एक्सप्लोरर

LPG सिलेंडर हुआ महंगा, रात 12 बजे से पहले खरीदा तो होगा सीधे-सीधे इतने रुपये का होगा फायदा

LPG गैस की नई दरें आज रात 12 बजे से लागू होंगी. अब ऐसे में कई लोगों के मन में ये सवाल है कि अगर हम रात के 12 बजे से पहले गैस बुक करा लें तो क्या हमें एलपीजी सिलेंडर 50 रुपये सस्ता मिलेगा.

केंद्र सरकार ने 7 अप्रैल 2025 को ऐलान किया कि आज रात 12 बजे के बाद से LPG सिलेंडर बुक कराने पर 50 रुपये ज्यादा देने होंगे. सबसे बड़ी बात कि ये बढ़ी हुई दरें, उज्ज्वला योजना और नॉन-उज्ज्वला दोनों पर लागू होंगी. चलिए, अब समझते हैं कि अगर आज रात 12 बजे से पहले गैस सिलेंडर बुक करा लिया जाए तो क्या 50 रुपये प्रति सिलेंडर बचाए जा सकते हैं.

क्या कहता है नियम?

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने एलपीजी गैस के दाम बढ़ाते हुए कहा कि LPG गैस की नई दरें आज रात 12 बजे से लागू होंगी. अब ऐसे में कई लोगों के मन में ये सवाल है कि अगर हम रात के 12 बजे से पहले गैस बुक करा लें तो क्या हमें एलपीजी सिलेंडर 50 रुपये सस्ता मिलेगा.

इसका जवाब है हां. यानी अगर आप अभी गैस बुक कराएं और उसके लिए पहले से पेमेंट कर दें तो आपको 50 रुपये एलपीजी गैस सस्ता मिल जाएगा. लेकिन, अगर आपने सिर्फ गैस बुक किया और प्रीमेंट नहीं किया तो बिल कल सुबह जनरेट होगा. ऐसे में बिल में लिखा अमाउंट कल के हिसाब से होगा तो आपको 50 रुपये ज्यादा चुकाने होंगे.

हरदीप सिंह पुरी ने क्या कहा?

केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने जानकारी दी कि एलपीजी सिलेंडर के दाम में की गई ये बढ़ोतरी प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के लाभार्थियों और सामान्य उपभोक्ताओं, दोनों पर लागू होगी. अब उज्ज्वला योजना के तहत मिलने वाला गैस सिलेंडर 500 रुपये से बढ़कर 550 रुपये का हो गया है, वहीं अन्य उपभोक्ताओं को अब 803 की जगह 853 रुपये देने होंगे.

केंद्रीय मंत्री पुरी ने कहा कि यह बढ़ोतरी स्थायी नहीं है. सरकार हर 2 से 3 हफ्तों में इसकी समीक्षा करती है और आगे कीमतों में बदलाव संभव है. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पेट्रोल-डीजल पर बढ़ाई गई एक्साइज ड्यूटी का बोझ आम जनता पर नहीं डाला जाएगा.

क्यों बढ़ाए दाम?

मंत्री हरदीप सिंह पुरी के मुताबिक, यह कदम तेल कंपनियों को हुए 43,000 करोड़ रुपये के घाटे की भरपाई के लिए उठाया गया है, जो उन्हें रसोई गैस की बिक्री में हुआ है. महंगाई के इस दौर में सरकार के इस फैसले से जनता की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा, खासतौर पर उन परिवारों पर जो उज्ज्वला योजना के तहत सिलेंडर भरवाते हैं. अब सभी की नजर इस पर टिकी है कि अगली समीक्षा बैठक में क्या राहत मिलती है.

ये भी पढ़ें: LPG Gas Price: पेट्रोल-डीजल के बाद अब LPG गैस के दाम भी बढ़े, सरकार ने 50 रुपये किया महंगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेट्रोल के बाद खाने का तेल महंगा, भारत को क्यों चुकाने होंगे 1.75 ट्रिलियन? PM की अपील का नहीं दिखा असर
Food Inflation: पेट्रोल के बाद खाने का तेल महंगा, भारत को क्यों चुकाने होंगे 1.75 ट्रिलियन? PM की अपील का नहीं दिखा असर
गर्मी में ज्यादा AC ना चले, इस कंपनी ने मेल कर्मचारियों को हाफ पैंट में आने को कहा, महिलाए बोलीं- पैर के बाल...
गर्मी में ज्यादा AC ना चले, इस कंपनी ने मेल कर्मचारियों को हाफ पैंट में आने को कहा, महिलाए बोलीं- पैर के बाल...
होर्मुज पर नई आफत, जहाज छोड़ भाग रहे वर्कर, कंपनी दे रही 6 महीने की एक्स्ट्रा सैलरी, बढ़ेगा शिपिंग चार्ज
होर्मुज पर नई आफत, जहाज छोड़ भाग रहे वर्कर, कंपनी दे रही 6 महीने की एक्स्ट्रा सैलरी, बढ़ेगा शिपिंग चार्ज
खराब सामान बेचता है ये ऑनलाइन प्लेटफॉर्म, लगा 6200 करोड़ का जुर्माना, आप तो नहीं करते यहां से शॉपिंग?
खराब सामान बेचता है ये ऑनलाइन प्लेटफॉर्म, लगा 6200 करोड़ का जुर्माना, आप तो नहीं करते यहां से शॉपिंग?

वीडियोज

DR. Aarambhi:😱Nayra की मदद करना Aarmabhi पर पड़ा भारी, गुनहगारों के साथ बेगुनाह हुई गिरफ्तार #sbs
Amitabh Bachchan ने ICU और सर्जरी की वायरल खबरों पर दिया बड़ा अपडेट
Lock Upp 2 में Hina Khan की स्पेशल एंट्री? Shilpa Shinde संग टकराव की चर्चा
CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
2 साल बाद वापसी, 149 की रफ्तार... पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास
2 साल बाद वापसी, 149 की रफ्तार... पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
किसानों के लिए वरदान हैं सरकार की ये 5 योजनाएं, आज ही कर लें आवेदन, मिलेगा जबरदस्त फायदा
किसानों के लिए वरदान हैं सरकार की ये 5 योजनाएं, आज ही कर लें आवेदन, मिलेगा जबरदस्त फायदा
Embed widget