एक्सप्लोरर

LIC को सेबी से बड़ी राहत, इस काम के लिए दिया 3 साल का एक्सटेंशन, शेयर चले रॉकेट की चाल

LIC: कंपनी के मिनिमम पब्लिक शेयरहोल्डिंग के लिए समयसीमा बढ़ाने की खबरों से इसके शेयरों में उछाल देखा जा रहा है.

LIC: भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) को मिनिमम पब्लिक शेयरहोल्डिंग नियमों को पूरा करने के लिए सेबी (सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया) ने तीन साल का एक्सटेंशन दे दिया है. राज्य के स्वामित्व वाली कंपनी एलआईसी ने बुधवार को एक एक्सचेंज फाइलिंग में इस बात की जानकारी दी है. यह खबर इंवेस्टर्स के लिए राहत के रूप में आ सकती है, क्योंकि यह मिनिमम पब्लिक शेयरहोल्डिंग (एमपीएस) मानदंडों को पूरा करने के लिए सरकार के ऑफर फॉर सेल के बाद सप्लाई में रुकावट की संभावना को टाल देती है.

सेबी के फैसले से एलआईसी को लिस्टिंग की तारीख से पांच साल के भीतर 10 फीसदी मिनिमम पब्लिक शेयरहोल्डिंग हासिल करने की मंजूरी मिल गई है. फाइलिंग में कहा गया है, "एलआईसी के लिए 10 फीसदी मिनिमम पब्लिक शेयरहोल्डिंग हासिल करने की संशोधित समयसीमा 16 मई, 2027 को या उससे पहले है."

खबर के दम पर आज एलआईसी के शेयरों में उछाल

एलआईसी के शेयर आज 39.20 रुपये या 4.21 फीसदी की उछाल के साथ 970.20 रुपये पर आ गए हैं. मिनिमम पब्लिक शेयरहोल्डिंग के लिए समयसीमा बढ़ने की खबरों से इसके शेयरों में उछाल देखा गया है. 

एलआईसी को मिली है पांच साल की समयसीमा

सेबी के नियमों के मुताबिक सभी लिस्टेड कंपनियों को 25 फीसदी मिनिमम पब्लिक शेयरहोल्डिंग फ्लोट बनाए रखने की जरूरत होती है. नई लिस्टेड कंपनियों को तीन साल की अवधि दी जाती है. हालांकि 1 ट्रिलियन रुपये से ज्यादा के पोस्ट-इश्यू मार्केट कैप वाली कंपनियों के पास 25 फीसदी एमपीएस नियम को पूरा करने के लिए पांच साल की टाइमलाइन होती है.

एलआईसी में सरकार की बहुलांश हिस्सेदारी

वित्त मंत्रालय ने बीते दिसंबर में एलआईसी को 2032 तक 25 फीसदी एमपीएस (मिनिमम पब्लिक शेयरहोल्डिंग) क्राइटेरिया का पालन करने से छूट दी थी. इसके बाद से पीएसयू इंश्योरेंस कंपनी के स्टॉक में तेजी देखी गई. सरकार के पास एलआईसी में 96.5 फीसदी हिस्सेदारी है. मई 2022 में केंद्र सरकार ने लगभग 21,000 करोड़ रुपये के ऑफर फॉर सेल के जरिए एलआईसी आईपीओ में 3.5 फीसदी हिस्सेदारी बेच दी थी.

ये भी पढ़ें

TBO Tek: टीबीओ टेक की धमाकेदार लिस्टिंग, 55 फीसदी प्रीमियम पर एंट्री लेकर कराई शानदार कमाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Netflix करेगी इतिहास की सबसे बड़ी छंटनी, 6% कर्मचारियों को निकालेगी 
Netflix करेगी इतिहास की सबसे बड़ी छंटनी, 6% कर्मचारियों को निकालेगी 
20 रुपए में दूध, अंबानी की डेयरी बिजनेस में एंट्री, अमूल को मिलेगी टक्कर!
20 रुपए में दूध, अंबानी की डेयरी बिजनेस में एंट्री, अमूल को मिलेगी टक्कर!
जियो ने फाइल किया RHP, 21 अक्टूबर से खुलेगा IPO, जारी होंगे 27 करोड़ शेयर
जियो ने फाइल किया RHP, 21 अक्टूबर से खुलेगा IPO, जारी होंगे 27 करोड़ शेयर
रेलवे कर्मचारियों को बोनस के रूप में अधिकतम कितने रुपए मिलेंगे?
रेलवे कर्मचारियों को बोनस के रूप में अधिकतम कितने रुपए मिलेंगे?

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget