एक्सप्लोरर

सोने में तेजी-चांदी में जबरदस्त उछाल, जानें आज के गोल्ड और सिल्वर के दाम

सोने में तो तेजी बनी ही हुई है वहीं चांदी की चमक भी लगातार बढ़ रही है. जानें आज के कारोबार में सोने और चांदी के क्या भाव हैं?

नई दिल्लीः सोने और चांदी के ट्रेड में आज तेजी देखी जा रही है और चांदी की चमक तो कुछ ज्यादा ही बढ़ी हुई है. चांदी के दाम में करीब 630 रुपये की तेजी देखी जा रही है. सोने के कारोबार के लिए अब अच्छी बात ये है कि 1 जून से दिल्ली के थोक कारोबार में सोने और चांदी की दुकानें खुलने जा रही हैं.

आज के सोने के दाम सोने के दाम देखें तो आज गोल्ड रेट में तेजी देखी जा रही है और इसके वायदा कारोबार में अच्छी बढ़त बनी हुई है. आज के सोने के दाम देखें तो 5 जून 2020 के सोने के वायदा कारोबार में 0.02 फीसदी की तेजी बनी हुई है और सोना 46984 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है.

गोल्ड मिनी के दाम में भी मजबूती बनी हुई है और ये 0.08 फीसदी प्रति 10 ग्राम की तेजी पर कारोबार कर रहा है. गोल्ड मिनी का 5 जून 2020 का भाव 46990 रुपये पर कारोबार कर रहा है.

चांदी में जबरदस्त तेजी मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर चांदी के कारोबार में जबरदस्त तेजी देखी जा रही है. आज एमसीएक्स पर चांदी का 3 जुलाई 2020 का वायदा भाव करीब 630 रुपये की तेजी के साथ कारोबार कर रहा था. चांदी में 1.29 फीसदी की उछाल के साथ 48880 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार हो रहा था.

चांदी मिनी के कारोबार को देखें तो 30 जून 2020 का भाव 1.30 फीसदी की ऊंचाई पर था. यहां 49240 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार हो रहा है.

सोने में निवेश की लगातार राय बुलियन मार्केट के जानकारों का कहना है कि सोने में निवेश करना इस समय काफी आकर्षक साबित हो सकता है और मार्च 2021 तक तो सोने में प्रति 10 ग्राम के भाव 80 हजार के आसपास पहुंच सकते हैं. ऐसे कोरोना संकटकाल के समय में भी सभी ऐसेट क्लास की तुलना में गोल्ड में निवेश आकर्षक रिटर्न दे रहा है तो सोने में पैसा लगाया जा सकता है.

ये भी पढ़ें

भारती एयरटेल में प्रमोटर कंपनी भारती टेलीकॉम एक अरब डॉलर की हिस्सेदारी बेचेगी, आज होगी ब्लॉक डील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Netflix करेगी इतिहास की सबसे बड़ी छंटनी, 6% कर्मचारियों को निकालेगी 
Netflix करेगी इतिहास की सबसे बड़ी छंटनी, 6% कर्मचारियों को निकालेगी 
20 रुपए में दूध, अंबानी की डेयरी बिजनेस में एंट्री, अमूल को मिलेगी टक्कर!
20 रुपए में दूध, अंबानी की डेयरी बिजनेस में एंट्री, अमूल को मिलेगी टक्कर!
जियो ने फाइल किया RHP, 21 अक्टूबर से खुलेगा IPO, जारी होंगे 27 करोड़ शेयर
जियो ने फाइल किया RHP, 21 अक्टूबर से खुलेगा IPO, जारी होंगे 27 करोड़ शेयर
रेलवे कर्मचारियों को बोनस के रूप में अधिकतम कितने रुपए मिलेंगे?
रेलवे कर्मचारियों को बोनस के रूप में अधिकतम कितने रुपए मिलेंगे?

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Ankita Bhandari Case: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
अंकिता भंडारी केस: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
Embed widget