एक्सप्लोरर

LIC की सरल पेंशन योजना जो दिलाएगी जीवनभर पेंशन वो भी बेहद कम प्रीमियम पर, जानें इसके बारे में

एलआईसी की सरल पेंशन स्कीम एक ऐसी स्कीम है जिसके कई सारे बेनेफिट हैं और पेंशन पाने के लिए इसमें प्रीमियम की ज्यादा रकम भी नहीं है. आप इस पॉलिसी के बेनेफिट के बारे में यहां जानकारी ले सकते हैं.

LIC Saral Pension Scheme: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की सरल पेंशन योजना (Saral Pension Scheme) प्लान एक बेहतरीन स्कीम है और एक नॉन-लिंक्ड सिंगल प्रीमियम स्कीम है. इस पॉलिसी के कई बेनेफिट हैं जिनके बारे में आज आपको जानकारी दे रहे हैं. 

इस Pension Scheme के जरिए सिर्फ एक बार प्रीमियम (Premium) जमा करने के बाद पॉलिसीहोल्डर्स को लाइफटाइम पेंशन मिल सकती है. LIC Saral Pension Scheme के दो ऑप्शन हैं जो सिंगल लाइफ और जॉइंट लाइफ के लिए हैं. LIC की इस स्कीम के तहत पॉलिसीहोल्डर्स दो ऑप्शंस में से कोई एक चुन सकता है. 
 
सिंगल लाइफ ऑप्शन को जानें
पहले ऑप्शन में 100% रिटर्न ऑफ परचेज प्राइस के साथ लाइफ एन्युटी शामिल है. यह पेंशन सिंगल लाइफ के लिए है. इसका मतलब है कि यह पेंशन किसी एक व्यक्ति से जुड़ी होगी. पेंशनधारी जब तक जीवित रहेंगे, उन्हें इस प्लान के तहत पेंशन मिलती रहेगी. पेंशनधारी की मृत्यु के बाद पॉलिसी लेने के लिए जिस बेस प्रीमियम का भुगतान किया था, वह उनके नॉमिनी को वापस मिल जाएगा. इस विकल्प में कटा हुआ टैक्स वापस नहीं मिलता.

जॉइंट लाइफ या पति-पत्नी के लिए संयुक्त ऑप्शन
दूसरा विकल्प Joint Life के लिए है. इस योजना के तहत सरल पेंशन प्लान को पति/पत्नी के साथ भी लिया जा सकता है. इस विकल्प में पेंशन पति-पत्नी दोनों से लिंक्ड होती है.  पति या पत्नी में से जो भी आखिर तक जीवित रहते हैं, उन्हें पेंशन मिलती है. जितनी पेंशन किसी एक व्यक्ति को जिंदा रहते मिलेगी, उतनी ही पेंशन राशि किसी एक की मृत्यु के बाद दूसरे जीवनसाथी को जीवनभर मिलती है. दूसरे पेंशनधारी के भी दुनिया छोड़कर चले जाने पर नॉमिनी को वह बेस प्राइस दे दी जाती है जो पॉलिसी लेते वक्त चुकाई गई थी.

इमीडिएट एन्युटी प्लान 
इस योजना में पॉलिसी लेते ही पेंशन शुरू हो जाएगी. पॉलिसीधारक के पास हर महीने, तिमाही, छमाही या साल भर में एक बार पेंशन लेने का ऑप्शन होता है. प्लान में न्यूनतम एन्युटी 12,000 रुपये प्रति वर्ष है. न्यूनतम खरीद मूल्य वार्षिक मोड, चुने गए ऑप्शन और पॉलिसी लेने वाले की उम्र पर निर्भर करेगा. इस प्लान में अधिकतम खरीद मूल्य की कोई सीमा नहीं है. मंथली पेंशन का फायदा लेने के लिए कम से कम महीने में 1 हजार रुपये का निवेश करना होगा. तिमाही पेंशन के लिए कम से कम एक महीने में 3 हजार का निवेश करना होगा.

पॉलिसी खरीदने के लिए जानकारी
यह प्लान ऑफलाइन या ऑनलाइन खरीदी जा सकती है. licindia.in वेबसाइट से पॉलिसी ऑनलाइन खरीदी जा सकती है और प्लान को लेने के लिए इस लिंक के जरिए आप और जानकारी ले सकते हैं. licindia.in/Products/Pension-Plans/LIC-s-Saral-Pension-PLan-No-862,-UIN-No-512N342V01

ये भी पढ़ें

Pan Card Update: आपकी भी हो गई है शादी तो पैन कार्ड में जल्दी से कराएं ये अपडेट, वरना अटक जाएंगे सभी काम!

Bank Holiday March: होली, शिवरात्रि समेत मार्च में पूरे 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, फटाफट चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी
Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी
रिटायरमेंट पर 3 करोड़ रुपए काफी हैं? फाइनेंशियल एक्सपर्ट ने बताई सही बात
रिटायरमेंट पर 3 करोड़ रुपए काफी हैं? फाइनेंशियल एक्सपर्ट ने बताई सही बात
10 करोड़ यात्रियों को इस फ्लाइट में मिलेगा Starlink का हाई-स्पीड इंटरनेट, डील डन
10 करोड़ यात्रियों को इस फ्लाइट में मिलेगा Starlink का हाई-स्पीड इंटरनेट, डील डन
मस्क का नया कमाल, 'Like' बटन दबाकर किसी को भी भेज सकेंगे 1 डॉलर
मस्क का नया कमाल, 'Like' बटन दबाकर किसी को भी भेज सकेंगे 1 डॉलर

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget