एक्सप्लोरर

LIC IPO से पहले बनी दुनिया की 10वीं सबसे मूल्यवान इंश्योरेंस ब्रांड, जानिए कितने अरब डॉलर का वैल्यूएशन रखती है ये कंपनी

LIC gain in Top Brands List: साल 2021 में वैश्विक ब्रांड रैंकिंग में 32 स्थान की छलांग के साथ एलआईसी 206वें स्थान पर पहुंच गई है और दुनिया की 10वीं सबसे मूल्यवान वैश्विक बीमा ब्रांड बनी है.

LIC Brand News: विनिवेश के लिये तैयार देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी एलआईसी (भारतीय जीवन बीमा निगम लि.) 8.656 अरब डॉलर (करीब 64,772 करोड़ रुपये) के मूल्यांकन के साथ देश का सबसे मजबूत और बड़ा ब्रांड है. यह मूल्यांकन इसे दुनिया में तीसरा सबसे ‘मजबूत’ बीमा ब्रांड बनाता है. ब्रांड को लेकर परामर्श देने वाली लंदन की ब्रांड फाइनेंस के अनुसार एलआईसी का बाजार मूल्यांकन 2022 तक 43.40 लाख करोड़ रुपये यानी 59.21 अरब डॉलर तथा 2027 तक 59.9 लाख करोड़ रुपये (78.63 अरब डॉलर) होने का अनुमान है.

LIC ने लगाई 32 स्थान की छलांग
एलआईसी 2021 में वैश्विक ब्रांड रैंकिंग में 32 स्थान की छलांग के साथ 206वें स्थान पर पहुंच गई है. ब्रांड फाइनेंस के अनुसार 2021 में 8.655 अरब डॉलर मूल्यांकन के साथ एलआईसी देश में सबसे बड़ा और मजबूत ब्रांड है. इसका मूल्यांकन 2020 में 8.11 अरब डॉलर था. यानी इसमें 6.8 फीसदी की वृद्धि हुई.

दुनिया के 10 सबसे मूल्यावान बीमा ब्रांड में से एक
रिपोर्ट के अनुसार एलआईसी अपनी प्रतिद्वंद्वी कंपनियों के मुकाबले ब्रांड की ताकत के रूप में 84.1 अंक के साथ पहले पायदान पर है. जबकि दुनिया में इटली की पोस्ट इटालियन और स्पेन की मैपफ्रे के बाद विश्व स्तर पर ब्रांड की ताकत में तीसरे स्थान पर है. साथ ही यह दुनिया में 10 सर्वाधिक मूल्यवान बीमा ब्रांड में से एक है. यह रिपोर्ट नवंबर, 2021 में तैयार हुई थी लेकिन इसे अब सार्वजनिक किया गया है.

LIC का ब्रांड मूल्य 6.8 फीसदी बढ़ा
यह दिलचस्प है कि जब दुनिया की 100 प्रमुखा बीमा कंपनियों का ब्रांड मूल्य 2021 में छह फीसदी घटकर 433 अरब डॉलर रहा, वहीं एलआईसी का ब्रांड मूल्य 6.8 फीसदी बढ़ा.

टॉप 10 में 5 चीनी कंपनयां शामिल
रिपोर्ट के मुताबिक टॉप 10 में 5 चीनी बीमा कंपनियां हैं. पिंग एन इंश्योरेंस ब्रांड मूल्य में 26 फीसदी की गिरावट दर्ज करने के बावजूद दुनिया की सबसे मूल्यवान बीमा ब्रांड बन गयी है. शीर्ष 10 में अमेरिका की दो कंपनियां हैं, जबकि फ्रांस, जर्मनी और भारत की एक-एक कंपनियां हैं. एलआईसी अकेली घरेलू बीमा कंपनी है जो शीर्ष 10 में सबसे मजबूत ब्रांड और शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान बीमा ब्रांड में शामिल है.

ये भी पढ़ें

Cryptocurrency Rules: क्रिप्टो को गिफ्ट में लेने पर भी लगेगा टैक्स, जानें क्रिप्टो के टैक्स से जुड़े ऐसे ही सवालों के जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mutual Fund: सेबी ने आसान बनाए मौत के बाद क्लेम पाने के नियम, म्यूचुअल फंड ट्रांसफर का नया तरीका जानें
सेबी ने आसान बनाए मौत के बाद क्लेम पाने के नियम, म्यूचुअल फंड ट्रांसफर का नया तरीका जानें
E20 Fuel: सरकार E20 पेट्रोल पर पीछे हटेगी या नहीं? संसद में बताया, एथेनॉल से खराब हो रही गाड़ियों पर क्या कहा?
सरकार E20 पेट्रोल पर पीछे हटेगी या नहीं? संसद में बताया, एथेनॉल से खराब हो रही गाड़ियों पर क्या कहा?
E20: एथेनॉल और कच्चा तेल खरीदने के लिए कितना पैसा खर्च करती है सरकार? संसद में बताया प्रति लीटर का हिसाब
एथेनॉल और कच्चा तेल खरीदने के लिए कितना पैसा खर्च करती है सरकार? संसद में बताया प्रति लीटर का हिसाब
अंडे, चिकन और मीट खाने वालों को बड़ा झटका, बढ़ी कीमतें, आने वाले दिनों में राहत मिलेगी या नहीं?
अंडे, चिकन और मीट खाने वालों को बड़ा झटका, बढ़ी कीमतें, आने वाले दिनों में राहत मिलेगी या नहीं?

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा इंटरनेशनल डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है खतरनाक बॉलिंग
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है बॉलिंग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
Embed widget