एक्सप्लोरर

LIC Quarter Results: एलआईसी को हुआ तगड़ा मुनाफा, शेयरहोल्डर्स को मिलने वाला है इतना लाभांश

LIC Huge Profit: भारतीय जीवन बीमा निगम ने अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है. पिछले साल के मुकाबले कंपनी का शुद्ध मुनाफा 49 फीसदी बढ़ा है.

LIC Huge Profit: देश की सबसे बड़ी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी एलआईसी (LIC) ने चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए हैं. एलआईसी को अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 9444 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ है. कंपनी के नेट प्रॉफिट में एक साल पहले की समान तिमाही के मुकाबले लगभग 49 फीसदी का उछाल आया है. एक साल पहले एलआईसी को तीसरी तिमाही में 6334 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हुआ था. यह तेजी प्रीमियम में हुई बढ़ोतरी के चलते हुई है. 

प्रीमियम से होने वाली आय भी बढ़ी

सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (Life Insurance Corporation) ने रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया कि प्रीमियम से होने वाली आय चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में बढ़कर 1.17 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा रही है. एक साल पहले की सामान अवधि में यही आंकड़ा 1.11 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा था. एलआईसी की कुल आय भी दिसंबर तिमाही में बढ़कर 2,12,447 करोड़ रुपये से ज्यादा रही है, जो कि एक साल पहले की समान तिमाही में 1,96,891 करोड़ रुपये थी. 

4 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड मिलेगा 

तिमाही नतीजे घोषित करने के बाद कंपनी के बोर्ड ने 4 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड देने की सिफारिश की है. कंपनी की एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) भी तीसरी तिमाही में बढ़कर 49.66 लाख करोड़ के आंकड़े पर पहुंच गई है. दिसंबर, 2022 की तिमाही में यही आंकड़ा 44.34 लाख करोड़ रहा था. इसमें 12 फीसदी का उछाल आया है. 

9 महीनों में जमकर हुआ मुनाफा 

एलआईसी के चेयरमैन सिद्धार्थ मोहंती के अनुसार, चालू वित्त वर्ष के 9 महीनों में एलआईसी का मुनाफा 26,913 करोड़ रुपये रहा है. दिसंबर, 2022 तक के 9 महीनों में यही आंकड़ा 22,970 करोड़ रुपये रहा था. इरडा (IRDAI) के आंकड़ों के मुताबिक,  लाइफ इंश्योरेंस सेक्टर में 58.90 फीसदी हिस्सेदारी के साथ एलआईसी अभी भी देश की सबसे बड़ी कंपनी बनी हुई है. 

कस्टमर्स के हिसाब से बना रहे प्रोडक्ट 

एलआईसी के बोर्ड ने लाइफ, हेल्थ और जनरल इंश्योरेंस के लिए वन स्टॉप इलेक्ट्रॉनिक प्लेटफॉर्म बनाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है. सिद्धार्थ मोहंती ने कहा कि हमारे प्रोडक्ट्स में विविधता लाने के हम लगातार काम कर रहे हैं. हमारी कोशिश है कि सभी स्टेकहोल्डर्स को लाभ पहुंचे. एलआईसी कस्टमर्स की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने के लिए डिजाइन किए गए नए प्रोडक्ट विकसित कर रही है.

ये भी पढ़ें 

Hero MotoCorp: हीरो मोटो कॉर्प को जबरदस्त मुनाफा, प्रति शेयर 100 रुपये डिविडेंड देने का ऐलान 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सैलरी नहीं, बॉस की वजह से लोग छोड़ रहे नौकरी, 47% ने कहा- कल्चर खराब
सैलरी नहीं, बॉस की वजह से लोग छोड़ रहे नौकरी, 47% ने कहा- कल्चर खराब
IDBI बैंक के कर्मचारियों ने किया भूख हड़ताल का ऐलान, बेचने पर हो रहा बवाल
IDBI बैंक के कर्मचारियों ने किया भूख हड़ताल का ऐलान, बेचने पर हो रहा बवाल
कंडोम पर कितना Tax वसूलती है सरकार? हर साल नवरात्रों में बढ़ जाती है सेल
कंडोम पर कितना Tax वसूलती है सरकार? हर साल नवरात्रों में बढ़ जाती है सेल
मसालों से मेवों तक के बढ़े दाम, धनतेरस की खरीदारी भी पड़ेगी जेब पर भारी
मसालों से मेवों तक के बढ़े दाम, धनतेरस की खरीदारी भी पड़ेगी जेब पर भारी

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget