एक्सप्लोरर

इनकम टैक्स रिटर्न भरने वक्त बहुत काम आती है इन बेसिक टर्म्स की जानकारी

इनकम टैक्स रिटर्न सदा टाइम से भर देना चाहिए. अगर कुछ बेसिक टर्म्स की जानकारी पहले से पता हो तो आईटीआर फाइल करना बेहद आसान हो जाता है.

नई दिल्ली: आपको अगर इनकम टैक्स रिटर्न भरना है तो कुछ बेसिक टर्म्स की जानकारी जरूर रखनी चाहिए. यह जानकारी आपको आईटीआर भरते समय बहुत काम आएगी.

करदाता: आयकर अधिनियम की धारा 2(7) के अनुसार वह व्यक्ति जो आयकर विभाग को राशि (ब्याज दंड आदि) देने के लिए जिम्मेदार है करदाता कहलाता है.

फाइनेंशियल इयर: एक अप्रैल से 31 मार्च तक के समय को फाइनेंशिल इयर कहते हैं. उदाहरण के तौर पर एक अप्रैल 2017 से 31 मार्च 2018 तक के समय को फाइनेंशिल इयर 2017-18 कहा जाएगा.

एसेसमेंट ईयर:  एक जनवरी से शुरू होकर नया साल 31 दिसंबर को खत्म होता है लेकिन इनकम टैक्स रिटर्न में एक अप्रैल से शुरू होकर अगले साल 31 मार्च तक कमाई का हिसाब लिया जाता है. इनकम टैक्स एक्ट के मुताबिक यह समय फाइनेंशियल ईयर कहलाता है. एक फाइनेंशियल ईयर में कमाई का टैक्स अगले फाइनेंशियल ईयर में लिया जाता है. इसे आप ऐसे समझें जिस साल आप कमाई करते हैं वह फाइनेंशियल ईयर कहलाता है, उसके अगले साल जब आप टैक्स भरते हैं तो वह उस साल के लिए एसेसमेंट ईयर कहलाता है.

डिडक्शन: इनकम टैक्स विभाग आयकर नियमों के तहत आपको कई तरह के निवेश और खर्च पर टैक्स छूट देता है. आप जो निवेश करते हैं इसके आधार पर टैक्स छूट का दावा करते हैं. इस पर आयकर विभाग आपको टैक्स रिफंड करता है. टैक्स में मिलने वाली छूट डिडक्शन कहलाती है.

ग्रॉस इनकम: करदाता की टैक्स-फ्री आमदनी और अलाउंसेस को घटाने के बाद साल की कुल आय को ग्रॉस इनकम कहा जाता है. ग्रॉस इनकम हमेशा 80C से 80U तक मिलने वाले डिडक्शन से पहले वाली इनकम होती है.

टैक्सेबल इनकम: ग्रॉस इनकम में आयकर की धारा 80C से 80U तक मिलने वाली टैक्स छूट लेने के बाद जो इनकम आती है, उसे टैक्सेबल इनकम कहते हैं.

टीडीएस: आपकी आमदनी पर सरकार टैक्स काटती है. इसे टैक्स डिडक्टेड ऐट सोर्स कहते हैं. आपकी कंपनी टैक्स की रकम काटकर बाकी रकम आपको सैलरी में देती है. कंपनी जितना टैक्स काटती है उसे आयकर विभाग के खाते में जमा करती है.

यह भी पढ़ें:

क्रेडिट कार्ड पर लगते हैं ये 5 चार्ज, इनकी जानकारी होना है जरूरी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

8th Pay Commission: रेलवे सुपरवाइजर्स की मांग, वार्षिक वेतन वृद्धि 5% की जाए
8th Pay Commission: रेलवे सुपरवाइजर्स की मांग, वार्षिक वेतन वृद्धि 5% की जाए
क्या दिल्ली में आज भी बंद हैं शराब के ठेके?
क्या दिल्ली में आज भी बंद हैं शराब के ठेके?
मस्क का अंबानी पर तीखा हमला, Starlink महंगा है तो फिर डर किस बात का?
मस्क का अंबानी पर तीखा हमला, Starlink महंगा है तो फिर डर किस बात का?
11 अक्टूबर को पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव या राहत? जानें दिल्ली, नोएडा, मुंबई, पटना और लखनऊ में आज का रेट
11 अक्टूबर को पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव या राहत? जानें दिल्ली, नोएडा, मुंबई, पटना और लखनऊ में आज का रेट

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
संजय दत्त ने की ‘हनुमान अंश’ की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर को हर प्रोजेक्ट में साथ देने का किया वादा
संजय दत्त ने की 'हनुमान अंश' की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर के काम को बताया काबिल-ए-तारीफ
शाई होप तोड़ेंगे क्रिस गेल के 3 सबसे बड़े रिकॉर्ड, आज है भारत-वेस्टइंडीज तीसरा टी20
शाई होप तोड़ेंगे क्रिस गेल के 3 सबसे बड़े रिकॉर्ड, आज है भारत-वेस्टइंडीज तीसरा टी20
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
सुबह उठकर अपनी गर्लफ्रेंड को कभी न करें ऐसे मैसेज, बिगड़ सकता है रिश्ता
सुबह उठकर अपनी गर्लफ्रेंड को कभी न करें ऐसे मैसेज, बिगड़ सकता है रिश्ता
Bluetooth हमेशा ऑन रखने से फोन पर क्या असर पड़ता है? जानें
Bluetooth हमेशा ऑन रखने से फोन पर क्या असर पड़ता है? जानें
Embed widget