एक्सप्लोरर

LIC Adani Debt: अडानी की 6 कंपनियों के पास एलआईसी का कर्ज, कम होने के बाद भी इतने हजार करोड़

LIC Adani Debt Value: सरकारी बीमा कंपनी एलआईसी ने न सिर्फ अडानी समूह की कंपनियों के शेयरों में पैसे लगाए हैं, बल्कि उसने इनमें से कुछ को हजारों करोड़ रुपये का कर्ज भी दिया हुआ है...

LIC Adani Debt Exposure: सरकारी बीमा कंपनी एलआईसी (LIC) भारी-भरकम फंड को मैनेज करती है. वह इनमें से कुछ हिस्सा शेयर बाजार (Share Market) में लगाती है, तो कुछ हिस्से को कर्ज के रूप में भी देती है. इससे एलआईसी को अच्छा-खासा रिटर्न भी मिलता है. हालांकि पिछले कुछ समय से एलआईसी के शेयर व कर्ज पोर्टफोलियो पर विवाद हो रहा है. खासकर अडानी समूह की कंपनियों (Adani Group Companies) के शेयरों में एलआईसी के निवेश और इनमें से कुछ कंपनियों को दिए गए कर्ज की खूब चर्चा हुई है. ताजी जानकारी के अनुसार, बीते तीन महीने के दौरान अडानी की कंपनियों को दिए गए एलआईसी के कर्ज में गिरावट आई है.

वित्त मंत्री ने दी ये जानकारी

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन (FM Nirmala Sitharaman) ने सोमवार को संसद में इसके आंकड़ों की जानकारी दी. उन्होंने एक सवाल का लिखित जवाब देते हुए लोक सभा में कहा, अडानी समूह की कंपनियों में एलआईसी का डेट एक्सपोजर (LIC Debt Exposure) कम होकर 05 मार्च को 6,183 करोड़ रुपये पर आ गया. यह एक्सपोजर 31 दिसंबर 2022 को 6,347 करोड़ रुपये था.

वित्त मंत्री ने कहा, भारतीय जीवन बीमा निगम ने बताया है कि अडानी समूह की कंपनियों के पास उसका डेट एक्सपोजर 31 दिसंबर 2022 और 05 मार्च 2023 को क्रमश: 6,347.32 करोड़ रुपये और 6,182.64 करोड़ रुपये था.

अडानी की इन कंपनियों को कर्ज

वित्त मंत्री के जवाब के अनुसार, अडानी समूह की अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन (Adani Ports and SEZ) के पास सबसे ज्यादा 5,388.60 करोड़ रुपये का एक्सपोजर है. इसी तरह अडानी पावर मुंद्रा (Adani Power Mundra) के पास 266 करोड़ रुपये, अडानी पावर महाराष्ट्र लिमिटेड फेज-1 (Adani Power Maharashtra Ltd - Phase I) के पास 81.60 करोड़ रुपये, अडानी पावर महाराष्ट्र लिमिटेड फेज-3 (Adani Power Maharashtra Ltd - Phase III) के पास 254.87 करोड़ रुपये, रायगढ़ एनर्जी जेनरेशन लिमिटेड के पास 45 करोड़ रुपये और रायपुर एनर्जेन लिमिटेड के पास 145.67 करोड़ रुपये का एक्सपोजर है.

सरकारी बैंकों ने ऐसे दिया कर्ज

सीतारामन ने यह भी बताया कि पांच सरकारी आम बीमा कंपनियों ने अडानी समूह की कंपनियों को कोई कर्ज नहीं दिया है. सरकारी बैंकों के कर्ज के बारे में उन्होंने कहा, सरकारी बैंकों ने बताया है कि परियोजनाओं की मुनाफा कमाने की क्षमता का आकलन करने, नकदी के प्रवाह की संभावनाओं को परखने, जोखिमों के ऊपर गौर करने और पर्याप्त सुरक्षा सुनिश्चित करने के बाद कर्ज आवंटित किए गए हैं. कर्ज की किस्तें परियोजनाओं से अर्जित राजस्व से चुकाई जाएंगी, न कि कंपनियों के बाजार पूंजीकरण से.

ये भी पढ़ें: यहां भी टॉप पर टाटा की ये कंपनी, फोर्ब्स ने दी प्रतिष्ठित सूची में जगह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घर बेचकर बचाया टैक्स? 3 साल का ये नियम तोड़ा तो आ सकता है नोटिस
घर बेचकर बचाया टैक्स? 3 साल का ये नियम तोड़ा तो आ सकता है नोटिस
अब विदेश पैसे भेजने से पहले सावधान, पहले जान लें LRS लिमिट और टैक्स के नियम
अब विदेश पैसे भेजने से पहले सावधान, पहले जान लें LRS लिमिट और टैक्स के नियम
यूपी-बिहार में बढ़ रही Loan की मांग, कर्ज पर सिबिल रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
यूपी-बिहार में बढ़ रही Loan की मांग, कर्ज पर सिबिल रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
7 करोड़ का फंड बनाना है तो कितनी SIP करनी होगी? समझें 15 साल का पूरा गणित
7 करोड़ का फंड बनाना है तो कितनी SIP करनी होगी? समझें 15 साल का पूरा गणित

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
यूपी में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
Fridge Cooling System : फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
Embed widget