एक्सप्लोरर

1 अरब डॉलर का IPO लॉन्च करने की तैयारी में है शार्क टैंक के इस जज की कंपनी, हर शहर में मिल जाएगा इसका स्टोर

Lenskart IPO: आईवियर कंपनी लेंसकार्ट अब आईपीओ के जरिए 1 अरब डॉलर जुटाने का प्लान बना रही है. कंपनी ने इसके लिए बैंकरों से संपर्क किया है.

Lenskart IPO: चश्मा बनाने वाली आईवियर स्टार्टअप लेंसकार्ट (Lenskart) अब शेयर मार्केट में एंट्री करने की तैयारी में है. इसके लिए बैंकरों से बातचीत चल रही है. कंपनी का मकसद IPO के जरिए 75 करोड़ डॉलर से 1 अरब डॉलर तक जुटाने का है. इंडस्ट्री के सूत्रों की दी गई जानकारी के मुताबिक, कंपनी 7-8 अरब डॉलर के वैल्यूएशन की उम्मीद कर रही है और फाइनेंशियल ईयर 2026 के आखिर तक इसकी लिस्टिंग होने की संभावना है.

कंपनी के इस फैसले से परिचित एक व्यक्ति ने कहा, आईपीओ को अगले महीने लॉन्च किया जाएगा. पिछले साल एक अमेरिकी ब्रोकरेज कंपनी ने लेंसकार्ट का वैल्यूएशन बढ़ाकर 5.6 बिलियन कर दिया था.  कंपनी के वैल्यूएशन के आधार पर यह 30 सितंबर तक लेंसकार्ट की उम्मीद की जा रही वैल्यूशन में 12 परसेंट की बढ़त को दर्शाता है. 

2024 में कंपनी को हुआ 10 करोड़ का घाटा

Entrackr की रिपोर्ट के अनुसार, फाइनेंशियल ईयर 2023 में लेंसकार्ट का रेवेन्यू 3,788 करोड़ से 2024 में 43 परसेंट बढ़कर 5,427.7 करोड़ हो गया. लेंसकार्ट चश्मे का फ्रेम, लेंस, गॉगल्स और आई चेकअप जैसी सर्विस के जरिए अपना मुनाफा कमाती है. Entrackr के मुताबिक, कॉस्ट इफेक्टिव मैनेजमेंट के चलते फाइनेंशियल ईयर 2023 में लेंसकार्ट ने 63 करोड़ के हुए घाटे को 2024 में 84 परसेंट कम कर 10 करोड़ कर दिया. 

नई पीढ़ी की कई बड़ी कंपनियों को देगी टक्कर

कंपनी ने पिछले साल जून में फिडेलिटी मैनेजमेंट एंड रिसर्च कंपनी और टेमासेक से 200 मिलियन डॉलर जुटाए. अगर कंपनी लिस्ट हो जाती है, तो यह नई पीढ़ी की कई बड़ी कंपनियों में शामिल हो जाएगी, जो शेयर बाजार में लिस्टेड हैं जैसे कि Swiggy, Zomato और Paytm.बता दें कि एशिया में लेंसकार्ट के 2500 स्टोर्स में से 2,000 अकेले भारत में है. 

मेगा फैक्ट्री बनाने का कंपनी का प्लान

पिछले साल अप्रैल में कंपनी के को-फाउंडर और सीईओ पीयूष बंसल ने LinkedIn पर पोस्ट किया था कि मेगा फैक्ट्री बनाने के लिए कंपनी को 25 एकड़ की जमीन की तलाश है, जो बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 60 किलोमीटर के दायरे में हो. लेंसकार्ट का प्लान तेलंगाना में भी 1,500 करोड़ के इंवेस्टमेंट से सबसे बड़ी आईवियर मैन्युफैक्चरिंग यूनिट बनाने की है.   

ये भी पढ़ें: 

AI की वजह से चली जाएंगी ये सभी नौकरियां, रिपोर्ट में हुआ डरा देने वाला खुलासा

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जुलाई 2027 तक का अल्टीमेटम, पूरी तरह से बंद होंगी पेट्रोल वाली बाइक टैक्सी
जुलाई 2027 तक का अल्टीमेटम, पूरी तरह से बंद होंगी पेट्रोल वाली बाइक टैक्सी
क्या सस्ता होगा डीजल? रूस के नए फैसले से अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल
क्या सस्ता होगा डीजल? रूस के नए फैसले से अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल
पुराने 5 के नोट के बदले 17 लाख का लालच, गुजरात के किसान से 1 लाख की ठगी
पुराने 5 के नोट के बदले 17 लाख का लालच, गुजरात के किसान से 1 लाख की ठगी
सोने- चांदी के भाव में कितना बदलाव, जानें दिल्ली से पटना तक 24K, 22K और 18K के रेट
सोने- चांदी के भाव में कितना बदलाव, जानें दिल्ली से पटना तक 24K, 22K और 18K के रेट

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
महंगा मॉडल नहीं, फिर भी सनरूफ का मजा, देखें 5 ऑप्शन
महंगा मॉडल नहीं, फिर भी सनरूफ का मजा, देखें 5 ऑप्शन
Embed widget