एक्सप्लोरर

LIC की Dhan Rekha Plan में करें निवेश, कम रिस्क में मिलेगा मनी बैक का लाभ

आपको बता दें कि इस पॉलिसी का लाभ उठाने के लिए आपकी ज्यादा से ज्यादा उम्र 35 से 55 साल के बीच होनी चाहिए. वहीं बच्चे भी इस पॉलिसी में निवेश कर सकते हैं. उनकी उम्र 90 दिन से लेकर 8 साल तक की होनी चाहिए.

एलआईसी (LIC Policy) देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी है. मार्केट में कई बीमा कंपनियों के आने के बाद आज भी देश में बड़ा मध्यम वर्ग (Middle Class) है जो भारतीय जीवन बीमा निगम (Life Insurance Corporation) में पैसे निवेश (Money Investment) करना सबसे ज्यादा पसंद करता है. इसका सबसे बड़ा कारण है कि एलआईसी में निवेश (LIC Investment) करने पर आपको कम समय में ज्यादा रिटर्न मिलता है. इसके साथ ही पैसे डूबने की संभावना भी कम रहती है. एलआईसी समय-समय पर ग्राहकों के लिए नये-नये प्लान्स लेकर आता रहता है. उन्हीं में से एक प्लान है धन रेखा प्लान (LIC Dhan Rekha Policy). तो चलिए इस योजना के बारे में जानते हैं-

क्या है एलआईसी का 'धन रेखा प्लान'
आपको बता दें कि एलआईसी की धन रेखा पॉलिसी जबरदस्त बेनिफिट (LIC Dhan Rekha Policy Benefits) देने वाली पॉलिसी है. इस पॉलिसी की खास बात ये है कि बीमा की गई राशि का एक हिस्सा आपको हर कुछ समय बाद रिटर्न (LIC Dhan Rekha Policy Return) के रूप में मिलेगा. लेकिन, इस लाभ को प्राप्त करने के लिए पॉलिसी का चालू स्थिति में रहना बहुत जरूरी है.

ये लोग उठा सकते हैं पॉलिसी का लाभ
आपको बता दें कि इस पॉलिसी का लाभ उठाने के लिए आपकी ज्यादा से ज्यादा उम्र 35 से 55 साल के बीच होनी चाहिए. वहीं बच्चे भी इस पॉलिसी में निवेश कर सकते हैं. उनकी उम्र 90 दिन से लेकर 8 साल तक की होनी चाहिए. इस पॉलिसी में अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं तय की गई है. यह आप अपनी क्षमता के अनुसार चुन सकते हैं लेकिन, कम से कम आपको इस पॉलिसी में 2 लाख रुपये का निवेश बहुत जरूरी है.

मिलता है मनी बैक का लाभ
आपको बता दें कि इस पॉलिसी की खास बात ये है कि पहले पॉलिसी के एक हिस्से के पैसे जो पहले मिल चुके हैं वह मैच्योरिटी के समय कुल राशि से नहीं काटे जाएंगे. इस प्लान में आपको करीब 125 प्रतिशत का सम एश्योर्ड (Money Assured) मिलता है.

पॉलिसी के लिए तीन टर्म में कर सकते हैं निवेश-
-आप इस पॉलिसी में तीन टर्म (Policy Term) में कर सकते हैं निवेश.
-इसमें आप 20 साल, 30 साल और 40 साल का निवेश अपनी जरूरत के अनुसार चुन सकते हैं.
-इसके साथ ही आप कितने का निवेश कितने समय के लिए करना चाहते हैं इस पर आपकी प्रीमियम राशि (Premium Money) निर्भर करती है.
-इसके साथ ही इस पॉलिसी की खास बात ये है कि आपके प्लान की अवधि के केवल आधे समय तक ही प्रीमियम का भुगतान करना होगा.
-20 साल की पॉलिसी के लिए 10 साल, 30 साल के लिए 15 साल और 40 साल के लिए 20 साल तक प्रीमियम का भुगतान करना होगा.
-प्रीमियम को आप एक बार यानी सिंगल प्रीमियम में भी दे सकते हैं. 

ये भी पढ़ें-

रेलवे स्टेशन के लिए निकलने से पहले चेक कर लें आज की कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट, रेलवे ने किया 333 ट्रेनों को रद्द

Digital Health ID के बारे में जाना क्या, एक कार्ड से दूर होंगी आपके स्वास्थ्य से जुड़ी दिक्कतें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीवाली पर कंपनी ने नहीं दिया बोनस, बॉस को हो सकती है जेल! जानें क्या कहते हैं नियम
दीवाली पर कंपनी ने नहीं दिया बोनस, बॉस को हो सकती है जेल! जानें क्या कहते हैं नियम
सितंबर में दिखा महंगे हवाई टिकट का असर, 6.5% घटी यात्रियों की संख्या
सितंबर में दिखा महंगे हवाई टिकट का असर, 6.5% घटी यात्रियों की संख्या
Microsoft: नौकरी छोड़ने का ऑफर ठुकराया तो क्या होगा? भारत में भी बड़ी छंटनी
Microsoft: नौकरी छोड़ने का ऑफर ठुकराया तो क्या होगा? भारत में भी बड़ी छंटनी
डीजल बेचकर तिजोरी भरेगा भारत, 2030 तक बनेगा दुनिया का सप्लायर
डीजल बेचकर तिजोरी भरेगा भारत, 2030 तक बनेगा दुनिया का सप्लायर

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget