एक्सप्लोरर

Aadhaar Offences: भूलकर भी न करें आधार से जुड़े ये काम, जेल के साथ हो सकता है तगड़ा जुर्माना

Aadhaar-related Crimes: आधार या उससे जुड़ी जानकारियों से छेड़छाड़ करना, आधार नंबर या उससे जुडी जानकारियों का गलत इस्तेमाल करना, ये सब आधार एक्ट में गंभीर अपराध माने गए हैं...

आधार आज के समय में बहुत जरूरी दस्तावेज बन चुका है. बैंक में अकाउंट खुलवाना हो या नया सिम कार्ड लेना हो, आधार की जरूरत पड़ ही जाती है. इसके चलते कई सारे काम आसान हो गए हैं और चुटकियों में संभव हो गए हैं. इसके साथ ही आधार से जुड़े अपराधों में भी तेजी आई है. हालांकि आधार से जुड़ी गड़बड़ियां बहुत भारी पड़ जाती हैं, क्योंकि इनके लिए भारी-भरकम जुर्माने से लेकर जेल तक की सजा का प्रावधान किया गया है.

इस तरह से होता है गलत इस्तेमाल

आधार कार्ड से जुड़ा सबसे बड़ा रिस्क है फ्रॉड का. अगर गलती से किसी के हाथ आपका आधार या आधार से जुड़ी जानकारियां लग जाती हैं, तो उनका दुरुपयोग किया जा सकता है. ये दुरुपयोग वित्तीय नुकसान से लेकर पहचान की चोरी यानी आइडेंटिटी थेफ्ट तक के हो सकते हैं. आधार से जुड़ी जानकारियों का इस्तेमाल कर आपके बैंक अकाउंट से पैसे निकाले जा सकते हैं. आपके नाम पर सिम कार्ड लिया जा सकता है और उसका गलत कामों में इस्तेमाल किया जा सकता है.

आपको हो सकती हैं ये परेशानियां

अगर इस तरह का कोई अपराध होता है, उसमें आधार कार्ड के मूल धारक को काफी परेशानियां उठानी पड़ती हैं. उदाहरण के लिए- अगर किसी ने आपके आधार का इस्तेमाल कर फाइनेंशियल फ्रॉड किया तो आपके बैंक अकाउंट को खाली किया जा सकता है और आपकी सेविंग व कमाई को चूना लगाया जा सकता है. इसी तरह सिम कार्ड लेने या होटल बुक करने में आपके आधार का इस्तेमाल होता है तो आपको पुलिस-प्रशासन के झमेले में फंसना पड़ सकता है.

क्या कहता है आधार का कानून?

आधार के धारकों को इस तरह के अपराधों और आधार व उससे जुड़ी जानकारियों के दुरुपयोग से बचाने के लिए कानूनी उपाय किए गए हैं. आधार अधिनियम 2016 (संशोधित) के तहत आधार से जुड़े अपराध और उन अपराधों के मामले में दी जाने वाली सजा के उपाय हुए हैं.

इन मामलों में 3 साल तक की जेल

आधार एनरॉलमेंट में गलत जानकारी देने पर 3 साल की जेल या 10 हजार का जुर्माना या दोनों हो सकता है. अगर कोई व्यक्ति किसी आधार नंबर का इस्तेमाल कर उसमें नाम-पता या बायोमीट्रिक की जानकारियों के साथ छेड़छाड़ करता है तो ऐसी स्थिति में भी 3 साल की जेल या 10 हजार का जुर्माना या दोनों की सजा हो सकती है.

इस अपराध में 1 लाख का जुर्माना

अगर कोई अपने आप को अधिकृत बताकर गलत तरीके से आपसे आधार से जुड़ी जानकारियां जमा करता है, तो इस मामले में भी सजा का प्रावधान है. अगर अपराध करने वाला इंडिविजुअल हुआ तो उसे 3 साल तक की जेल या 10 हजार का जुर्माना या दोनों हो सकता है. कंपनी के मामले में जुर्माने की रकम बढ़कर 1 लाख रुपये हो जाती है. अनाधिकृत इस्तेमाल में भी यही सजा है.

इन मामलों में सबसे कड़ी सजा

आधार के सेंट्रल रिपॉजिटरी में सेंध लगाने पर कम से कम 10 लाख रुपये के जुर्माने और 10 साल तक की जेल की सजा का प्रावधान है. रिपॉजिटरी में डेटा से छोड़छाड़ करने पर भी इतनी ही सजा मिल सकती है.

ये भी पढ़ें: स्पेशल कारोबार की अच्छी शुरुआत, खुलते ही 74 हजार के पार निकला सेंसेक्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

50 Rupee: 100- 200 ही नहीं 50 रुपये के नकली नोट से भी हो सकती है धोखाधड़ी, इस तरह पहचानें असली नोट
100- 200 ही नहीं 50 रुपये के नकली नोट से भी हो सकती है धोखाधड़ी, इस तरह पहचानें असली नोट
Plastic Note: भारत में आने वाले प्लास्टिक नोटों में होंगे हाईटेक सिक्योरिटी फीचर्स! जानिए और किन देशों में चल रही है ये करेंसी
भारत में आने वाले प्लास्टिक नोटों में होंगे हाईटेक सिक्योरिटी फीचर्स! जानिए और किन देशों में चल रही है ये करेंसी
Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर संसद में गूंजे सवाल, सरकार ने समझाया फ्यूल पर टैक्स का गणित
पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर संसद में गूंजे सवाल, सरकार ने समझाया फ्यूल पर टैक्स का गणित
India-China Border Trade: 6 साल बाद भारत-चीन ट्रेड को मिली हरी झंडी, 1 अगस्त से सस्ते मिलेंगे तिब्बती ऊन और पश्मीना
6 साल बाद भारत-चीन ट्रेड को मिली हरी झंडी, 1 अगस्त से सस्ते मिलेंगे तिब्बती ऊन और पश्मीना

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget