Commission: वेतन और पेंशन सिफारिशों को गति देने की तैयारी, बदले कंसल्टेंट नियम
8th Pay Commission: वेतन और पेंशन सिफारिशों को गति देने की तैयारी, बदले कंसल्टेंट नियम
Independence Day: आजादी के वक्त 1 रुपए में क्या-क्या खरीद सकते थे?
Independence Day: आजादी के वक्त 1 रुपए में क्या-क्या खरीद सकते थे?

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget