एक्सप्लोरर

Maharashtra Natural gas IPO: निवेशकों को मिलेगा BPCL की इस सिटी गैस कंपनी के शेयर्स खरीदने का मौका, आने वाला है आईपीओ!

MNGL IPO: महाराष्ट्र नैचुरल गैस लिमिटेड एक सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी है और इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड के पास 50 फीसदी हिस्सेदारी है.

Maharashtra Natural gas IPO: सार्वजनिक क्षेत्र की रिफाइनरी और मार्केटिंग कंपनी बीपीसीएल ने महाराष्ट्र नैचुरल गैस लिमिटेड के आईपीओ को लॉन्च करने की मंजूरी दे दी है. कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज के पास रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा कि बीपीसीएल के बोर्ड ने सैद्धांतिक तौर पर एमएनजीएल (Maharashtra Natural Gas Limited) के आईपीओ को मंजूरी दे दी है. 

BPCL के बोर्ड ने दी आईपीओ को मंजूरी 

भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड ने स्टॉक एक्सचेंजों के पास रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया कि ऐसी खबरें सामने आई है कि बीपीसीएल (BPCL), गेल (GAIL) और आईजीएल (IGL) की ज्वाइंट वेंचर कंपनी महाराष्ट्र नैचुरल गैस लिमिटेड स्टॉक एक्सचेंजों पर 1000 करोड़ रुपये का आईपीओ (Initial Public Offering) लाकर लिस्टिंग की तैयारी कर रही है. इस बारे अपने स्पष्टीकरण देते हुए कंपनी ने कहा बीपीसीएल को बोर्ड ने आईपीओ लाने की मंजूरी दे दी है हालांकि इसके लिए रेगुलेटरी और दूसरी मंजूरी ली जाएगी. 

अगले वित्त वर्ष में आएगा आईपीओ 

महाराष्ट्र नैचुरल गैस लिमिटेड एक सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी है जिसका आईपीओ आने वाले वित्त वर्ष में लॉन्च किया जाएगा और कंपनी को स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट कराया जाएगा. महाराष्ट्र नैचुरल गैस लिमिटेड में 50 फीसदी हिस्सेदारी आईजीएल ( Indraprastha Gas Limited) के पास है जबकि 22.5 फीसदी हिस्सेदारी बीपीसीएल और गेल के पास है.  महाराष्ट्र सरकार के पास भी कंपनी में 5 फीसदी स्टेक है जो राज्य सरकार की महाराष्ट्र इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (MIDC) के पास है. 

कंपनी के निवेशक बेचेंगे हिस्सेदारी 

महाराष्ट्र नैचुरल गैस लिमिटेड के आईपीओ में ऑफर फॉर सेल और नए शेयर्स दोनों ही तरीके से पैसे जुटाये जायेंगे. ऑफर फॉर सेल के जरिए कंपनी की सबसे शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेच सकती है. महाराष्ट्र नैचुरल गैस लिमिटेड पुणे, पिंपरी-चिंचवड और उसके आसपास के इलाकों में अपनी सेवाएं देती है. इसके अलावा महाराष्ट्र, कर्नाटक और तेलगांना के जिलों में भी एमएनजीएल घरेलू कंज्यूमर्स के अलावा कमर्शियल और इंडस्ट्रियल इस्तेमाल के लिए सीएनजी, पीएनजी सप्लाई करती है. पिछले वित्त वर्ष में कंपनी का रेवेन्यू 3,001.88 करोड़ रुपये रहा जबकि नेट प्रॉफिट 610.12 करोड़ रुपये रहा था. स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टिंग के बाद महाराष्ट्र नैचुरल गैस लिमिटेड छठी ऐसी कंपनी होगी जो स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी.

ये भी पढ़ें 

Quadrant Future Tek IPO: भारतीय रेल की सुरक्षा 'कवच' पर काम करने वाली कंपनी का आज से खुल रहा आईपीओ, जानें प्राइस बैंड और GMP

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान ने फिर बढ़ाया बैन, भारतीयों विमानों के लिए बंद रहेगा एयरस्पेस!
Pakistan News: पाकिस्तान ने फिर बढ़ाया बैन, भारतीयों विमानों के लिए बंद रहेगा एयरस्पेस!
स्पाइसजेट पर क्यों लगा लाखों का जुर्माना? दिवालिया कार्रवाई पर बड़ा अपडेट
SpiceJet Insolvency Case: स्पाइसजेट पर क्यों लगा लाखों का जुर्माना? दिवालिया कार्रवाई पर बड़ा अपडेट
एक दिन में चांदी 5730 रुपए सस्ती, सोना भी धड़ाम, आपके शहर में क्या है गोल्ड-सिल्वर का रेट
Gold- Silver Rate: एक दिन में चांदी 5730 रुपए सस्ती, सोना भी धड़ाम, आपके शहर में क्या है गोल्ड-सिल्वर का रेट
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Cow Dung Online Business: गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
Embed widget