एक्सप्लोरर

AI Unicorn: देश को मिला पहला एआई यूनिकॉर्न, ‘कृत्रिम’ को 5 करोड़ डॉलर की फंडिंग, एक अरब डॉलर हुई मार्केट वैल्यू

Bhavish Aggarwal Krutrim: ओला के सीईओ भाविश अग्रवाल के स्टार्टअप कृत्रिम को देश के पहले एआई यूनिकॉर्न होने का दर्जा मिल गया है. स्टार्टअप ने फंडिंग का पहला राउंड पूरा होने के बाद यह ऐलान किया.

Bhavish Aggarwal Krutrim: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दौड़ में भारत को बड़ी सफलता मिली है. एआई स्टार्टअप कृत्रिम (Krutrim) को देश का पहला एआई यूनिकॉर्न (AI Unicorn) होने का दर्जा मिल गया है. ओला (OLA) के सीईओ भाविश अग्रवाल (Bhavish Aggarwal) के एआई स्टार्टअप कृत्रिम को 5 करोड़ डॉलर की फंडिंग मिली है. मैट्रिक्स पार्टनर्स इंडिया और अन्य निवेशकों ने कृत्रिम की मार्केट वैल्यू 1 अरब डॉलर लगाई है. इसके साथ ही वह देश का पहला एआई यूनिकॉर्न स्टार्टअप बन गया है. 

एक महीना पहले ही लॉन्च किया था भाषा मॉडल

एआई स्टार्टअप कृत्रिम ने लगभह एक महीना पहले ही अपना भाषा मॉडल लॉन्च किया था. कृत्रिम कंपनी का मॉडल केवल भाषाओं तक सीमित नहीं है. यह स्टार्टअप डेटा सेंटर विकसित कर रहा है. साथ ही एआई इकोसिस्टम के लिए सर्वर और सुपर कंप्यूटर बनाने की योजना भी बना रहा है. भाविश अग्रवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया कि कृत्रिम ने अपना पहला फंडिंग राउंड सफलता से पूरा कर लिया है. यह न केवल कंपनी बल्कि भारत के लिए भी एक ऐतिहासिक क्षण है. भारत को अपना एआई बनाना है. कृत्रिम के जरिए हम यह सपना पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे.

कई भारतीय भाषाओं में काम करने में सक्षम 

भाविश अग्रवाल ने बताया कि भारतीय डेटा पर ध्यान केंद्रित करते हुए कृत्रिम को 2 ट्रिलियन से ज्यादा टोकन पर ट्रेनिंग दी गई है. यह कई भारतीय भाषाओं में काम करने की ताकत रखता है. कृत्रिम न केवल कई भारतीय भाषाओं को समझ लेता है बल्कि आसानी से उनमें जवाब देने की क्षमता भी रखता है. इसके भाषा मॉडल में फिलहाल कृत्रिम बेस और कृत्रिम प्रो शामिल हैं. हमने इन्हें मल्टीमॉडल फीचर्स और व्यापक ज्ञान की क्षमता के साथ विकसित किया है. यह मॉडल कई भाषाओं के बीच आसानी से स्विच कर सकता है. यह आपको बंगाली कविता, बॉलीवुड फिल्मों की जानकारी और मसाला डोसा की रेसिपी तक आसानी से बता सकता है.

फरवरी में आएगा कृत्रिम का बीटा वर्जन

कृत्रिम का बीटा वर्जन फरवरी, 2024 से लोगों के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा. इसकी मदद से एआई एप्लिकेशन बनाने के लिए एपीआई भी उपलब्ध कराई जाएगी. भारत अब बड़े भाषा मॉडल बनाने की ग्लोबल दौड़ में शामिल हो गया है.

ये भी पढ़ें 

Young Liu: फॉक्सकॉन के सीईओ यंग लियू को पद्म भूषण सम्मान, पूरी दुनिया में है कंपनी का दबदबा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेट्रो शहरों से दूर छिपी प्रतिभाओं को मिलेगा मौका, अदाणी ग्रुप की 'वंदे भारतम्' पहल शुरू
मेट्रो शहरों से दूर छिपी प्रतिभाओं को मिलेगा मौका, अदाणी ग्रुप की 'वंदे भारतम्' पहल शुरू
गांव में करना चाहते हैं अपना बिजनेस, सरकार से कैसे मिल सकती है मदद?
गांव में करना चाहते हैं अपना बिजनेस, सरकार से कैसे मिल सकती है मदद?
Flipkart: बिना ब्याज-बिना क्रेडिट कार्ड के खरीदारी, फ्लिपकार्ट के इस एप पर मिलेगी No Cost EMI
बिना ब्याज-बिना क्रेडिट कार्ड के खरीदारी, फ्लिपकार्ट के इस एप पर मिलेगी No Cost EMI
दुकानदारों और व्यापारियों के लिए भी UPI फ्री, ट्रांजैक्शन पर नहीं लगेगी कोई फीस
दुकानदारों और व्यापारियों के लिए भी UPI फ्री, ट्रांजैक्शन पर नहीं लगेगी कोई फीस

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget