एक्सप्लोरर

LIC Share Update: एलआईसी को सरकार ने दी बड़ी राहत, 25 फीसदी पब्लिक शेयर होल्डिंग के लक्ष्य को हासिल करने के लिए मिले 10 साल

LIC Stock Price: एलआईसी में ब्लिक शेयर होल्डिंग केवल 2.55 फीसदी है तो स्टॉक आईपीओ प्राइस से नीचे ट्रेड कर रहा है.

LIC Share Price: देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (Life Insurance Corporation of India ) के लिए राहत की खबर है. पब्लिक शेयर होल्डिंग 25 फीसदी तक लाने के लिए एलआईसी को 10 साल का समय मिल गया है. एलआईसी अब 2032 तक पब्लिक शेयर होल्डिंग को घटाकर 75 फीसदी तक ला सकती है. फिलहाल एलआईसी में पब्लिक शेयर होल्डिंग केवल 2.55 फीसदी है. 

एलआईसी ने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर दाखिल किए गए रेग्यूलेटरी फाइलिंग में बताया कि वित्त मंत्रालय के अधीन आने वाले आर्थिक मामलों के विभाग ने 20 दिसंबर, 2023 को जनहित में एलआईसी को 25 फीसदी न्यूनतम पब्लिक शेयर होल्डिंग के लक्ष्य को हासिल करने के लिए वन टाइम स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टिंग की तारीख के बाद से मई 2023 तक के लिए 10 वर्षों का समय दिया है. दरअसल स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टेड सभी कंपनियों को पब्लिक शेयरहोल्डिंग को कम से कम 25 फीसदी रखना होता है.  

बड़ी कंपनियों को स्टॉक एक्सचेंज पब्लिक शेयरहोल्डिंग को 25 फीसदी तक लाने के लिए 5 साल तक का समय देती है. लेकिन एलआईसी को सरकार ने आदेश निकालकर 10 सालों तक का समय दे दिया है. 17 मई, 2022 को एलआईसी की स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टिंग हुई थी. पहले एलआईसी को 2027 तक फीसदी न्यूनतम पब्लिक शेयर होल्डिंग को 25 फीसदी तक लाना था. पर अब सरकार ने 10 सालों तक का समय दे दिया है. 

एलआईसी के शेयर होल्डिंग पैटर्न को देखें तो सरकार के पास एलआईसी की 96.5 फीसदी हिस्सेदारी है. पब्लिक शेयर होल्डर्स के पास 2.55 फीसदी, विदेशी निवेशकों के पास 0.1 फीसदी, घरेलू संस्थागत निवेशकों के पास 0.84 फीसदी हिस्सेदारी है. अगले 10 सालों में एलआईसी को पब्लिक शेयरहोल्डिंग को 96.5 फीसदी से घटाकर 75 फीसदी तक लाना होगा. सरकार को ऑफर फॉर सेल, एफपीओ के जरिए एलआईसी के शेयर्स अगले 10 सालों में बेच सकती है. 

गुरुवार 21 दिसंबर के कारोबारी सत्र में एलआईसी का स्टॉक 0.43 फीसदी के उछाल के साथ 764.50 रुपये पर क्लोज हुआ है. हालांकि स्टॉक अभी भी अपने आईपीओ प्राइस 949 रुपये से नीचे ट्रेड कर रहा है.   

ये भी पढ़ें 

Rice Price Hike: महंगाई से राहत नहींं! सप्लाई में कमी के चलते 15 सालों के हाई पर पहुंची चावल की कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

माता-पिता से मिला गिफ्ट कितना टैक्स फ्री? जानें कब देना पड़ सकता है टैक्स
माता-पिता से मिला गिफ्ट कितना टैक्स फ्री? जानें कब देना पड़ सकता है टैक्स
SIP में निवेश का खास फॉर्मूला, Rule of 60 से कैसे बनेगा करोड़ों का फंड?
SIP में निवेश का खास फॉर्मूला, Rule of 60 से कैसे बनेगा करोड़ों का फंड?
Bank Holiday: अगले हफ्ते कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? जानें 17 से 23 अगस्त के बीच की छुट्टियां
Bank Holiday: अगले हफ्ते कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? जानें 17 से 23 अगस्त के बीच की छुट्टियां
वक्त पर भरा ITR, तब भी क्यों मिल सकता है आयकर का नोटिस?
वक्त पर भरा ITR, तब भी क्यों मिल सकता है आयकर का नोटिस?

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget