एक्सप्लोरर

रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 15 दिनों में 100 रुपये का इजाफा, अब सब्सिडी का क्या होगा?

दो सप्ताह के भीतर ही रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. अब रसोई में खाना बनाना आम लोगों के लिए महंगा हो साबित हो रहा है.

नई दिल्ली: एलपीजी सिलेंडर के दाम 15 दिनों में ही 100 रुपये के करीब बढ़ चुके हैं. सरकारी स्वामित्व वाली तेल कंपनियों ने हाल ही में एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ाने का फैसला किया. नतीजतन ग्राहकों को अब कुकिंग गैस के लिए अधिक पैसे का भुगतान करना पड़ रहा है. 16 दिसंबर को तेल कंपनियों ने रसोई गैस की कीमत में 50 रुपये की बढ़ोतरी की, जो कि 15 दिनों के भीतर दूसरा इजाफा था.

दो सप्ताह के भीतर ही रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. अब रसोई में खाना बनाना आम लोगों के लिए महंगा हो साबित हो रहा है. वहीं इससे लोगों का घरेलू बजट भी प्रभावित हो रहा है. बिना-सब्सिडी के रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 16 दिसंबर को 50 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ा दी गई. अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमतें बढ़ने के बाद रसोई गैस सिलेंडर के दाम में इस महीने दूसरी बार बढ़ोतरी की गई.

सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम उत्पाद विपणन कंपनियों के जरिए जारी अधिसूचना के मुताबिक दिल्ली में बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर की कीमत 644 रुपये से बढ़कर 694 रुपये कर दी गई है. इस सिलेंडर की कीमतों में इस महीने यह दूसरी बढ़ोतरी है. इससे पहले एक दिसंबर को भी इसकी कीमत में 50 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी. ऐसे में सिर्फ दिसंबर के महीने में ही एलपीजी सिलेंडर में 100 रुपये का इजाफा किया गया है.

पांच महीने तक नहीं बढ़े थे दाम

हालांकि इससे पहले करीब पांच महीने तक एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कोई इजाफा नहीं किया गया था. पहले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत जुलाई से 594 रुपये प्रति सिलेंडर पर बरकरार थी. यह दर सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर के समान थी. पांच महीने तक 594 रुपये प्रति सिलेंडर की कीमत रहने के बाद महज 15 दिनों में ही इसकी कीमत 694 रुपये प्रति सिलेंडर पहुंच चुकी है. रसोई गैस की कीमत की समीक्षा हर 15 दिन में की जाती है.

महंगा हुआ सिलेंडर

बता दें कि देश में परिवारों को एक साल में 12 एलपीजी सिलेंडर सब्सिडी के साथ मिलते हैं. उपभोक्ता को सिलेंडर लेते समय उसका पूरा मूल्य चुकाना होता है जबकि सब्सिडी की राशि उसके बैंक खाते में पहुंच जाती है. अगर किसी परिवार में एक साल की अवधि में 12 से अधिक सिलेंडर की खपत होती है तो उन्हें इसके बाद के सिलेंडर तय बाजार मूल्य पर लेना होता है.

सब्सिडी का क्या हुआ?

बता दें कि सरकार ने इस साल सितंबर के महीने में तेल की कीमतों में गिरावट और रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि के कारण बाजार में समानता के लिए रसोई गैस सब्सिडी को समाप्त कर दिया था. अब जब बाजार की कीमतें फिर से बढ़ रही हैं तो यह देखना होगा कि क्या सरकार सब्सिडी के लाभ को बढ़ाती है या नहीं. देश के चार महानगरों में से अब कोलकाता में गैर- सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर का दाम 720.50 रुपये, मुंबई में 694 रुपये, चेन्नई में 710 रुपये प्रति सिलेंडर हो गया है. स्थानीय स्तर पर मूल्यवधित कर (वैट) की दर अलग-अलग होने की वजह से दाम में अंतर रहता है.

यह भी पढ़ें:

LPG सिलेंडर खुद घर लाने पर पर ऐसे कर सकते हैं पैसों की बचत, जानें क्या है नियम LPG सिलेंडर की कीमत इतने रुपये बढ़ी, राहुल गांधी सरकार से बोले- कितना करोगे देश को लाचार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डिजाइनर राखियों की बढ़ी डिमांड, सिर्फ 10 हजार में शुरू करें अपना बिजनेस
डिजाइनर राखियों की बढ़ी डिमांड, सिर्फ 10 हजार में शुरू करें अपना बिजनेस
हर महीने खत्म हो जाती है सैलरी? 80-20 रूल अपनाकर बढ़ाएं बैंक बैलेंस
हर महीने खत्म हो जाती है सैलरी? 80-20 रूल अपनाकर बढ़ाएं बैंक बैलेंस
पनीर की एक डिश, और तुकाराम मुंडे ने 2 महीने में सस्पेंड कर दिए 165 लाइसेंस
पनीर की एक डिश, और तुकाराम मुंडे ने 2 महीने में सस्पेंड कर दिए 165 लाइसेंस
सेविंग अकाउंट वालों के लिए बदला डाक का ये नियम, आम आदमी को राहत
सेविंग अकाउंट वालों के लिए बदला डाक का ये नियम, आम आदमी को राहत

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget