एक्सप्लोरर

LIC IPO: इंश्योरेंस सेक्टर के रेग्युलेटर IRDAI ने दी एलआईसी आईपीओ को मंजूरी, अब सेबी से हरी झंडी का इंतजार

LIC IPO: IRDAI ने एलआईसी इंडिया को आईपीओ लाने की मंजूरी दे दी है. अब माना जा रहा कि एलआईसी शेयर बाजार के रेग्युलेटर सेबी के पास ड्रॉफ्ट पेपर (DRHP) दाखिल करने वाली है. 

LIC IPO: इंश्योरेंस सेक्टर के रेग्युलेटर इंश्योरेंस रेग्युलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (IRDAI) ने एलआईसी इंडिया को आईपीओ लाने की मंजूरी दे दी है. अब माना जा रहा कि एलआईसी शेयर बाजार के रेग्युलेटर सेबी के पास ड्रॉफ्ट पेपर (DRHP) दाखिल करने वाली है. 

आपको बता दें एलआईसी भारत के शेयर बाजार इतिहास का सबसे बड़ा आईपीओ लेकर आ रही है. आईपीओ के जरिए एलआईसी बाजार से 70,000 करोड़ रुपये जुटा सकती है. स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टिंग के बाद एलआईसी का मार्केट कैपिटलाईजेशन 13 से 15 लाख करोड़ रुपये की होने की उम्मीद है. 

IPO में आवेदन पर डिस्काउंट 
एलआईसी अपने आईपीओ में आवेदन करने वाले अपने पॉलिसीधारकों को डिस्काउंट दे सकती है. एलआईसी के पॉलिसीधारकों को एलआईसी आईपीओ में 5 फीसदी डिस्काउंट मिल सकता है. दरअसल भारतीय शेयर बाजार के इतिहास के सबसे बड़े एलआईसी आईपीओ में बीमाधारकों के लिए रिजर्व कोटा भी रखा जाएगा. एलआईसी आईपीओ ना केवल पॉलिसीधारकों को बल्कि रिटेल निवेशकों और एलआईसी के कर्मचारियों को भी डिस्काउंट मिलेगा. ये डिस्काउंट शेयर के अपर बैंड यानि शेयर की जो कीमत की जाएगी उसपर तय किया जाएगा. माना जा रहा है कि 10 फरवरी 2022 को एलआईसी सेबी के पास ड्रॉफ्ट पेपर ( DRHP) दाखिल कर सकती है. 

आईपीओ की तैयारी जोर शोर से
एलआईसी के आईपीओ लाने की तैयारी जहां चल रही है. वहीं एलआईसी ( LIC) देश के आईपीओ इतिहास का सबसे बड़ा आईपीओ लाने से पहले पॉलिसीधारकों को अपने पॉलिसी के साथ पैन नंबर लिंक करने की सलाह दे रही है जिससे एलआईसी के आईपीओ में पॉलिसीधारकों के लिए रिजर्व कैटगरी में आवेदन करने के पात्र हो पायेंगे. इतना ही नहीं एलआईसी ने पॉलिसीधारकों को कहा है कि यदि उऩके पास डिमैट अकाउंट नहीं है तो आईपीओ में आवेदन करने के खुलवा लें. एलआईसी के आईपीओ में आवेदन करने के लिए वैलिड डीमैट खाता होना ही चाहिए. विज्ञापनों के जरिए और ईमेल भेज कर एलआईसी अपने पॉलिसीधारकों को सूचित कर रही है. ऐसे में नए डिमैट अकाउंट खुलवाने वालों की होड़ देखी जा रही है. 

एलआईसी के 25 करोड़ पॉलिसीधारक
एलआईसी के कुल 25 करोड़ पॉलिसीधारक हैं जबकि देश में डिमैट अकाउंट की संख्या 7.5 करोड़ के करीब है. ऐसे में जो पॉलिसीधारक एलआईसी का शेयर खरीदना चाहते हैं उनके लिए डिमैट अकाउंट खुलवाना जरुरी है. इसे देखते हुए डिमैट अकाउंट खुलवाने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. कोरोना काल में शेयर बाजार में निवेश करने वाले निवेशकों की तादाद भी जबरदस्त बढ़ी है. रिकॉ़र्ड संख्या में नए डिमैट ट्रेडिंग अकाउंट भी खुले हैं. 2019-20 में डिमैट ट्रेडिंग अकाउंट की संख्या केवल 4.09 करोड़ थी जो 2020-21 में बढ़कर 5.51 करोड़ और जो 31 अक्टूबर तक 7.38 करोड़ तक पहुंची है.

ये भी पढ़ें

GST On Cryptocurrency: क्रिप्टोकरेंसी से होने वाले कमाई पर 30 फीसदी टैक्स लगाने के बाद सरकार जीएसटी भी वसूलने की तैयारी में

GST Update: जीएसटी में बड़े बदलाव की तैयारी में सरकार, हेल्थ इंश्योरेंस पर घट सकता है जीएसटी रेट्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुटखा-पान मसाला पर बैन, बेचने या खरीदने पर क्या होगी जेल, लगेगा जुर्माना!
गुटखा-पान मसाला पर बैन, बेचने या खरीदने पर क्या होगी जेल, लगेगा जुर्माना!
Income Tax डिपार्टमेंट से आया 6 हजार जमा करने का नोटिस? सरकार ने क्या कहा, जानें
Income Tax डिपार्टमेंट से आया 6 हजार जमा करने का नोटिस? सरकार ने क्या कहा, जानें
लावारिस पैसों के मामले में SBI नंबर 1, RBI के पास पड़े हैं हजारों करोड़ रुपए
लावारिस पैसों के मामले में SBI नंबर 1, RBI के पास पड़े हैं हजारों करोड़ रुपए
Xप्लेन: क्या मतलब! 23.40 लाख करोड़ डायरेक्ट टैक्स बढ़ा, फिर भारत की GDP क्यों गिर गई?
23.40 लाख करोड़ डायरेक्ट टैक्स बढ़ा, फिर भारत की GDP क्यों गिर गई?

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘डिलीट करें पोस्ट, मांगें माफी, नेताजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर सख्त शुभेंदु
‘डिलीट करें पोस्ट, मांगें माफी, नेताजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर सख्त शुभेंदु
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
हिमाचल में कुदरत का कहर, सिरमौर में ढहा दो मंजिला मकान, 2 की मौत
हिमाचल में कुदरत का कहर, सिरमौर में ढहा दो मंजिला मकान, 2 की मौत
Embed widget