एक्सप्लोरर

 किसी शख्स की मौत के बाद उनके पैन, आधार और पासपोर्ट जैसे डॉक्यूमेंट का क्या करें, जानें

हर व्यक्ति के लिए पैन कार्ड, आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड जैसे दस्तावेज अहम होते हैं. इनके बिना कई जरूरी काम अटक जाते हैं. लेकिन किसी की मौत के बाद इनका क्या करना चाहिए आपको इसके बारे में बताते हैं. 

पैन कार्ड,आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड और पासपोर्ट जैसे दस्तावेज हर व्यक्ति के लिए अहम होते हैं. इन दस्तावेज के बिना वित्तीय लेनदेन सहित कई जरूरी काम अटक जाते हैं. इसके साथ ही इनके जरिए ही सरकारी योजनाओं का लाभ मिलता है और सरकारी पहचान के रूप में काम आते हैं. लेकिन क्या आपको मालूम है कि किसी शख्स की मृत्यु के बाद इन दस्तावेजों का क्या होता है. क्या ये दस्तावेज अपने आप कैंसिल हो जाते हैं या फिर मृतक के नॉमिनी को इन्हें कैंसिल कराना होता है. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं. 

आधार कार्ड
किसी व्यक्ति की मौत होने के बाद उसके आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल नहीं हो, इसका ध्यान मृतक के परिवार को रखना होता है. भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) के पास मृतक के आधार कार्ड को कैंसिल करने की कोई प्रोसेस नहीं होती है. ऐसे में किसी की मौत की जानकारी को आधार डेटाबेस में अपडेट नहीं कराया जा सकता. यदि मृतक कोई सरकारी योजना का लाभ ले रहा था और वह आधार से लिंक है तो परिवार को इसकी जानकारी उससे जुड़े विभाग को देनी होती है.

पैन कार्ड की प्रोसेस
पैन कार्ड इनकम टैक्स फाइल करने सहित कई वित्तीय कार्यों लिए जरूरी होता है. यह आपके बैंक अकाउंट्स से भी लिंक होता है. ऐसे में किसी शख्स की मौत होने के बाग उसके परिजनों को इनकम टैक्स विभाग में संपर्क करके पैन कार्ड सरेंडर करना चाहिए. पैन कार्ड सरेंडर करने से पहले मृतक के सभी अकाउंट बंद करवाने चाहिए.

वोटर आईडी कार्ड
वोटर आईडी कार्ड वोट डालने के साथ –साथ पहचान के रूप में भी काम आता है. किसी की मौत के बाद इसको कैंसिल कराया जा सकता है. मृतक का कोई परिजन चुनाव कार्यालय में जाकर फॉर्म नंबर सात भरकर इसे कैंसिल करवा सकता है. वोटर आईडी कार्ड कैंसिल कारने के लिए मृतक का मृत्यु प्रमाण पत्र जरूरी होता है.

पासपोर्ट 
किसी शख्स की मौत होने के बाद पासपोर्ट को कैंसिल कराने या सरेंडर करने का कोई नियम नहीं है. ऐसे में  जब पासपोर्ट का टाइम पीरियड पूरा हो जाता है तो यह अमान्य हो जाता है.

यह भी पढे़ं-

ITR फाइल करने से पहले जानिए कैसे कैलकुलेट करेंगे अपना HRA,कितना टैक्स डिडक्शन मिलेगा 

किराये के घर में रहते हैं तो HRA पर आप कैसे बचा सकते हैं टैक्स, कितना मिलेगा टैक्स डिडक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

8 महीने पहले हुई भविष्यवाणी सच! Google Gemini का चेहरा बने शाहरुख खान
8 महीने पहले ही हो गई थी भविष्यवाणी, अब Google Gemini का चेहरा बने शाहरुख खान
कहीं दिवालिया न हो जाए पाकिस्तान! देश पर 83 हजार अरब का उधार
कहीं दिवालिया न हो जाए पाकिस्तान! देश पर 83 हजार अरब का उधार
18000 करोड़ में अंबानी की कंपनी खरीदने जा रहा बैंक ऑफ अमेरिका, जानें किस बात की हुई डील?
18000 करोड़ में अंबानी की कंपनी खरीदने जा रहा बैंक ऑफ अमेरिका, जानें किस बात की हुई डील?
CEO या मैनेजर के असली नंबर से आ सकता है पेमेंट का मैसेज, बॉस स्कैम से बचकर रहे
CEO या मैनेजर के असली नंबर से आ सकता है पेमेंट का मैसेज, बॉस स्कैम से बचकर रहे

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
टीम इंडिया को फंसाने के लिए कौन सी चाल खेल रहा श्रीलंका? गॉल की पिच पर किया ये काम
टीम इंडिया को फंसाने के लिए कौन सी चाल खेल रहा श्रीलंका? गॉल की पिच पर किया ये काम
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
Embed widget