एक्सप्लोरर

LPG Price Update: गैस कीमतों को लेकर हुआ ये बड़ा फैसला जानकर लगेगा झटका, जानें अब क्यों बढ़ गया जेब पर बोझ

LPG Price Update: गैस कीमतों को लेकर एक नया अपडेट आया है और इसे जानकर आपको जरूर झटका लग सकता है. जानिए कैसे आपकी जेब पर बोझ बढ़ने वाला है.

LPG Price Update: देश में महंगाई आम आदमी की जेब पर बोझ बढ़ा रही है और अब इस बोझ के और बढ़ने का रास्ता खुल गया है. देश में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर पर मिलने वाली छूट को अब खत्म कर दिया गया है. इसके बाद कमर्शियल सिलेंडर पर दिया जाने वाला 200 से 300 रुपये तक का डिस्काउंट अब बंद हो गया है जिससे ये सिलेंडर जिन कम कीमतों पर मिलते थे वो नहीं मिल पाएंगे.

तीनों सरकारी तेल कंपनियों ने जारी किए आदेश
डिस्ट्रीब्यूटर्स द्वारा कमर्शियल सिलेंडर पर ज्यादा डिस्काउंट दिए जाने की शिकायतों को ध्यान में रखते हुए ये फैसला लिया गया है. तीनों सरकारी तेल कंपनियों इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) और एचपीसीएल (HPCL) व बीपीसीएल (BPCL) ने अपने डिस्ट्रीब्यूटर्स से कह दिया है कि वो उस डिस्काउंट को बंद कर दें. ये फैसला 8 नवंबर 2022 से लागू हो चुका है और इस बारे में आदेश भी आ चुके हैं.

एचपीसीएल ने क्या कहा
एचपीसीएल ने ये फैसला अपने सभी कमर्शियल सिलेंडर जिनमें 19 किलोग्राम, 35 किलोग्राम, 47.5 किलोग्राम और 425 किलोग्राम वाले सिलेंडर हैं-उन पर लागू कर दिया है. 

इंडियन ऑयल ने क्या कहा
नए फैसले के मुताबिक इंडियन ऑयल ने भी आदेश जारी कर दिया है कि उसके इंडेन सिलेंडर जिनमें 19 किलोग्रम और 47.5 किलोग्राम के सिलेंडर शामिल हैं उन्हें ग्राहक और डिस्ट्रीब्यूटर को बिना किसी डिस्काउंट के बेचा जाए. आईओसी के मुख्य महाप्रबंधक के निकाले गए पत्र से ये साफ हुआ है. 

आईओसी ने ये भी कहा है कि इंडेन जम्बो (425 किलोग्राम) वाले सिलेंडर के लिए प्लांट बेसिक प्राइस के 5000 रुपये प्रति मीट्रिक टन (जीएसटी पूर्व) से ज्यादा का डिस्काउंट ना दिया जाए. साथ ही नैचुरल गैस की उपलब्धता वाले मार्केट में डिस्काउंट की सीमा उस स्तर तक तय की जानी चाहिए जिससे कि ये प्रति किलो 5 रुपये वाले डिस्काउंट से ज्यादा ना हो सके. 

क्या है कारण
इसके पीछे कारण बताया जा रहा है कि सरकारी तेल कंपनियां वैसे तो घरेलू एलपीजी सिलेंडर पर हो रहे घाटे की पूर्ति के लिए सरकार से मांग कर रही थीं वहीं कमर्शियल सिलेंडर पर डिस्काउंट दे रही थीं. इसके चलते कीमतों में असमानता देखी जा रही थी जिसे दूर करने के लिए ये फैसला लिया गया है. हालांकि इस बात की भी संभावना जताई जा रही है कि अब ग्राहक फिर से घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की खपत बढ़ाएंगे. 

तेल कीमतों पर कैसे आ सकता है असर
इस फैसले के कारण तेल कीमतों पर भी असर देखा जा सकता है क्योंकि जिस राशि को वो डिस्ट्रीब्यूटर्स को डिस्काउंट के रूप में दे रही थीं वो अब घट जाएगा. पेट्रोल-डीजल की रिटेल बिक्री कीमतों में इसके चलते कटौती देखी जा सकती है और ये आपके लिए सस्ते हो सकते हैं.

ये भी पढ़ें

Twitter Blue Tick: एलन मस्क का यह फैसला इस कंपनी के लिए पड़ गया भारी, एक झटके में डूबे 1.20 लाख करोड़ रुपये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Indigo News: इंडिगो में टॉक्सिक माहौल, स्टाफ के टाई नहीं पहनने पर दी ऐसी सजा, हिल गया आत्मसम्मान, हो रही किरकिरी
इंडिगो में टॉक्सिक माहौल, स्टाफ के टाई नहीं पहनने पर दी ऐसी सजा, हिल गया आत्मसम्मान, हो रही किरकिरी
Donald Trump: डोनाल्ड ट्रंप का टेलीप्रॉम्प्टर चलाने वाला शख्स सस्पेंड, भाषण पर खेलता था सट्टा, 'शब्द' बेचकर कमाता था डॉलर
डोनाल्ड ट्रंप का टेलीप्रॉम्प्टर चलाने वाला शख्स सस्पेंड, भाषण पर खेलता था सट्टा, 'शब्द' बेचकर कमाता था डॉलर
PF Balance: 50% कर्मचारी सिर्फ 10 से 20 हजार रुपए के साथ हो रहे रिटायर, EPFO ने बताया पीएफ खातों का सच
50% कर्मचारी सिर्फ 10 से 20 हजार रुपए के साथ हो रहे रिटायर, EPFO ने बताया पीएफ खातों का सच
Zara के पॉपुलर ट्राउजर को पहनकर अस्पताल पहुंच रहे लोग, कई की टूटी टांग, अभी लॉन्च किया था स्टॉक
Zara के पॉपुलर ट्राउजर को पहनकर अस्पताल पहुंच रहे लोग, कई की टूटी टांग, अभी लॉन्च किया था स्टॉक

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
संसद में पेश होने से पहले ही वंदे मातरम बिल पर छिड़ गई बहस, कांग्रेस ने बताया संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
संसद में आने से पहले ही 'वंदे मातरम' पर बहस, कांग्रेस बोली-संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
Embed widget