एक्सप्लोरर

LIC Share Price: एलआईसी के शेयर में गिरावट पर लगी ब्रेक, निचले स्तरों से आई रिकवरी

LIC Share Recovers: निचले लेवल पर खरीदारी के चलते एलआईसी के शेयर में थोड़ी रिकवरी आई है. फिलहाल एलआईसी 690 रुपये के करीब ट्रेड कर रहा है.

LIC Share Price Update: बीते दो दिनों से एलआईसी के आईपीओ में निवेश करने वाले निवेशकों ने कुछ राहत की सांस ली है. दो दिनों से एलआईसी के शेयर में गिरावट पर ब्रेक लगी है और शेयर ने निचले स्तरों से थोड़ी रिकवरी दिखाई है. बुधवार को एलआईसी का शेयर 2.50 फीसदी की तेजी के साथ 692 रुपये पर ट्रेड कर रहा है. हालांकि 709 रुपये के लेवल को भी शेयर ने छूआ था. 

एशिया में सबसे बुरा प्रदर्शन करने वाला आईपीओ
सोमवार को एंकर निवेशकों के लिए लॉक इन पीरियड की अवधि खत्म होने के बाद एलआईसी के शेयर में बड़ी गिरावट देखने को मिली थी. एलआईसी 663 रुपये के लेवल पर नीचे जा लुढ़का था.  सोमवार को एंकर निवेशकों के लिए लॉक इन पीरियड की अवधि के खत्म होते ही एलआईसी का शेयर 668.25 रुपये पर क्लोज हुआ था. दरअसल एलआईसी के आईपीओ में जिन एंकर निवेशकों (Anchor Investors) ने निवेश किया हुआ है उनके लिए लॉक इन पीरियड ( Lock In Period) खत्म हो गया है. एंकर निवेशक जिन्हें अपने निवेश पर भारी नुकसान हो रहा है उनकी बिकवाली के चलते एलआईसी के शेयर में इतनी बड़ी गिरावट आई है. 

 एलआईसी का आईपीओ पूरे एशिया में निवेशकों का पैसे डूबोने के मामले में नंबर वन आईपीओ बन गया है. स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टिंग के बाद से एलआईसी के मार्कैट वैल्यू में करीब 17 बिलियन डॉलर की कमी आ चुकी है. जिसके साथ ही 2022 में एशिया में एलआईसी का आईपीओ सबसे खराब प्रदर्शन करने वाला आईपीओ बन गया है. आईपीओ प्राइस से एलआईसी के शेयर में 27 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आ चुकी है. 

आईपीओ प्राइस से 27 फीसदी नीचे शेयर
17 मई को लिस्टिंग के बाद से एलआईसी के मार्केट कैपिटलाईजेशन में भारी कमी आई है. एलआईसी का मार्केट कैप में 27 फीसदी घट चुका है. एलआईसी ने अपने आईपीओ का इश्यू प्राइस 949 रुपये तय किया था. फिलहाल अपने इश्यू प्राइस से  शेयर 257 रुपये नीचे ट्रेड कर रहा है.  

निवेशकों को 1.62 लाख करोड़ रुपये का नुकसान
एलआईसी के शेयर में गिरावट का बड़ा झटका उन निवेशकों को लगा है जिन्होंने आईपीओ में निवेश किया था खासतौर से रिटेल निवेशक को. एलआईसी का मार्केट कैप घटकर 4.38 लाख करोड़ रुपये पर आ पहुंचा है. जबकि आईपीओ प्राइस के मुताबिक एलआईसी का मार्केट कैपिटलाइजेशन ( Market Capitalization) 6 लाख करोड़ रुपये पर था. यानि निवेशकों को लिस्टिंग के बाद से 1.62 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है. 

 

ये भी पढ़ें

Jobs In Railways: रेलवे में छिड़ेगा सबसे बड़ा भर्ती अभियान, एक वर्ष में करीब 1.5 लाख लोगों को मिलेगी सरकारी नौकरी

5G Services Rollout Soon: जल्द लॉन्च होगी 5जी मोबाइल सेवा, कैबिनेट ने 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी को दी मंजूरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बैंक अकाउंट में सालों से नहीं हुआ कोई ट्रांजैक्शन, क्या डूब जाएगा आपका पैसा?
बैंक अकाउंट में सालों से नहीं हुआ कोई ट्रांजैक्शन, क्या डूब जाएगा आपका पैसा?
8th Pay Commission: सभी फिटमेंट फैक्टर पर वेतन का गणित समझिए
8th Pay Commission: सभी फिटमेंट फैक्टर पर वेतन का गणित समझिए
2027 तक आसमान छुएंगे सोने के दाम, 2 लाख प्रति 10 ग्राम पहुंचेगा भाव
2027 तक आसमान छुएंगे सोने के दाम, 2 लाख प्रति 10 ग्राम पहुंचेगा भाव
Swiggy का बड़ा तोहफा, 25 लाख डिलीवरी बॉय को देगी 10 लाख का बीमा
Swiggy का बड़ा तोहफा, 25 लाख डिलीवरी बॉय को देगी 10 लाख का बीमा

वीडियोज

Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
Embed widget