एक्सप्लोरर

LPG Cylider Price: एलपीजी के नए रेट जारी, जान‍िए कितने में बिक रहा रसोई और कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 

LPG Price: एक जुलाई को एलपीजी सिलेंडर के नए रेट जारी हो चुके हैं. देश की राजधानी में एक रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 1103 रुपये है. 

LPG Cylinder Price on 1st July 2023: एक जुलाई यानी आज एलपीजी सिलेंडर के नए रेट जारी कर दिए गए हैं. इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक, 14.2 किलो वाले रसोई गैस सिलेंडर और 19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है. देश की राजधानी नई दिल्‍ली में रसोई यूज वाले एलपीजी सिलेंडर के दाम 1103 रुपये और कॉमर्शियल यूज वाले सिलेंडर के दाम 1773 रुपये पर बने हुए हैं. 

इसके अलावा, देश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले शहर मुंबई में रसोई गैस सिलेंडर के दाम 1102.50 रुपये और कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम 1725 रुपये पर बरकरार है. कोलकाता में एक रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 1129 रुपये पर स्थिर है. जबकि कॉमर्शियल यूज वाले सिलेंडर की कीमत 1875.50 रुपये है. इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक, चेन्‍नई में एक एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर 1118.50 रुपये में बिक रहा है. जबकि कॉमर्शियल 1937 रुपये में बिक रहा है. 

कब बढ़े थे कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम 

कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम में सरकार ने कई महीने के दौरान बदलाव किया है. पिछले महीने जून के दौरान कॉमर्शियल यूज वाले सिलेंडर के दाम 83 रुपये कम हुए थे. वहीं मई के दौरान भी कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम में गिरावट देखने को मिली थी और एक सिलेंडर की कीमत 1856.50 रुपये पर पहुंच गई थी. वहीं अप्रैल के दौरान एक कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत 2028 रुपये थी. मार्च में इसकी कीमत सबसे ज्‍यादा 2119.50 रुपये पर थी. जनवरी और फरवरी के दौरान एक कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1769 रुपये पर थे. 

रसोई गैस के दाम कब बदले थे? 

पिछले कुछ महीने से रसोई गैस के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है. मार्च में एक एलपीजी सिलेंडर में 50 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी. वहीं उससे पहले पिछले साल 6 जुलाई को रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में बदलाव किया गया था. 1053 रुपये देश की राजधानी नई दिल्‍ली में मार्च तक रसोई गैस सिलेंडर के प्राइस थे, जिसमें 50 रुपये की बढ़ोतरी हुई और अब ये 1103 रुपये प्रति सिलेंडर बिक रहे हैं. 

कहां चेक करें एलपीजी सिलेंडर के दाम 

अगर आप एलपीजी सिलेंडर की कीमत को चेक करना चाहते हैं तो आप इंडियन ऑयल की अधिकारिक वेबसाइट https://iocl.com/prices-of-petroleum-products पर जाकर चेक कर सकते हैं. यहां आपको एलपीजी के अलावा अन्‍य चीजों के अपडेट भी मिल जाएंगे. 

ये भी पढ़ें 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीवाली पर कंपनी ने नहीं दिया बोनस, बॉस को हो सकती है जेल! जानें क्या कहते हैं नियम
दीवाली पर कंपनी ने नहीं दिया बोनस, बॉस को हो सकती है जेल! जानें क्या कहते हैं नियम
सितंबर में दिखा महंगे हवाई टिकट का असर, 6.5% घटी यात्रियों की संख्या
सितंबर में दिखा महंगे हवाई टिकट का असर, 6.5% घटी यात्रियों की संख्या
Microsoft: नौकरी छोड़ने का ऑफर ठुकराया तो क्या होगा? भारत में भी बड़ी छंटनी
Microsoft: नौकरी छोड़ने का ऑफर ठुकराया तो क्या होगा? भारत में भी बड़ी छंटनी
डीजल बेचकर तिजोरी भरेगा भारत, 2030 तक बनेगा दुनिया का सप्लायर
डीजल बेचकर तिजोरी भरेगा भारत, 2030 तक बनेगा दुनिया का सप्लायर

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget