एक्सप्लोरर

LPG e-KYC की डेडलाइन हो गई खत्म, अब कट जाएगा आपका गैस कनेक्शन?

LPG e-KYC: एलपीजी गैस कनेक्शन के ई-केवाईसी की डेट निकल गई है. अब जिन लोगों ने केवाईसी नहीं कराई है, वो काफी ज्यादा परेशानी हैं कि क्या उनका गैस कनेक्शन काट दिया जाएगा. आइये जानते हैं.

LPG e-KYC Update: एलपीजी गैस सिलेंडर इस्तेमाल करने वाले करोड़ों ग्राहकों के लिए ये खबर काफी ज्यादा जरूरी है. घरेलू गैस कनेक्शन की आधार बेस्ड ई-केवाईसी कराने की डेडलाइन सिर्फ 23 अगस्त तक थी. अब ये डेडलाइन खत्म हो गई है. जिन लोगों ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराया है वो काफी ज्यादा परेशान हैं. उनके मन में अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या उनका गैस कनेक्शन बंद कर दिया जाएगा और क्या उन्हें अगला सिलेंडर ही नहीं मिलेगा? 

कट जाएगा गैस कनेक्शन?
ई-केवाईसी की लास्ट डेट निकलने का मतलब ये नहीं है कि 24 अगस्त से ही आपका गैस कनेक्शन काट दिया जाएगा. तेल कंपनियों की ओर से ऐसी कोई जानकारी नहीं है कि सारे ऐसे कनेक्शन तुरंत बंद कर दिए जाएं जिनका केवाईसी नहीं है. हालांकि, आगे चलकर बिना केवाईसी वाले कनेक्शन पर गैस की बुकिंग या सब्सिडी में दिक्कत जरूर आ सकती है. इसलिए अगर आपने अभी तक ये काम नहीं किया है तो कोशिश करें कि ये कैसे भी पूरा हो जाए.

युद्ध के बीच ईरान का लगा जैकपॉट, मिला गैस का नया खजाना

क्या थी डेडलाइन?
एलपीजी ई-केवाईसी की डेडलाइन पहले तो 16 अगस्त 2026 रखी गई थी. लेकिन सर्वर डाउन और काफी सारी दूसरी तकनीकी परेशानियों की वजह से इसे बढ़ाना पड़ गया. गैस एजेंसियों पर लोगों की भीड़ बढ़ने के बाद केवाईसी की लास्ट डेट 23 अगस्त कर दी गई थी. अब 23 अगस्त की डेडलाइन भी खत्म हो चुकी है.

ई-केवाईसी नहीं कराया तो क्या होगा?
अगर आपने ई-केवाईसी कराया ही नहीं है तो सबसे बड़ा असर गैस की बुकिंग और सब्सिडी पर पड़ सकता है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बिना ई-केवाईसी वाले ग्राहकों की बुकिंग और सब्सिडी को रोका जा सकता है. यानी गैस कनेक्शन तुरंत खत्म तो नहीं होगा लेकिन सेवाओं में परेशानी हो सकती है. 

अब भी करा सकते हैं ई-केवाईसी?
अगर आपकी ई-केवाईसी नहीं हुई है तो सबसे पहले अपनी गैस कंपनी की वेबसाइट चेक करें. इंडेन के ग्राहक अपनी एलपीजी सेवाओं के लिए इंडियनऑयल की वेबसाइट और संबंधित सेवाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं. कई जगह पर मोबाइल से ही आधार बेस्ड केवाईसी की सुविधा अभी तक भी दी गई है. इसके अलावा गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स के यहां जाकर भी आप इसके बारे में जान सकते हैं और केवाईसी पूरी कर सकते हैं.

15 अक्टूबर से पहले भारत पहुंचेगी चीनी की बड़ी खेप, बढ़ती कीमतों से मिलेगी राहत

About the author सृष्टि

'एबीपी नेटवर्क' में सीनियर कॉपी-एडिटर के तौर पर काम कर रहीं सृष्टि का डिजिटल मीडिया में 4 सालों से अधिक का अनुभव है. बिजनेस सेक्शन में लेखन, इंटरव्यू और विश्लेषण इनकी विशेषज्ञता है.सीसीएसयू से मास कम्युनिकेशन में स्नातक कर चुकीं सृष्टि ने अपने करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स के साथ की थी, जिसके बाद वो 2.5 साल तक टाइम्स नाउ नवभारत का हिस्सा भी रहीं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

आज बैंक खुला है ना? ब्रांच जाने से पहले चेक कर लें RBI की हॉलिडे लिस्ट
आज बैंक खुला है ना? ब्रांच जाने से पहले चेक कर लें RBI की हॉलिडे लिस्ट
घरेलू या कमर्शियल किसका आज बढ़ा रेट? चेक करें LPG की ताजा कीमत
घरेलू या कमर्शियल किसका आज बढ़ा रेट? चेक करें LPG की ताजा कीमत
दिल्ली में शराब की कितनी बोतलें कर सकते हैं ऑनलाइन बुक? जानें डिटेल
दिल्ली में शराब की कितनी बोतलें कर सकते हैं ऑनलाइन बुक? जानें डिटेल
Uber के 20 लाख ड्राइवरों की मौज, कंपनी ने खोले कमाई के नए रास्ते
Uber के 20 लाख ड्राइवरों की मौज, कंपनी ने खोले कमाई के नए रास्ते
Advertisement

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
Embed widget