एक्सप्लोरर

Mahalaxmi Scheme: गरीब परिवारों की महिलाओं को 1 लाख रुपये का वादा, जानिए क्या है महालक्ष्मी स्कीम

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी किया है. इसमें महिलाओं के लिए कई योजनाओं का ऐलान किया गया है. हम आपको महालक्ष्मी योजना के बारे में बताने जा रहे हैं.

Lok Sabha Elections 2024: देश में लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Elections 2024) का बिगुल बज चुका है. सभी पार्टियां अलग-अलग तरीके से वोटरों को अपने पक्ष में लाने का प्रयास कर रही हैं. देश के मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने भी अपना घोषणा पत्र न्याय पत्र (Nyay Patra) जनता के सामने रखा है. इसमें महालक्ष्मी स्कीम (Mahalaxmi Scheme) का भी ऐलान किया गया है. यह स्कीम गरीबों को गरीबी से लड़ने में मदद करेगी. महालक्ष्मी स्कीम में गरीबों को हर साल 1 लाख रुपये देने का वादा किया गया है. 

गरीबी मिटाने के लिए हर साल मिलेंगे 1 लाख रुपये

कांग्रेस का घोषणा पत्र (Congress Party Manifesto) 5 अप्रैल को जारी हुआ है. इसमें गरीबी मिटाने के लिए 1 लाख रुपये सालाना दिए जाने का ऐलान किया गया है. इस स्कीम के तहत यह रकम सीधा परिवार की सबसे बुजुर्ग महिला के अकाउंट में ट्रांसफर की जाएगी. यदि परिवार में बुजुर्ग महिला नहीं है तो सबसे उम्रदराज व्यक्ति के अकाउंट में यह पैसा जाएगा. यह स्कीम चरणों में लागू की जाएगी. हर साल इस स्कीम का रिव्यू किया जाएगा ताकि पता चल सके कि गरीब परिवारों की आर्थिक स्थिति पर इसका क्या असर पड़ रहा है. साथ ही हर साल गरीब परिवारों की संख्या का भी सर्वे किया जाएगा.

आंगनवाड़ी, आशा और मिड डे मील कर्मियों को दोगुना पैसा 

इसके अलावा कांग्रेस के घोषणा पत्र में शक्ति का सम्मान योजना के तहत आंगनवाड़ी (Anganwadi), आशा (Asha) और मिड डे मील (Mid Day Meal) योजना में काम कर रही महिलाओं को केंद्र सरकार की तरफ से मिलने वाली सहायता राशि दोगुनी कर दी जाएगी. महिलाओं के घोषणा पत्र में नारी न्याय गारंटी के तहत महालक्ष्मी, आधी आबादी पूरा हक, शक्ति का सम्मान, अधिकार मैत्री और सावित्री बाई फुले हॉस्टल स्कीम भी लाई गई है. महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 50 फीसदी आरक्षण देने के वादा भी किया गया है. 

सात चरणों में होंगे लोकसभा चुनाव, नतीजा 4 जून को 

कांग्रेस का यह घोषणा पत्र पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल और पी चिदंबरम की मौजूदगी में पेश किया गया. देश में लोकसभा चुनाव 19 अप्रैल से लेकर 1 जून तक 7 चरणों में आयोजित किए जाएंगे. चुनाव नतीजों की घोषणा 4 जून को होगी.

ये भी पढ़ें 

जेपी मॉर्गन को पूर्व कर्मचारी को देना पड़ा 292 करोड़ रुपये का मुआवजा, जानें वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Google रिव्यू स्कैम से सावधान! 20 से ज्यादा लोगों ने एक महीने में गवां दिए 1 करोड़
Google रिव्यू स्कैम से सावधान! 20 से ज्यादा लोगों ने एक महीने में गवां दिए 1 करोड़
ब्रिटेन में Apple को झटका, iPhone में सिर्फ Apple Pay नहीं, दूसरे UPI एप्स भी चलेंगे
ब्रिटेन में Apple को झटका, iPhone में सिर्फ Apple Pay नहीं, दूसरे UPI एप्स भी चलेंगे
Jio IPO: 21 अक्टूबर को खुल रहा भारत का सबसे बड़ा IPO, जानें इसके बारे में सबकुछ
Jio IPO: 21 अक्टूबर को खुल रहा भारत का सबसे बड़ा IPO, जानें इसके बारे में सबकुछ
चीनी 30% हो गई महंगी, 21 राज्यों में दाम आसमान पर, अब कितना है रेट?
चीनी 30% हो गई महंगी, 21 राज्यों में दाम आसमान पर, अब कितना है रेट?

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget