एक्सप्लोरर

Mankind Pharma IPO: दो दिनों में 0.87 गुना ही भरा मैनकाइंड फार्मा का आईपीओ, गुरुवार 27 अप्रैल निवेश का आखिरी दिन

Mankind Pharma IPO Price Band: आईपीओ में संस्थागत और गैर-संस्थागत निवेशकों को कोटा पूरी तरह भर चुका है.

Mankind Pharma IPO: मैनकाइंड फार्मा के दूसरे दिन आईपीओ 0.87 फीसदी सब्सक्राइब हो चुका है. निवेशक गुरुवार 27 अप्रैल, 2023 आईपीओ में पैसा लगा सकते हैं. आईपीओ में संस्थागत निवेशकों के लिए रिजर्व कोटा 1.86 गुना, गैर-संस्थागत निवेशकों का कोटा 1.02 गुना सब्सक्राइब हुआ है. जबकि रिटेल निवेशकों की ओर से आईपीओ को लेकर बेरुखी नजर आ रही है और उनके लिए रिजर्व कोटा केवल 0.25 गुना ही भरा है. कंपनी ने 2,81,41,192 शेयर्स ऑफर्स किए हैं जिसमें से 2,45,19,352 शेयर्स के लिए आवेदन मिल चुका है. 

मैनकाइंड फार्मा मैनफोर्स कंडोम और प्रेगा न्यूज ब्रांड के नाम से प्रेगनेंसी टेस्ट किट बनाती है. मैनकाइंड फार्मा ने 1026 से 1080 रुपये प्रति प्रति शेयर प्राइस बैंड तय किया हुआ है. कंपनी आईपीओ के जरिए 4326.36 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य लेकर चल रही है. आईपीओ 25 अप्रैल को खुला था और निवेशक 27 अप्रैल तक आईपीओ में आवेदन कर सकेंगे. 

मैनकाइंड फार्मा के आईपीओ की लिस्टिंग दोनों ही बीएसई और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर 9 मई 2023 को होगी. रिटेल निवेशक कम से कम 13 शेयर के एक लॉट के लिए आवेदन कर सकते हैं. उन्हें 13 शेयर के लिए  14040 रुपये का भुगतान करना होगा. संस्थागत निवेशकों के आईपीओ में 50 फीसदी कोटा रिजर्व रखा गया है. जबकि रिटेल निवेशकों के लिए 35 फीसदी और गैर-संस्थागत निवेशकों के 15 फीसदी कोटा रिजर्व है. 

फिलहाल आईपीओ एक गुना भी नहीं भरा है. लेकिन माना जा रहा है कि ज्यादातर निवेशक आईपीओ में आखिरी दिन ही निवेश करते हैं. क्योंकि उनके खाते में पैसा ब्लॉक हो जाता है. आईपीओ के जरिए कंपनी के प्रमोटर्स और निवेशक ऑफर फॉर सेल में अपनी हिस्सेदारी बेच रहे हैं. ऑफर फॉर सेल के तहत शेयर बेचने के बाद प्रमोटर की हिस्सेदारी कंपनी में 79 फीसदी से घटकर 76.50 फीसदी रह जाएगी.  कंपनी के मौजूदा शेयरधारक भी अपनी हिस्सेदारी बेच रहे हैं. ऑफर फॉर सेल के तहत जुटाये जा रहे रकम कंपनी के पास नहीं आएगा बल्कि शेयर्स बेच रहे निवेशकों को मिलेगा. 

ये भी पढ़ें 

Bank Deposit Rates: बैंक डिपॉजिट पर ब्याज दरें बढ़ने का असर, 15 दिनों में 4 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा जुटा लिए बैंकों ने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Air India: टर्बुलेंस विवाद के बीच सैलरी हाइक पर Air India का बड़ा फैसला, CEO ने साफ की स्थिति
टर्बुलेंस विवाद के बीच सैलरी हाइक पर Air India का बड़ा फैसला, CEO ने साफ की स्थिति
8th Pay Commission: वेतन और पेंशन सिफारिशों को गति देने की तैयारी, बदले कंसल्टेंट नियम
8th Pay Commission: वेतन और पेंशन सिफारिशों को गति देने की तैयारी, बदले कंसल्टेंट नियम
Independence Day: आजादी के वक्त 1 रुपए में क्या-क्या खरीद सकते थे?
Independence Day: आजादी के वक्त 1 रुपए में क्या-क्या खरीद सकते थे?
हरियाली तीज पर 2000 रुपये में कैसे करें पूरी शॉपिंग? ये रहा बजट प्लान
हरियाली तीज पर 2000 रुपये में कैसे करें पूरी शॉपिंग? ये रहा बजट प्लान

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'क्या प्रतिष्ठा पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती है?' दिल्ली HC ने आराध्या बच्चन केस में पूछा
'क्या प्रतिष्ठा पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती है?' दिल्ली HC ने आराध्या बच्चन केस में पूछा
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
Embed widget