एक्सप्लोरर

LIC Q4 Results: कम हुई कमाई, पर 5 गुणा उछला एलआईसी का मुनाफा, शेयरधारकों को मिलेगा इतना लाभांश

LIC Net Profit: पिछले वित्त वर्ष की अंतिम तिमाही के दौरान एलआईसी की कमाई पर प्रतिकूल असर हुआ है और इसमें गिरावट देखी गई है. दूसरी ओर कंपनी का मुनाफा कई गुणा बढ़ गया है...

सरकारी बीमा कंपनी एलआईसी को मार्च 2023 में समाप्त हुए वित्त वर्ष की अंतिम तिमाही (LIC March Quarter Results) में जबरदस्त मुनाफा हुआ है. इस दौरान कंपनी के मुनाफे (LIC Profit) में करीब 5 गुणा की बढ़ोतरी देखी गई. हालांकि दूसरी ओर कंपनी को कमाई के मोर्चे पर झटका लगा है. इस दौरान कंपनी की नेट इनकम (LIC Net Income) में गिरावट आई है.

एलआईसी के मुनाफे में बंपर वृद्धि

सरकारी बीमा कंपनी ने बुधवार को देर शाम पिछले वित्त वर्ष की अंतिम तिमाही के वित्तीय नतीजों को जारी किया. एकल आधार पर मार्च तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 13,428 करोड़ रुपये रहा. यह साल भर पहले यानी मार्च 2022 तिमाही के 2,371 करोड़ रुपये की तुलना में 466 फीसदी ज्यादा है. इसी तरह आलोच्य तिमाही के दौरान कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ पांच गुणा से ज्यादा बढ़कर 13,191 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी को एकीकृत आधार पर 2,409 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था.

शुद्ध आय में आई इतनी कमी

भारतीय जीवन बीमा निगम ने कहा कि कि मार्च तिमाही में एकीकृत आधार पर उसकी कुल आमदनी घटकर 2,01,022 करोड़ रुपये रह गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 2,15,487 करोड़ रुपये थी. एलआईसी की पहले वर्ष के प्रीमियम से आमदनी भी मार्च 2022 तिमाही  के 14,663 करोड़ रुपये से घटकर मार्च, 2023 में 12,852 करोड़ रुपये रह गई. एकल आधार पर नेट प्रीमियम इनकम भी इस दौरान 8 फीसदी गिरकर 1.43 लाख करोड़ रुपये के मुकाबले 1.31 लाख करोड़ रुपये रह गया.

निवेश से बढ़ गई कमाई

कंपनी को निवेश से हुई कमाई के मामले में फायदा हुआ है. जनवरी से मार्च 2023 के दौरान एलआईसी ने इन्वेस्टमेंट से रिटर्न के रूप में 67,846 करोड़ रुपये की कमाई की, जो साल भर पहले के इन्हीं तीन महीनों में 67,498 करोड़ रुपये था. इस दौरान नेट कमिशन 5 फीसदी बढ़कर 8,428 करोड़ रुपये पर पहुंच गया.

पूरे साल में भी बढ़ा मुनाफा

पूरे वित्त वर्ष के हिसाब से भी एलआईसी के मुनाफे में कई गुणा की तेजी आई है. पूरे वित्त वर्ष 2022-23 में कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ बढ़कर 35,997 करोड़ रुपये हो गया, जो 2021-22 में मात्र 4,125 करोड़ रुपये था.

बोर्ड ने की लाभांश की सिफारिश

एलआईसी के निदेशक मंडल ने 2022-23 के लिए 10 रुपये के अंकित मूल्य के शेयर पर तीन रुपये का अंतिम लाभांश देने की सिफारिश की है. एलआईसी का शेयर बुधवार को बीएसई पर 0.61 फीसदी की बढ़त के साथ 593.55 रुपये पर बंद हुआ था.

ये भी पढ़ें: हर रोज हो रहे करीब 38 करोड़ डिजिटल पेमेंट, अकेले यूपीआई की 78 फीसदी हिस्सेदारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज कितने का मिलेगा 14 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर? जानें घरेलू और कमर्शियल एलपीजी का ताजा रेट
आज कितने का मिलेगा 14 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर? जानें घरेलू और कमर्शियल एलपीजी का ताजा रेट
आज सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल? देखें पूरी रेट लिस्ट
आज सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल? देखें पूरी रेट लिस्ट
बिना बताए बैंक क्यों घटा देते हैं आपकी क्रेडिट कार्ड लिमिट?
बिना बताए बैंक क्यों घटा देते हैं आपकी क्रेडिट कार्ड लिमिट?
डिजाइनर राखियों की बढ़ी डिमांड, सिर्फ 10 हजार में शुरू करें अपना बिजनेस
डिजाइनर राखियों की बढ़ी डिमांड, सिर्फ 10 हजार में शुरू करें अपना बिजनेस

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
'सीजेपी से AAP का कनेक्शन...', अवध ओझा ने बता दी पूरी कहानी
'सीजेपी से AAP का कनेक्शन...', अवध ओझा ने बता दी पूरी कहानी
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Video: महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
Embed widget