एक्सप्लोरर

LIC Pension Plan: एलआईसी की इस स्कीम में करें निवेश, आजीवन मिलेगी 50 हजार रुपये की पेंशन

LIC Saral Pension Yojana में आपको LIC की ओर से 40 साल की उम्र से ही पेंशन की सुविधा मिलना शुरू हो जाती है. खास बात है कि इसमें आपको सिर्फ एक बार ही प्रीमियम देना पड़ता है.

LIC Saral Pension Yojana Interest Rate 2022: देश का सबसे भरोसेमंद सरकारी विभाग भारतीय जीवन बीमा निगम (Life Insurance Corporation of India) आपके लिए शानदार पेंशन प्लान लेकर आया है. एलआईसी पॉलिसी में आपको पैसे और सुरक्षा की गारंटी मिलती है. हम आपको एक ऐसी एलआईसी पॉलिसी (LIC Scheme) के बारे में जानकारी दे रहे है, जिसमें आपको जिंदगीभर पेंशन मिलती है.

इस पॉलिसी का नाम एलआईसी सरल पेंशन योजना (LIC Saral Pension Yojana) है, जिसमें आपको LIC की ओर से 40 साल की उम्र से ही पेंशन की सुविधा मिलना शुरू हो जाती है और सबसे खास बात है कि इसमें आपको सिर्फ एक बार ही प्रीमियम देना पड़ता है.

जानें कैसे मिलेंगे 50,000 रुपये
अगर आप हर महीने पैसा चाहते हैं तो कम से कम 1000 रुपये पेंशन लेनी होगी. इसमें मिनिमम 12000 रुपये पेंशन चुनने होगा. अधिकतम की कोई सीमा नहीं है. यदि आपकी उम्र 40 साल है और आपने 10 लाख रुपये का सिंगल प्रीमियम जमा किया है तो अपको सालाना 50250 रुपये मिलने शुरू हो जाएंगे जो आजीवन मिलेंगे. इसके अलावा यदि आपको बीच में अपनी जमा की गई रकम वापस चाहिए तो ऐसी स्थिति में 5 फीसदी की कटौती करके आपको जमा की गई रकम वापस मिल जाती है.

ऐसे होगी कमाई
यह एक तरह का सिंगल प्रीमियम पेंशन प्लान है, जिसमें आपको सिर्फ एक बार ही प्रीमियम देना होता है और आपकी जिंदगी भर कमाई हो सकती है. अगर किसी कारण के चलते पॉलिसी धारक की मृत्यु होने पर उसके नॉमिनी को सिंगल प्रीमियम की राशि वापस कर दी जाती है. सरल पेंशन योजना एक इमीडिएट एन्यूटी प्लान (Immediate Annuity Plan) है, यानी पॉलिसी लेते ही आपको पेंशन मिलना शुरू हो जाता है. इस पॉलिसी को लेने के बाद जितना पेंशन से शुरुआत होती है, उतनी ही पेंशन पूरी जिंदगी मिलती है.

स्कीम में दो तरह की मिलेगी सुविधा

सिंगल लाइफ: इसमें पॉलिसी किसी एक के नाम पर रहेगी, जबतक पेंशनधारी जिंदा रहेंगे उन्हें पेंश मिलती रहेगी, उसकी मृत्यु के बाद बेस प्रीमियम की रकम उसके नॉमिनी को लौटा दी जाएगी.

ज्वाइंट लाइफ: इसमें दोनों जीवनसाथी की कवरेज होती है. जबतक प्राइमरी पेंशनधारी जीवित रहेंगे, उन्हें पेंशन मिलती रहेगी. उनकी मृत्यु के बाद उनके जीवनसाथी को जीवनभर पेंशन मिलती रहेगी, उनकी मृत्यु के बाद बेस प्रीमियम की राशि उनके नॉमिनी को सौंप दी जाएगी. 

क्या है प्लान की खासियत

  • इस योजना का लाभ के लिए न्यूनतम आयु सीमा 40 साल है और अधिकतम 80 साल है. 
  • यह एक होल लाइफ पॉलिसी है तो इसमें पेंशन पूरी जिंदगी मिलती है.
  • सरल पेंशन पॉलिसी को शुरू होने की तारीख से 6 महीने बाद कभी भी सरेंडर की जा सकती है.
  • आप हर महीने पेंशन ले सकते है. 
  • इसके अलावा तिमाही, छमाही और सालाना आधार पर भी ले सकते है. 

ये भी पढ़ें 

Property Tips: घर खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान, तो नहीं हो सकता है फ्रॉड, जानें क्या है वजह

Cheque Bouncing Case: चेक बाउंस के ल‍िए आ सकता है नया न‍ियम, ऐसा करने वालों का खाता होगा सस्पेंड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Credit Card Spendings: कितना क्रेडिट कार्ड बिल आपकी जेब के लिए है सेफ? कर्ज के जाल में फंसने से बचाएगा ये नियम
कितना क्रेडिट कार्ड बिल आपकी जेब के लिए है सेफ? कर्ज के जाल में फंसने से बचाएगा ये नियम
Stock Market: Youtube देखकर स्टॉक मार्केट में लगाते हैं पैसा? साउथ कोरिया में जो हुआ, उससे सबक लें आप
Youtube देखकर स्टॉक मार्केट में लगाते हैं पैसा? साउथ कोरिया में जो हुआ, उससे सबक लें आप
Cryptocurrency: RBI और SEBI मिलकर रेगुलेट करेंगे क्रिप्टो? सरकार का आया बयान, क्या कहा?
Cryptocurrency: RBI और SEBI मिलकर रेगुलेट करेंगे क्रिप्टो? सरकार का आया बयान, क्या कहा?
39 हफ्तों तक वेतन, फ्री हेल्थ इंश्योरेंस... छंटनी वाले कर्मचारियों को क्या-क्या देगी माइक्रोसॉफ्ट?
39 हफ्तों तक वेतन, फ्री हेल्थ इंश्योरेंस... छंटनी वाले कर्मचारियों को क्या-क्या देगी माइक्रोसॉफ्ट?

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget