एक्सप्लोरर

LIC: एलआईसी ने बदल दिए इंश्योरेंस पॉलिसी के नियम, घटा दी एंट्री एज, बढ़ा दिया प्रीमियम

Life Insurance: लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ने नए बदलाव 1 अक्टूबर से किए हैं. साथ ही पब्लिक सेक्टर कंपनी ने सरेंडर वैल्यू के नए नियम भी लागू कर दिए हैं.

Life Insurance: देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी एलआईसी (LIC) ने अपने कई लोकप्रिय प्लान में बदलाव किए हैं. अब न्यू एंडोमेंट प्लान (Endowment Plan) में एंट्री की उम्र 55 साल से घटाकर 50 कर दी गई है. नए बदलाव उम्रदराज लोगों के लिए बहुत नुकसानदेह हैं. इसके अलावा प्रीमियम में भी इजाफा किया गया है. एलआईसी ने इन नियमों को एक अक्टूबर, 2024 से ही लागू कर दिया है. इंडस्ट्री विशेषज्ञों के अनुसार, इस उम्र के बाद मृत्यु की संभावना बढ़ने की वजह से कंपनी अपना जोखिम काम करना चाहती है. 

एंडोमेंट प्लान में मिलते हैं लाइफ कवर के साथ मैच्योरिटी बेनिफिट

बिजनेस स्टैंडर्ड की एक रिपोर्ट के अनुसार, लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन (Life Insurance Corporation of India) ने नए सरेंडर नियम भी लागू किए हैं. एलआईसी का न्यू एंडोमेंट प्लान-914 न सिर्फ आपको सुरक्षा कवर देता है बल्कि यह सेविंग प्लान भी है. इसमें मृत्यु और परिपक्वता के लाभ एक साथ मिल जाते हैं. एंडोमेंट प्लान वाली इंश्योरेंस पॉलिसी में आपको लाइफ कवर के साथ ही मैच्योरिटी बेनिफिट भी मिलते हैं. इसके चलते पॉलिसी के दौरान व्यक्ति की मृत्यु हो जाने पर परिवार को भुगतान किया जाता है. साथ ही मैच्योरिटी पर अलग लाभ मिलते हैं. इस बदलाव के बारे में एलआईसी ने अभी तक कोई जवाब नहीं दिया है. 

एलआईसी के पास 6 एंडोमेंट प्लान, 1 अक्टूबर से लागू हुए बदलाव 

एलआईसी की वेबसाइट के अनुसार, कंपनी के पास 6 एंडोमेंट प्लान हैं. इनमें एलआईसी सिंगल प्रीमियम एंडोमेंट प्लान (Single Premium Endowment Plan), एलआईसी न्यू एंडोमेंट प्लान (New Endowment Plan), एलआईसी न्यू जीवन आनंद (New Jeevan Anand), एलआईसी जीवन लक्ष्य (Jeevan Lakshya), एलआईसी जीवन लाभ प्लान (Jeevan Labh Plan) और एलआईसी अमृतबाल (Amritbaal) शामिल हैं. इन सभी प्लान में 1 अक्टूबर, 2024 से बदलाव किए गए हैं.

प्रीमियम के रेट भी करीब 10 फीसदी बढ़ गए, सम अस्योर्ड भी बढ़ा 

एलआईसी ने सरेंडर वैल्यू नियमों के हिसाब से करीब 32 प्रोडक्ट में बदलाव किए हैं. सूत्रों का अनुसार, प्रीमियम के रेट भी करीब 10 फीसदी बढ़ गए हैं. इसके अलावा न्यू जीवन आनंद और जीवन लक्ष्य में सम अस्योर्ड भी 1 लाख रुपये से बढ़ाकर 2 लाख रुपये कर दिया गया है. दूसरी तरफ प्राइवेट कंपनियों ने एंडोमेंट प्लान के प्रीमियम रेट 6 से 7 फीसदी ही बढ़ाए हैं.

ये भी पढ़ें

Ola Cabs: ओला को एक और झटका, बैंक अकाउंट में वापस देना पड़ेगा कस्टमर से लिया हुआ पैसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिस्कुट में चोकर, दूध में मिला डिटर्जेंट? FSSAI ने 3 कंपनियों पर कसा शिकंजा
बिस्कुट में चोकर, दूध में मिला डिटर्जेंट? FSSAI ने 3 कंपनियों पर कसा शिकंजा
दिल्ली के कारोबार को 3000 करोड़ का नुकसान, दिवाली तक 10 हजार करोड़ पार होने का डर
दिल्ली के कारोबार को 3000 करोड़ का नुकसान, दिवाली तक 10 हजार करोड़ पार होने का डर
सोना-चांदी खरीदने का प्लान है? जानें आज 10 ग्राम गोल्ड और 1 किलो सिल्वर का भाव
सोना-चांदी खरीदने का प्लान है? जानें आज 10 ग्राम गोल्ड और 1 किलो सिल्वर का भाव
गूगल पर छाए देश के ये 4 बैंक, जानिए क्यों हर कोई कर रहा है सर्च
गूगल पर छाए देश के ये 4 बैंक, जानिए क्यों हर कोई कर रहा है सर्च

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
'जेलर 2' ने रिलीज के दूसरे ही दिन बनाया साल 2026 का इतना बड़ा रिकॉर्ड, बनी तमिल की 5वीं सबसे बड़ी फिल्म
'जेलर 2' ने रिलीज के दूसरे दिन बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, बनी तमिल की 5वीं सबसे बड़ी फिल्म
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
Embed widget