एक्सप्लोरर

Reliance Capital: रिलायंस कैपिटल मामले में हिंदुजा ग्रुप को झटका, 27 मई तक करना होगा पूरा भुगतान

RCap Hinduja Deal: इन्सॉल्वेंसी की प्रक्रिया से गुजर रही कंपनी रिलायंस कैपिटल के लिए हिंदुजा समूह की बोली चुनी गई थी. उसके बाद अब समूह को पूरा पेमेंट करना है...

कई क्षेत्रों में कारोबार करने वाले समूह हिंदुजा ग्रुप को रिलायंस कैपिटल के मामले में झटका लगा है. इन्सॉल्वेंसी की प्रक्रिया से गुजर रही कंपनी रिलायंस कैपिटल के कर्जदाताओं ने पूरा पेमेंट करने के लिए हिंदुजा ग्रुप को अतिरिक्त समय देने से मना कर दिया है.

डेडलाइन बढ़ाने से इनकार

मिंट की एक रिपोर्ट में मामले से जुड़े लोगों के हवाले से बताया गया है कि कर्जदाताओं ने हिंदुजा ग्रुप को अतिरिक्त समय देने से मना किया है. उन्होंने हिंदुजा ग्रुप को इस बारे में साफ-साफ बता दिया है कि पूरा पेमेंट करने के लिए उसे और समय नहीं दिया जा सकता है. मतलब अगर यह जानकारी सही है तो हिंदुजा समूह को रिलायंस कैपिटल के लिए पूरा पेमेंट डेडलाइन से पहले क्लियर करना होगा.

पेमेंट करने के लिए इतना समय

रिलायंस कैपिटल अनिल अंबानी की अगुवाई वाले रिलायंस समूह की प्रमुख कंपनियों में गिनी जाती थी. हिंदुजा समूह को रिलायंस कैपिटल के अधिग्रहण के लिए पूरा पेमेंट 27 मई तक करना है. इसके लिए 27 मई की डेडलाइन तय की गई है. अब चूंकि डेडलाइन नहीं बढ़ाई जा रही है, ऐसे में हिंदुजा समूह को उससे पहले 8 हजार करोड़ रुपये का पूरा भुगतान करना होगा. समूह को यह भुगतान पूरा कैश में ही करना है.

कर्जदाताओं को इस बात का शक

हिंदुजा समूह ने कर्जदाताओं से पूरा पेमेंट करने के लिए कुछ अतिरिक्त समय देने की मांग की थी. समूह का कहना था कि उसे कुछ नियामकीय व कानूनी मंजूरियां पाने में समय लग रहा है. ऐसे में उसे पूरे 8 हजार करोड़ रुपये का भुगतान क्लियर करने में कुछ ज्यादा समय लग सकता है. हालांकि कर्जदाताओं को लगता है कि हिंदुजा समूह रिजॉल्यूशन प्लान के क्रियान्वयन में देरी करने के लिए जानबूझकर ये प्रयास कर रहा है.

चेयरमैन ने किया था ये दावा

हिंदुजा समूह की होल्डिंग कंपनी इंडसइंड इंटरनेशनल होल्डिंग्स लिमिटेड यानी आईआईएचएल के चेयरमैन अशोक हिंदुजा ने इसी महीने की शुरुआत में दावा किया था कि सिर्फ इरडा को छोड़कर किसी और मंजूरी की अब जरूरत नहीं है. उन्होंने ये भी दावा किया था कि बीमा नियामक की मंजूरी मिलने के बाद उनका समूह 48 घंटे में पूरा पेमेंट क्लियर कर सकता है.

ये भी पढ़ें: भूलकर भी न करें आधार से जुड़े ये काम, जेल के साथ हो सकता है तगड़ा जुर्माना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घर बेचकर बचाया टैक्स? 3 साल का ये नियम तोड़ा तो आ सकता है नोटिस
घर बेचकर बचाया टैक्स? 3 साल का ये नियम तोड़ा तो आ सकता है नोटिस
अब विदेश पैसे भेजने से पहले सावधान, पहले जान लें LRS लिमिट और टैक्स के नियम
अब विदेश पैसे भेजने से पहले सावधान, पहले जान लें LRS लिमिट और टैक्स के नियम
यूपी-बिहार में बढ़ रही Loan की मांग, कर्ज पर सिबिल रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
यूपी-बिहार में बढ़ रही Loan की मांग, कर्ज पर सिबिल रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
7 करोड़ का फंड बनाना है तो कितनी SIP करनी होगी? समझें 15 साल का पूरा गणित
7 करोड़ का फंड बनाना है तो कितनी SIP करनी होगी? समझें 15 साल का पूरा गणित

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो
UP में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
यूपी में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
Fridge Cooling System : फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
Embed widget