एक्सप्लोरर

LIC Dividend: ऑल टाइम हाई तक पहुंचे एलआईसी के शेयर, जल्द हो सकता है डिविडेंड का भी ऐलान, जानें सबकुछ

LIC Dividend Date: एलआईसी अपने शेयरधारकों को जल्द ही डिविडेंड का तोहफा दे सकती है. हम आपको इसके डिटेल्स के बारे में बता रहे हैं.

LIC Dividend Date: भारत की सबसे बड़ी और पुरानी जीवन बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम के शेयरधारकों को जल्द ही बड़ा मुनाफा हो सकता है. कंपनी 8 फरवरी, 2024 को वित्त वर्ष 2023-24 के तीसरी तिमाही के नतीजे जारी कर सकती है. नतीजों के साथ ही कंपनी इंटरिम डिविडेंड का भी ऐलान कर सकती है.

डिविडेंड देने का हो सकता है ऐलान

शेयर मार्केट को बीमा कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मीटिंग 8 फरवरी को होने वाली है. इस मीटिंग के दौरान ही भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा इस वित्त वर्ष के तीसरी तिमाही के नतीजे भी जारी किए जाएंगे. इसके साथ ही कंपनी इस दौरान अंतरिम लाभांश की घोषणा कर सकती हैं.

एलआईसी के शेयरों में आई जबरदस्त तेजी

सोमवार को बीएसई पर एलआईसी के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है और यह अपने 52 हफ्ते के सबसे उच्च स्तर यानी 1,027.95 रुपये प्रति शेयर तक पहुंच गए थे. एलआईसी के शेयर पिछले एक महीने में 20 फीसदी से ज्यादा बढ़ चुके हैं. वहीं छह महीने के भीतर कंपनी के शेयरों में 51.90 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है. सोमवार को कंपनी के लिए बेहद खास दिन रहा क्योंकि एलआईसी का मार्केट कैप शेयरों में 8.8 फीसदी की तेजी के बाद बढ़कर 6 लाख करोड़ रुपये के पार चला गया.

एनएसई पर कंपनी के शेयरों में सोमवार को 5.64 फीसदी की तेजी देखी गई और यह 998.85 रुपये प्रति शेयर तक पहुंच गया. वहीं सोमवार के दिन कंपनी के शेयर एनएसई पर अपने 52 हफ्तों के सबसे उच्चतम स्तर यानी 8.73 फीसदी की बढ़त के साथ 1,028 रुपये पर पहुंच गए थे. इस कारण कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 6,32,721.15 करोड़ पर पहुंच गया था.

बना सबसे वैल्यूबल PSU फर्म

दिसंबर 2023 में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए भारतीय स्टेट बैंक को पछाड़ते हुए एलआईसी देश का सबसे वैल्यूबल पीएसयू (PSU) बन गया था. फिलहाल मार्केट कैप के मामले में टॉप पर 19,46,521.81 करोड़ के मार्केट कैप के साथ रिलायंस इंडस्ट्रीज है. दूसरे स्थान पर TCS का नाम आता है जिसका मार्केट कैप 14,53,649.63 करोड़ है. वहीं इसके बाद एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, इंफोसिस और फिर एलआईसी का नाम इस लिस्ट में शामिल है. हांलाकि पीएसयू कंपनियों में मार्केट कैप के लिहाज से एलआईसी इस समय देश की सबसे बड़ी सरकारी कंपनी है.

ये भी पढ़ें-

EPFO: महिला कर्मचारियों को मिल रहे ईपीएफओ के मैसेज, आखिर क्या जानना चाह रही सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

5436 बैंक खाते और 10 करोड़ का फ्रॉड, कौन है Insta इन्फ्लुएंसर रोहन जाधव, हुआ अरेस्ट
5436 बैंक खाते और 10 करोड़ का फ्रॉड, कौन है Insta इन्फ्लुएंसर रोहन जाधव, हुआ अरेस्ट
Air India: टर्बुलेंस विवाद के बीच सैलरी हाइक पर Air India का बड़ा फैसला, CEO ने साफ की स्थिति
टर्बुलेंस विवाद के बीच सैलरी हाइक पर Air India का बड़ा फैसला, CEO ने साफ की स्थिति
8th Pay Commission: वेतन और पेंशन सिफारिशों को गति देने की तैयारी, बदले कंसल्टेंट नियम
8th Pay Commission: वेतन और पेंशन सिफारिशों को गति देने की तैयारी, बदले कंसल्टेंट नियम
Independence Day: आजादी के वक्त 1 रुपए में क्या-क्या खरीद सकते थे?
Independence Day: आजादी के वक्त 1 रुपए में क्या-क्या खरीद सकते थे?

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget