एक्सप्लोरर

LIC Customer: जालसाजों ने खोजे ठगी के नए तरीके, LIC कस्टमर KYC करते समय रहें अलर्ट, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान

साइबर जालसाजों ने LIC ग्राहकों को KYC अपडेट करने के लिए संदेश भेजना शुरू कर दिया है. एलआईसी ने अपनी जांच में इसे फर्जी बताया है और ऐसे संदेशों से दूर रहने को कहा है.

LIC Customer KYC Update: अगर आप भारतीय जीवन बीमा निगम (Life Insurance Corporation of India) एलआईसी के ग्राहक (LIC Customers) हैं, या एलआईसी की पॉलिसी में निवेश करते हैं, तो ये खबर आपको जरूर पढ़नी चाहिए. इसके लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा, अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो आपको बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. 

जालसाजों ने निकाले ठगी के नए तरीके 

देश में मोबाइल से ऑनलाइन शॉपिंग के बढ़ते चलन के बीच जालसाजों ने अपना फायदा उठाने के कई रास्ते बना लिए हैं. ऐसे में उन्होंने ठगी के नए तरीके खोज लिए हैं. अब जालसाजों ने एलआईसी ग्राहकों (LIC Customers) को तुरंत केवाईसी अपडेट (KYC Update) करने के लिए एक संदेश तक भेजना शुरू किया है. इसमें लिंक के जरिए आपको तुरंत केवाईसी करने के लिए कहा जा रहा हैं. ऐसा नहीं करने पर एलाईसी की ओर से भारी चार्ज लगाने की धमकी दी जा रही है. एलआईसी ने ऐसे संदेशों से सचेत और दूर रहने की सलाह दी है.

LIC ने फर्जी संदेश के लिए जारी किया अलर्ट 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, LIC ने एक सार्वजनिक अधिसूचना जारी करते हुए कहा कि साइबर अपराधियों द्वारा इस समय ग्राहकों के पास फर्जी संदेश भेजे जा रहे हैं. संदेशों में कहा जा रहा है कि तुरंत केवाईसी (KYC) करें नहीं, तो एलाईसी ग्राहकों पर जुर्माना लगाएगा. एलआईसी का कहना है कि इस तरह का कोई भी संदेश ग्राहकों को नहीं भेजा गया है और यह फर्जी है. जीवन बीमा पॉलिसियों के लिए अपने ग्राहक को KYC अपडेट करने में विफल रहने पर कोई भी जुर्माना नहीं लगाता है.

LIC ने बताया, झूठी है चेतावनी 

LIC ने ग्राहकों को जानकारी दी है कि इस तरह की चेतावनी झूठी है. एलआईसी की तरफ से इस तरह का संदेश किसी को भी नहीं भेजा है. आप लोग ऐसी कोई भी लिंक नहीं खोलें. एलआईसी ने कहा कि हम अपने ग्राहकों को बेहतर सेवा देने में मदद करने के लिए अपने पॉलिसीधारकों को केवाईसी विवरण को अपडेट करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं, ऐसा करने में विफलता के लिए हमारे द्वारा कोई जुर्माना नहीं लगाया जाता है.

ऐसे करें एलआईसी से संपर्क

  • एलआईसी से आप फोन के जरिये इस नंबर - 022- 6827 6827 पर संपर्क कर सकते हैं.
  • आप इंटरनेट वेबसाइट www.licidia.in पर ऑनलाइन विजिट कर सकते हैं.
  • LIC India Forever के नाम से ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर सोशल मीडिया अकाउंट है, उससे जुड़ सकते हैं.
  • किसी भी नामित एलआईसी एजेंट या शाखा पर जाकर सही जानकारी प्राप्त कर सकते है.

अपना कॉन्टैक्ट डिटेल्स ऐसे करें अपडेट 

  • आपको इसके लिए सबसे पहले https://merchant.licindia.in/LICEPS/portlets/visitor/updateContact/UpdateContactController.jpf पर विजिट करना होगा. 
  • पूरा नाम, जन्म तिथि, कॉन्टैक्ट नंबर दर्ज करें.
  • डिक्लेरेशन पर टिक मार्क करें और सबमिट पर क्लिक करें.
  • अगले पेज में नीति विवरण दर्ज करें और उसे सत्यापित करें.
  • आपकी कॉन्टैक्ट डिटेल्स अपडेट हो जाएगी.

ये भी पढ़ें- Xiaomi Relief: शाओमी को मिली राहत, कंपनी की ₹3700 करोड़ की FD जब्त करने का आदेश कोर्ट से रद्द

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG हुई महंगी, प्याज में 23% का उछाल, कीमतों ने छुआ 7 महीने का हाई
LPG हुई महंगी, प्याज में 23% का उछाल, कीमतों ने छुआ 7 महीने का हाई
Flipkart: बिना ब्याज-बिना क्रेडिट कार्ड के खरीदारी, फ्लिपकार्ट के इस एप पर मिलेगी No Cost EMI
बिना ब्याज-बिना क्रेडिट कार्ड के खरीदारी, फ्लिपकार्ट के इस एप पर मिलेगी No Cost EMI
Tax Exemption Bill: टैक्स में छूट वाला बिल पास, रुपये को मिलेगी मजबूती! विदेशी निवेशकों को बड़ा तोहफा
टैक्स में छूट वाला बिल पास, रुपये को मिलेगी मजबूती! विदेशी निवेशकों को बड़ा तोहफा
MSME Bill: आप भी हैं पेमेंट अटकने से परेशान? MSME बिल लोकसभा से पास, जानें बड़े बदलाव
आप भी हैं पेमेंट अटकने से परेशान? MSME बिल लोकसभा से पास, जानें बड़े बदलाव

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget