एक्सप्लोरर

Xiaomi Relief: शाओमी को मिली राहत, कंपनी की ₹3700 करोड़ की FD जब्त करने का आदेश कोर्ट से रद्द

Xiaomi कंपनी को आज कर्नाटक हाईकोर्ट से राहत मिल गई है. कंपनी की 3,700 करोड़ रुपये की एफडी को जब्त करने का आदेश रद्द कर दिया गया है.

Xiaomi Technology India: कर्नाटक हाईकोर्ट (Karnataka HighCourt) से आज चीन की कंपनी शाओमी (Xiaomi) को राहत मिली है. हाईकोर्ट ने आयकर विभाग (Income Tax Department) बेंगलुरू के उपायुक्त के उस फैसले को रद्द कर दिया है, जिसमें विभाग ने कंपनी की 3,700 करोड़ रुपये की फिक्स्ड डिपाजिट (FD) को जब्त करने का आदेश जारी किया गया था. हालांकि कोर्ट ने कंपनी पर भुगतान को लेकर कुछ शर्तें लगाई हैं. 

अनुमान के आधार पर कोई फैसला नहीं 

हाईकोर्ट ने अपने फैसले में आयकर विभाग बेंगलुरू के उपायुक्त के फैसले को गलत बताया है. कोर्ट ने कहा कि सिर्फ अनुमान के आधार पर ऐसे फैसले सही नहीं हैं. कोर्ट ने अपने फैसले में कहा था कि आदेश में इस बात को लेकर कोई वजह नहीं दी गई कि इस संपत्ति पर रोक क्यों लगाई जा रही है.

न्यायमूर्ति एस आर कृष्ण कुमार ने 16 दिसंबर के अपने फैसले में आयकर उपायुक्त के जब्ती आदेश को रद्द कर दिया है. आयकर उपायुक्त ने 11 अगस्त, 2022 को जब्ती का आदेश जारी किया था. 

जानिए कोर्ट ने क्या कहा 

इस पूरे मामले पर कोर्ट ने कहा कि एसेसमेंट पूरा होने तक शाओमी भारत के बाहर स्थित किसी भी कंपनी या संस्था को रॉयल्टी के रूप में या किसी अन्य रूप में इस सावधि जमा खातों से भुगतान नहीं कर सकेगी. शाओमी सावधि जमा खातों (FD) से ओवरड्रॉफ्ट लेने और भारत के बाहर स्थित कंपनियों या संस्थाओं को ओवरड्रॉफ्ट सुविधा से भुगतान करने के लिए स्वतंत्र है.

कोर्ट ने आयकर विभाग को आकलन वर्ष 2019-20, 2020-21 और 2021-22 के लिए याचिकाकर्ता की मसौदा मूल्यांकन कार्यवाही को 31 मार्च, 2023 को या उससे पहले पूरा करने का निर्देश दिया है. आयकर विभाग ने इस आधार पर जब्ती का आदेश पारित किया था कि चीनी कंपनी भारत में कर भुगतान से बचने के लिए रॉयल्टी देने की आड़ में विदेश में अपनी कमाई भेज रही थी.

भारत में अब तक की सबसे बड़ी जब्ती

न्यायालय ने अपने फैसले में कहा कि अटैचमैंट और इसके इस्तेमाल के उद्देश्यों के बीच सीधा संबंध होना चाहिए. सिर्फ ये सोचना कि असेसमेंट पूरा होने पर टैक्स की बड़ी डिमांड सामने आ सकती है, अटैचमेंट के प्रोविजनल ऑर्डर जारी करने का आधार नहीं बन सकता. 

टैक्स चोरी का लगा आरोप 

इससे पहले फेमा प्राधिकरण ने सितंबर में ही चीनी मोबाइल फोन विनिर्माता शाओमी के बैंक खातों में जमा 5,551 करोड़ रुपये जब्त किए जाने के आदेश को स्वीकृति दे दी. यह भारत में अब तक की सबसे बड़ी जब्ती है. कंपनी पर आरोप है कि उसने देश में टैक्स चोरी के लिए अपने कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों से खरीदे गए उपकरणों की गलत कीमत दिखाई जिससे उसने ऊंची लागत दिखा कर टैक्स बचाया. वहीं उसपर देश से बाहर बड़ी रकम भेजने का भी आरोप है.

ये भी पढ़ें- PM Modi News: पीएम मोदी से मिले एयरबस के CEO, भारत में निवेश को बढ़ाने के दिए संकेत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mutual Fund: सेबी ने आसान बनाए मौत के बाद क्लेम पाने के नियम, म्यूचुअल फंड ट्रांसफर का नया तरीका जानें
सेबी ने आसान बनाए मौत के बाद क्लेम पाने के नियम, म्यूचुअल फंड ट्रांसफर का नया तरीका जानें
E20 Fuel: सरकार E20 पेट्रोल पर पीछे हटेगी या नहीं? संसद में बताया, एथेनॉल से खराब हो रही गाड़ियों पर क्या कहा?
सरकार E20 पेट्रोल पर पीछे हटेगी या नहीं? संसद में बताया, एथेनॉल से खराब हो रही गाड़ियों पर क्या कहा?
E20: एथेनॉल और कच्चा तेल खरीदने के लिए कितना पैसा खर्च करती है सरकार? संसद में बताया प्रति लीटर का हिसाब
एथेनॉल और कच्चा तेल खरीदने के लिए कितना पैसा खर्च करती है सरकार? संसद में बताया प्रति लीटर का हिसाब
अंडे, चिकन और मीट खाने वालों को बड़ा झटका, बढ़ी कीमतें, आने वाले दिनों में राहत मिलेगी या नहीं?
अंडे, चिकन और मीट खाने वालों को बड़ा झटका, बढ़ी कीमतें, आने वाले दिनों में राहत मिलेगी या नहीं?

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा इंटरनेशनल डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है खतरनाक बॉलिंग
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है बॉलिंग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
Embed widget