एक्सप्लोरर

Kumar Mangalam Birla: आदित्य बिड़ला इंश्योरेंस ब्रोकर्स को बेचने की तैयारी में कुमार मंगलम, ये है सबसे बड़ी वजह

Insurance Brokerage Unit: आदित्य बिड़ला कैपिटल लिमिटेड अपनी इंश्योरेंस ब्रोकरेज यूनिट आदित्य बिड़ला इंश्योरेंस ब्रोकर्स लिमिटेड को बेचने जा रही है.

Selling Aditya Birla Insurance Brokerage Units : आदित्य बिड़ला ग्रुप (Aditya Birla Group) से बड़ी खबर सामने आ रही है. देश के दिग्गज उद्योगपति कुमार मंगलम बिड़ला (Kumar Mangalam Birla) 19 साल पुराने इंश्योरेंस ब्रोकरेज कारोबार को बेचने की तैयारी में है. कुमार मंगलम की अगुवाई वाला आदित्य बिड़ला ग्रुप अपने फाइनेंशियल सर्विसेज बिजनस (Financial Services Business) को रिस्ट्रक्चर करने की दिशा में कदम बढ़ा रही है.

क्या है फैसला 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आदित्य बिड़ला कैपिटल लिमिटेड (Aditya Birla Capital Ltd) अपनी इंश्योरेंस ब्रोकरेज यूनिट आदित्य बिड़ला इंश्योरेंस ब्रोकर्स लिमिटेड (Aditya Birla Insurance Brokers Ltd) को बेचने की तैयारी में है. एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि, आदित्य बिड़ला कैपिटल लिमिटेड ने इसके लिए संभावित खरीदारों के साथ बातचीत की है. 

रिस्ट्रक्चर होगा बिजनेस 

सूत्रों के अनुसार, 31 मार्च, 2021 को खत्म होने वाले वित्त वर्ष में कंपनी का रेवेन्यू मात्र 6 अरब रुपये था. शेयरहोल्डर्स का रिटर्न बढ़ाने के लिए आदित्य बिड़ला कैपिटल की सीईओ विशाखा मूल्ये (CEO Vishakha Mulye) कंपनी के बिजनस को रिस्ट्रक्चर करने का प्रयास कर रही हैं. कंपनी का बिजनेस एसेट मैनेजमेंट से लेकर मोर्टगेज फाइनेंसिंग तक फैला है.

कब शुरू हुआ कारोबार 

आदित्य बिड़ला कैपिटल 19 साल पहले इस बिजनेस में उतरी थी, लेकिन वह कोई खास मुकाम हासिल नहीं कर सकी है. यह देश की सबसे बड़ी कंपोजिट इंश्योरेंस कंपनियों में शामिल है. इस कंपनी ने लाइफ और नॉन-लाइफ दोनों तरह की पॉलिसी की सुविधा के लिए काम किया हैं. कंपनी के देश में 11 जगह ऑफिस हैं. जहां 350 से अधिक कर्मचारी काम कर रहे हैं. आदित्य बिड़ला इंश्योरेंस ब्रोकर्स लिमिटेड विभिन्न कंपनियों और लोगों को ब्रोकिंग और एडवाइजरी सर्विसेज देती है. साथ ही यह इंश्योरेंस कंपनियों को रि-इंश्योरेंस सॉल्यूशंस भी देती है. 

कैसा रहा शेयर प्राइस

साल 2017 में आदित्य बिड़ला कैपिटल शेयर बाजार में लिस्ट हुआ था, लेकिन इसके शेयर की कीमत कभी भी अपनी लिस्टिंग प्राइस से ऊपर नहीं गई है. कंपनी 31 मार्च तक अपनी इंश्योरेंस ब्रोकरेज यूनिट को बेचने की डील पूरी करना चाहती है. इस बारे में अभी कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है. वही आदित्य बिड़ला ग्रुप के प्रवक्ता ने इस पर टिप्पणी करने से इन्कार कर दिया है.

ये भी पढ़ें-

Chinese Company: संसद में मोदी सरकार का बड़ा बयान, देश में चीन की 174 कंपनियां है रजिस्टर्ड, बैन का इरादा नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
गूगल पर 9800 करोड़ का जुर्माना लगते ही भड़के ट्रंप, EU के खिलाफ दी ट्रेड वॉर की चेतावनी
गूगल पर 9800 करोड़ का जुर्माना लगते ही भड़के ट्रंप, EU के खिलाफ दी ट्रेड वॉर की चेतावनी
Gold- Silver Price Today: क्या सावन में सस्ता होगा सोना? जानें आज 25 जुलाई को कितना है सोने- चांदी का भाव
Gold- Silver Price Today: क्या सावन में सस्ता होगा सोना? जानें आज 25 जुलाई को कितना है सोने- चांदी का भाव
CJP Protest: 'महंगा' पड़ रहा जंतर मंतर प्रदर्शन, वीकएंड पर ओला उबर रैपिडो का किराया बढ़ा! मेट्रो स्टेशन बंद होने से परेशानी
'महंगा' पड़ रहा जंतर मंतर प्रदर्शन, वीकएंड पर ओला उबर रैपिडो का किराया बढ़ा! मेट्रो स्टेशन बंद होने से परेशानी

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे ने जीता टॉस, जानें भारत की प्लेइंग इलेवन में कितने बदलाव हुए?
दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे ने जीता टॉस, जानें भारत की प्लेइंग इलेवन में कितने बदलाव हुए?
'तानाशाही नहीं चलेगी, सरकार को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जानें क्या बोलीं प्रियंका गांधी?
'तानाशाही नहीं चलेगी, सरकार को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जानें क्या बोलीं प्रियंका गांधी?
'नकल माफिया मिट्टी में...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच सीएम योगी का बड़ा बयान
'नकल माफिया मिट्टी में...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच सीएम योगी का बड़ा बयान
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'घबराहट में सरकार ने...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'घबराहट में सरकार ने...'
Embed widget