एक्सप्लोरर

LIC Pension Plan: एक बार पैसा लगाने पर जिंदगीभर मिलेगी पेंशन की सुविधा, इस प्लान में निवेश से उठा सकते हैं फायदा

एलआईसी की न्यू जीवन शांति योजना में निवेशकों को आजीवन पेंशन का लाभ मिलेगा..जानें निवेश से आपको रिटायरमेंट के बाद कितनी पेंशन मिलेगी. देखें क्या है योजना में खास..

LIC New Jeevan Shanti Yojana : अगर आप अपने मेहनत की कमाई को किसी सही जगह निवेश करना चाहते हैं. आपको अपने बुढ़ापे की चिंता सता रही है, तो आपको पेंशन प्लान के बारे में एक बार जान लेना चाहिए. जो आपके रिटायरमेंट के बाद दैनिक खर्चों में कुछ मदद कर सकेगा. अगर आप चाहते है कि आपको अच्छी खासी रकम पेंशन के तौर पर मिले, तो ये खबर आपके बेहद काम की साबित हो सकती है. हम आपको इस खबर में देश की सबसे भरोसेमंद बीमा कंपनी एलआईसी के शानदार पेंशन प्लान के बारे में जानकारी देने जा रहे है. जानें इस प्लान में क्या है खास..

न्यू जीवन शांति योजना

एलआईसी की इस योजना का नाम न्यू जीवन शांति (New Jeevan Shanti Yojana) है. इसमें निवेश करने से पहले आपको इसके बारे में पूरी जानकारी जरूर पता कर लेनी चाहिए. इसमें निवेश करने से आपको रिटायरमेंट के बाद जीवनभर पेंशन की सुविधा मिलती है.

जानें क्या है प्लान 

भारतीय जीवन बीमा निगम यानी LIC के कई तरह के पेंशन प्लान मार्केट में उपलब्ध है. अगर आपको नौकरी में उम्र या किसी अन्य कारण के चलते रिटायरमेंट होना पड़ता है, तो इसके बाद अक्सर लोगों की आय का जरिया खत्म हो जाता है. रिटायरमेंट के बाद आपके आम जीवन में खर्चे का बोझ काफी बढ़ जाता है. LIC की न्यू जीवन शांति स्कीम (LIC New Jeevan Shanti Scheme) एक एन्युटी प्लान है, यानी इसे लेते समय आपकी पेंशन की राशि फिक्स्ड हो जाती है. इसमें आपको हर महीने पेंशन की सुविधा भी मिलेगी.

प्लान में दो विकल्प की सुविधा

आपको इस स्कीम के तहत दो तरह के विकल्प की सुविधा मिलती है. इसमें पहला विकल्प डेफर्ड एन्युटी फॉर सिंगल लाइफ (Deferred Annuity for Single Life) है. वहीं दूसरा डेफर्ड एन्युटी फॉर जॉइंट लाइफ (Deferred Annuity for Joint Life) है. पहले ऑप्शन में आप एक व्यक्ति के लिए पेंशन स्कीम को खरीद सकते हैं.

मृत्यु होने पर नॉमिनी को मिलेगा पैसा

अगर किसी पॉलिसीधारक की मृत्यु हो जाती है, और उसके पास डेफर्ड एन्युटी फॉर सिंगल लाइफ प्लान है, तो उसके खाते में जमा पैसा नॉमिनी को दिया जाएगा. अगर पॉलिसीधारक जीवित रहेगा तो उसे पेंशन मिलेगी. डेफर्ड एन्युटी फॉर जॉइंट लाइफ में अगर किसी एक व्यक्ति की मृत्यु होती है, तो दूसरे को पेंशन की सुविधा मिलती है. वहीं अगर दोनों व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है तो सारा पैसा नॉमिनी (Nominee) को दे दिया जाएगा.

क्या है एन्युटी पेमेंट

पेमेंट का तरीका अर्धवार्षिक, त्रैमासिक और मासिक है. एन्युटी पेमेंट 1 वर्ष, 6 महीने, 3 महीने और वार्षिकी के निहित होने की तारीख से 1 महीने के बाद होगा, यह इस बात पर निर्भर होती है कि एन्युटी पेमेंट का तरीका वार्षिक, अर्धवार्षिक, त्रैमासिक है या नहीं. पॉलिसी की शुरुआत में वार्षिकी दरों की गारंटी दी जाती है और एन्युटी तब देय होती है जब डेफर्ड पीरियड खत्म होता है.

LIC ने बढ़ाई एन्युटी दर

हाल ही में एलआईसी ने नई जीवन शांति योजना के लिए एन्युटी दरों को बढ़ा दिया है. एलआईसी ने 5 जनवरी 2023 से एन्युटी रेट्स को बढ़ा दिया गया है. एन्युटी रेट्स के साथ इस योजना का रिवाइज वर्जन बिक्री के लिए मार्केट में उपलब्ध हो गया है. यह 3 रुपये से 9.75 रुपये या 1000 रुपये खरीद मूल्य और चयनित डेफरमेंट पीरियड के आधार पर होता है.

एक नजर में समझें क्या है खास 

  • इस स्कीम में निवेश की अधिकतम कोई सीमा तय नहीं है.
  • न्यू जीवन शांति स्कीम की न्यूनतम प्लान का प्राइस 1.5 लाख रुपया है.
  • आप इस प्लान में कम से कम 1.5 लाख का निवेश कर सकते हैं. 
  • आप पेंशन को अपनी जरूरत के अनुसार सालाना, 6 महीने, 3 महीने या मासिक के आधार पर ले सकते हैं.
  • अगर आप 1.5 लाख रुपये का निवेश करते हैं, आपको 1000 रुपये की पेंशन हर महीने आजीवन मिलेगी.

यह भी पढ़ें- Shark Tank India: IIT स्टूडेंट ने बनाया सिर्फ 15 हजार में शानदार लैपटॉप, शार्क टैंक इंडिया से हाथों-हाथ मिली 75 लाख की फंडिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंबानी पर मस्क का नया हमला, रिलायंस के BJP चंदे से जुड़ी रिपोर्ट्स की शेयर
अंबानी पर मस्क का नया हमला, रिलायंस के BJP चंदे से जुड़ी रिपोर्ट्स की शेयर
दिल्ली में आज बैंक और शराब की दुकानें बंद, जानें और कौन- कौनसी सेवाएं हैं ठप
दिल्ली में आज बैंक और शराब की दुकानें बंद, जानें और कौन- कौनसी सेवाएं हैं ठप
मस्क का मुकेश अंबानी पर बड़ा हमला, अब 'प्रधानमंत्री अंबानी' कहकर साधा निशाना
मस्क का मुकेश अंबानी पर बड़ा हमला, अब 'प्रधानमंत्री अंबानी' कहकर साधा निशाना
श्रीराम फाइनेंस ने बढ़ाए FD के रेट्स, 11 अक्टूबर से लागू होंगी नई दरें
श्रीराम फाइनेंस ने बढ़ाए FD के रेट्स, 11 अक्टूबर से लागू होंगी नई दरें

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Neck Hump Exercises: क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
Embed widget