एक्सप्लोरर

Trade in Rupee: वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, कई देश रुपये में करना चाहते हैं कारोबार

Finance Minister: वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को कहा कि कई देशों ने रुपये में ‘द्विपक्षीय व्यापार’ करने के लिए अपनी रुचि दिखाई है.

Nirmala Sitharaman On Trade: केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) ने मंगलवार को कहा कि कई देशों ने रुपये में ‘द्विपक्षीय व्यापार’ करने के लिए अपनी रुचि दिखाई है. ये भारतीय व्यापार जगत के लिए अच्छे संकेत हैं. वित्तमंत्री ने यह बात हीरो माइंडमाइन शिखर सम्मेलन (Hero Mindmine Summit) में कही है. उन्होंने कहा कि यह सरकार द्वारा किए पूर्ण पूंजी खाता परिवर्तनीयता की दिशा में जबरदस्त कदम है.

रूबल-रुपये का पुराना प्रारूप नहीं 

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण से यह पूछे जाने पर कि क्या भारत पूंजी खाते में बदलाव के लिए तैयार है, उन्होंने कहा यह रूबल-रुपये का पुराना प्रारूप नहीं है. अब यह द्विपक्षीय रुपया व्यापार का प्रारूप आया है. मुझे खुशी है कि केंद्रीय बैंक इसे ऐसे समय लाया है, जब यह बहुत महत्वपूर्ण था. उन्होंने कहा कि कई देशों ने रुपये में व्यापार करने में रुचि दिखाई है, उन्होंने कहा कि एक तरह से यह भारतीय अर्थव्यवस्था (Indian Economy) को हमारी उम्मीद से अधिक खोलने के समान है.

भारत ने दुनिया का साथ निभाया

मंत्री सीतारमण ने कहा कि ‘कोविड-19 महामारी के बाद भारत काफी अधिक संख्या में कुछ अलग हटकर समाधान लेकर आ रहा है. जिस तरह से हम आगे बढ़कर अन्य देशों से बात कर रहे हैं, वैसे ही हम सीमापार लेनदेन को सक्षम करने के लिए देशों के बीच अपने डिजिटल मंच को इंटरऑपरेबल बनाने के भी इच्छुक हैं.

RBI ने जारी किया था पत्र 

मालूम हो कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने जुलाई 2022 में एक पत्र जारी कर बैंकों से घरेलू मुद्रा (Domestic Currency) में वैश्विक व्यापारिक समुदाय की बढ़ती रुचि को देखते हुए रुपये में निर्यात और आयात (Export and Import) लेनदेन के लिए अतिरिक्त व्यवस्था करने के लिए कहा था. RBI द्वारा रुपये में सीमापार व्यापार लेनदेन की अनुमति देने की घोषणा मुद्रा के अंतरराष्ट्रीयकरण (Internationalization of currency) की दिशा में उठाया गया कदम है.

क्या है वजह 

यूक्रेन पर रूसी हमले के बाद से भारत और रूस के बीच द्विपक्षीय व्यापार का एक बड़ा हिस्सा अमेरिका और यूरोप के लगाए प्रतिबंधों के चलते रुपये में हो रहा है. केंद्रीय बैंक ने कहा था कि व्यापार लेनदेन के निपटान के लिए संबंधित बैंकों को साझेदार व्यापारिक देश के बैंकों के विशेष रुपया ‘वोस्ट्रो’ खातों की जरूरत होगी. 

क्या है वोस्ट्रो खाता 

वोस्ट्रो एक ऐसा खाता (Vostro Account) होता है जो एक संपर्ककर्ता बैंक दूसरे बैंक की ओर से रखता है. उदाहरण के लिए किसी विदेशी बैंक का वोस्ट्रो खाता भारत में किसी घरेलू बैंक द्वारा संभाला जा रहा है. इन खातों का इस्तेमाल विदेशी व्यापार के निपटाने के लिए किया जाता है.

ये भी पढ़ें- 

Nirmala Sitharaman: जानिए क्यों वित्त मंत्री सीतारमण ने की उद्योग जगत की हनुमान के साथ तुलना?

SEBI: सेबी प्रमुख बोलीं, आईपीओ प्राइसिंग पर रेग्युलेटर का नियंत्रण नहीं, पर कंपनियों को करने होंगे सभी खुलासे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बच्चों के दूध पर बड़े-बड़े दावे, अब FSSAI ने मांगा सबूत! Nestlé के Lactogen और NAN पर उठे सवाल
बच्चों के दूध पर बड़े-बड़े दावे, अब FSSAI ने मांगा सबूत! Nestlé के Lactogen और NAN पर उठे सवाल
DA हाइक पर कल भी नहीं आया फैसला, क्या दीवाली में एरियर संग बढ़कर आएगी सैलरी?
DA हाइक पर कल भी नहीं आया फैसला, क्या दीवाली में एरियर संग बढ़कर आएगी सैलरी?
सिर्फ 5000 रुपये ही निकाल सकेंगे, जानें किस बैंक पर RBI ने लिया एक्शन
सिर्फ 5000 रुपये ही निकाल सकेंगे, जानें किस बैंक पर RBI ने लिया एक्शन
आज कितना सस्ता हुआ 14.2 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर? समझें घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर के रेट में फर्क
आज कितना सस्ता हुआ 14.2 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर? समझें घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर के रेट में फर्क

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget