एक्सप्लोरर

Mamaearth IPO: मामाअर्थ के आईपीओ की महंगी प्राइसिंग पर सोशल मीडिया में उठे सवाल, तो को-फाउंडर गजल अलघ ने ऐसे दिया जवाब

Honasa Consumer IPO: आईपीओ के दूसरे दिन होनासा कंज्यूमर का आईपीओ अब तक केवल 0.30 गुना ही सब्सक्राइब हुआ है.

Mamaearth IPO Update: ब्यूटी और वैलनेस ब्रांड से जुड़ी न्यू एज कंपनी मामाअर्थ की पेरेंट कंपनी होनासा कंज्यूमर प्राइवेट लिमिटेड का आईपीओ 31 अक्टूबर, 2023 को खुल चुका है और निवेशक 2 नवंबर तक आईपीओ में आवेदन कर सकते हैं. आईपीओ में आवेदन के दूसरे दिन आईपीओ 0.30 गुना ही अब तक सब्सक्राइब हुआ है. आईपीओ के हिसाब से कंपनी का वैल्यूएशन 10,000 करोड़ रुपये आंका गया है जिसपर लगातार सवाल खड़े किए जा रहे हैं. सोशल मीडिया में आलोचक आईपीओ की महंगी प्राइसिंग को लेकर लिख रहे हैं. जिसके बाद कंपनी की को-फाउंडर गजल अलघ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखकर आलोचकों को जवाब दिया है. 

गजल अलघ ने साधा निशाना 

शार्क टैंक इंडिया के सीजन वन में जज रह चुकीं गजल अलघ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स ( पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था) पर आईपीओ की महंगी प्राइसिंग को लेकर आलोचना कर रहे आलोचकों को जवाब देते हुए लिखा, ' कर्म किए जा, कमेंट की चिंता मत कर.' 

न्यू एज कंपनियों को लेकर खराब अनुभव 

दरअसल न्यू एज कंपनियों के आईपीओ में निवेश करने वाले निवेशकों का अनुभव बीते दो सालों में बेहद खराब रहा है. पेटीएम अभी भी अपने आईपीओ प्राइस 2150 रुपये से नीचे ट्रेड कर रहा है. एक और न्यू एज कंपनी डेल्हीवरी भी 487 रुपये के आईपीओ प्राइस कारोबार कर रहा है. नायका और जोमैटो के निवेशकों का भी अनुभव अच्छा नहीं रहा है. होनासा कंज्यूमर का आईपीओ पहले दिन केवल 12 फीसदी ही भर पाया था. आईपीओ में आवेदन करने के लिए दो दिन शेष बचे हैं. लेकिन सोशल मीडिया पर आईपीओ की महंगी प्राइसिंग को लेकर लोग कमेंट कर रहे हैं. अनिल रेलान नाम के यूजर लिखते हैं कि पिछले बार 24 करोड़ के मुनाफे पर 24,000 करोड़ रुपये का वैल्यूएशन मांगा जा रहा था. एक दूसरे यूजर लिखते हैं काश आईपीओ को भी हम शॉर्ट कर पाते. 

2 नवंबर तक खुला है आईपीओ 

होनासा कंज्यूमर का आईपीओ 31 अक्टूबर को खुला है और 2 नवंबर तक आवेदन किया जा सकता है. कंपनी आईपीओ के जरिए बाजार से 1700 करोड़ रुपये जुटाने जा रही है.  इश्यू का प्राइस बैंड 308 से 324 रुपये प्रति शेयर फिक्स किया गया है. कंपनी के लिए अच्छी बात ये है कि आईपीओ के खुलने से पहले ही एंकर निवेशकों से कुल 765.20 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं. एंकर निवेशकों में ICICI Prudential, आदित्य बिड़ला सन लाइफ, निप्पॉन, एक्सिस, केनरा रोबेको, एसबीआई सन लाइफ इंश्योरेंस, ICICI Life Insurance, बिड़ला लाइफ इंश्योरेंस जैसी कई कंपनियां ने हिस्सा लिया है. आईपीओ में कंपनी कुल 365 करोड़ रुपये के फ्रेश शेयर्स जारी किए हैं. 4.13 करोड़ इक्विटी शेयरों को कंपनी के प्रमोटर और निवेशकों बेच रहे हैं. 

प्रमोटर निवेशक बेच रहे हिस्सेदारी 

गजल अलघ आईपीओ में अपनी हिस्सेदारी बेच रही हैं. उनके पति और कंपनी को को-फाउंडर वरुण अलघ, शिल्पा शेट्टी कुंद्रा, Fireside Ventures Fund, कुणाल बहल, रोहित कुमार बंसल, ऋषभ हर्ष मारीवाला भी ऑफर फॉर सेल के जरिए शेयर्स बेच रहे हैं. 10 नवंबर को आईपीओ की स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टिंग होने की उम्मीद है. 

ये भी पढ़ें

Blue Jet Healthcare: ब्लू जेट हेल्थकेयर की शांत शुरुआत, शुरुआत में ही दिया 13 फीसदी का मुनाफा, जानें कितने पर लिस्टिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

12 अगस्त से देशभर में चक्का जाम का ऐलान, क्या पाकिस्तान में फिर बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम
12 अगस्त से देशभर में चक्का जाम का ऐलान, क्या पाकिस्तान में फिर बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम
आज 9 अगस्त को कितनी है गैस सिलेंडर की कीमत? चेक करें दिल्ली से पटना तक के रेट
आज 9 अगस्त को कितनी है गैस सिलेंडर की कीमत? चेक करें दिल्ली से पटना तक के रेट
आज बढ़ी या कम हुई है पेट्रोल-डीजल की कीमतें? जानें आपके शहर में 1 लीटर का रेट
आज बढ़ी या कम हुई है पेट्रोल-डीजल की कीमतें? जानें आपके शहर में 1 लीटर का रेट
50 की उम्र में है रिटायरमेंट का प्लान, 10 करोड़ जुटाने के लिए कितनी SIP जरूरी?
50 की उम्र में है रिटायरमेंट का प्लान, 10 करोड़ जुटाने के लिए कितनी SIP जरूरी?

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
वाइफ ने वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर पर लगाए धोखेबाजी के गंभीर आरोप, कहा- कप्तानी छीनी जाए
वाइफ ने वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर पर लगाए धोखेबाजी के गंभीर आरोप, कहा- कप्तानी छीनी जाए
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
How to Set UPI AutoPay: बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
Relationship Tips: छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
Embed widget